Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Advertisement
Back
Agar Malwa465441blurImage

MP - नलखेड़ा में सराफा व्यापारी की लूट: नगर बंद का ऐलान!

Javed Khan
Jun 10, 2025 08:06:00
Pal, Madhya Pradesh
आगर मालवा -जिले के नलखेड़ा नगर में सराफा व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना के विरोध में आज मंगलवार को संपूर्ण नगर बंद रखा गया। व्यापारी महासंघ के आह्वान पर यह बंद किया गया है। गत दिनो 23 मई की रात लगभग 9 बजे सराफा व्यापारी पारस सोनी दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। उनके पास बैग में लगभग 30-35 किलो चांदी, 200 ग्राम सोना और ₹50,000 नगद थे। जैसे ही वे मोदी चौराहा, बलड़ावदा रोड पहुंचे, सफेद बोलेरो में सवार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें स्कूटी से गिराकर डंडों से हमला किया और बैग लूटकर फरार हो गए। इस हमले में व्यापारी और उनके कर्मचारी को गंभीर चोटें आईं। घटना के दो सप्ताह बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है, जिससे व्यापारियों में गहरा आक्रोश है।
1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement