icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
465441
Javed KhanJaved KhanFollow11 Aug 2024, 11:02 am

आगर मालवा में सावन में बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंची कलश और कावड़ यात्राएं

Agar, Madhya Pradesh:

आगर मालवा में सावन मास के अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से कलश और कावड़ यात्राएं आगर मालवा जिले के प्रसिद्ध बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंच रही हैं। आज रविवार को ग्राम तनोडिया, हडाई, मलवासा समेत कई गांवों से विशाल सामूहिक कलश यात्राएं निकाली गईं जो जिला मुख्यालय होते हुए बेटखेड़ा स्थित बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंचीं। यात्रा के दौरान युवाओं, महिलाओं और बालिकाओं ने बैंड बाजे पर बज रही धार्मिक धुनों पर नाचते-झूमते हुए शिवभक्ति में लीन होकर बाबा बैजनाथ महादेव का जलाभिषेक किया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

वारिस पठान अजमेर दरगाह पहुंचे, राजस्थान में दो पार्षद जीत पर अमन की दुआ

Ajmer, Rajasthan:AIMIM के कौमी तर्जुमान वारिस पठान अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे, जहां उन्होंने सुल्तान उल हिंद हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलेही की दरगाह में अपनी पार्टी के राजस्थान में ओहदेदारान और सूबे में नगर निकाय इलेक्शन में कामयाब हुए दो पार्षदों के साथ हजारी दी। वारिस पठान ने दरगाह शरीफ में पार्टी के सुप्रीमो बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी की जानिब से अक़ीदत की चादर और फूल पेश किए, जहां उन्होंने खास तौर पर पार्टी की मजबूती के साथ मुल्क में अमन अमान की दुआ भी मांगी। राजस्थान नगर निकाय इलेक्शन में AIMIM को दो पार्षद बनाने में कामयाबी हासिल हुई है जिसका शुक्राना भी अदा किया गया है। दरगाह जियारत के बाद वारिस पठान ने मुल्क के हालातों पर मीडिया से गुफ्तगू की और ओवैसी का पैगाम भी मुल्क के नाम दिया। इस मौके पर राजस्थान के सदर जमील अहमद खान और कौमी तर्जुमान एडवोकेट आदिल हसन समेत पार्टी के कारकूनान भी मौजूद रहे।
0
0
Report

महनार के सूखे नशा मामले में 8 पुलिसकर्मियों के निलंबन, माफिया गठजोड़ पर जांच तेज

Hajipur, Bihar:वैशाली के महनार में पुलिस की वर्दी और पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया जब पुलिस मुख्यालय ने महनार थाना के थानाध्यक्ष, डायल 112 प्रभारी,एक दरोगा,दो सिपाही और चार चौकीदार को निलंबित कर दिया।दरअसल सूखा नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करने वाली पुलिस ही अब सवालों के घेरे में है क्योंकि जिस थाने पर इलाके को नशामुक्त रखने और नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसने की जिम्मेदारी थी उसी थाने के थानाध्यक्ष समेत 8 पुलिसकर्मियों पर नशा कारोबारियों से कथित सांठगांठ के आरोप में निलंबन की कार्रवाई ने पूरे पुलिस तंत्र को कटघरे में खड़ा कर दिया है।इतना ही नहीं कई अन्य पदाधिकारीयों के भूमिका की भी जांच की जा रही है।ऐसे में पुलिस मुख्यालय स्तर पर हुई जांच और कार्रवाई के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि महनार में सूखा नशा कारोबार आखिर पुलिस की नजर से बच कर चल रहा था या पुलिस के संरक्षण के में?बताया जा रहा है कि आरोपो की जांच के दौरान पीली डायरी, कॉल डिटेल और CCTV फुटेज जैसे महत्वपूर्ण साक्ष्यों की पड़ताल की गई और इन साक्ष्यों में सामने आए कथित संपर्क और गतिविधियों ने पुलिसकर्मियों तथा नशा कारोबारियों के बीच संबंधों को लेकर गंभीर संदेह पैदा किया जिसके बाद पुलिस मुख्यालय ने यह कार्रवाई की। कारवाई की पुष्टी करते हुए ग्रामीण एसपी ने बताया कि निलंबित पुलिसकर्मियों में महनार थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह, डायल-112 प्रभारी, एएसआई राजेश कुमार, सिपाही राजीव कुमार,महिला सिपाही निशा कुमारी तथा चौकीदार रौशन कुमार,राजन पासवान,रघुनाथ कुशवाहा और पुतलेश कुमार शामिल हैं। ऐसे में अहम सवाल यह कि सूखे नशे के इस अवैध कारोबार में पुलिस माफिया गठजोड़ की जड़े कहाँ तक फैली हुई है।
0
0
Report
Advertisement

कोटा में 14 साल के बच्चे का अपहरण, परिजन कहते- पुलिस कार्रवाई धीमी

Kota, Rajasthan:कोटा.. दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में 14 साल के नाबालिग बच्चे के अपहरण और फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। परिजनों का कहना है कि दो युवक बच्चे को मोबाइल शॉप दिखाने के बहाने बाइक पर बैठाकर ले गए। इसके बाद उसे दाढ़ देवी के जंगल में ले जाकर मारपीट की गई और बच्चे के मोबाइल से उसकी मां को फोन करवाकर 2 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। मारपीट के बच्चे को उद्योग नगर थाना क्षेत्र के पास छोड़कर चले गए। परिजनों ने 18 सितंबर को दादाबाड़ी थाने में लिखित शिकायत दी। परिवार का आरोप है कि तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने न तो मुकदमा दर्ज किया और न ही आरोपियों को गिरफ्तार किया। परिजनों के मुताबिक, पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होने के बीच आरोपी लगातार उन्हें धमका रहे हैं। इससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं और उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता है। वहीं, दादाबाड़ी थाना अधिकारी बलदेव सिंह चौधरी का कहना है कि यह अपहरण का मामला नहीं है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जबकि परिजनों का आरोप है कि पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। कार्रवाई के इंतजार में परिवार लगातार थाने के चक्कर काट रहा है, जबकि दूसरी ओर धमकी भरे फोन अभी भी आ रहे हैं। बाइट - जिसका अपहरण हुआ वो बालक और माता-पिता तीनों की
0
0
Report
Advertisement

अमेठी में सरेराह फायरिंग से सनसनी, स्कार्पियो के शीशे को चीरती निकली गोली

Amethi, Uttar Pradesh:Amethi:अमेठी में शनिवार शाम सरेराह फायरिंग से सनसनी फैल गई। कोतवाली अमेठी क्षेत्र में शगुन ऑटोमोबाइल के पास स्कार्पियो सवार युवक ने कुछ लोगों पर पीछा करने और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पीड़ित यश तिवारी के मुताबिक वह लखनऊ से स्कार्पियो संख्या यूपी 36 डी 5454 से अमेठी लौट रहा था। आरोप है कि एक स्विफ्ट डिजायर कार उसका पीछा कर रही थी। शाम करीब 4:50 बजे कार उसके सामने आकर रुकी। तहरीर के अनुसार कार से सूरज सोनी, शुभम गुप्ता उर्फ शाकाल, शिवपूजन चौरसिया उर्फ शेख और एक अज्ञात व्यक्ति असलहा लेकर उतरे और फायरिंग कर दी। गोली स्कार्पियो का शीशा तोड़ते हुए यश के कान के पास से निकल गई। पीड़ित के मुताबिक वह शोर मचाते हुए भागा तो सूरज सोनी असलहा लेकर उसका पीछा करता रहा और धमकी देते हुए हवाई फायरिंग की। वहीं स्कार्पियो चला रहे आदर्श तिवारी का भी आरोपियों ने पीछा किया। आदर्श बाईपास होते हुए गौरीगंज की ओर निकल गए। घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ फॉरेंसिक फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मौके से साक्ष्य संकलित किए और जांच शुरू की। पुलिस ने घटना से जुड़े साक्ष्यों को जांच का हिस्सा बनाया है। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि संदर्भित प्रकरण में थाना अमेठी पर प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के अनावरण और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कुल छह टीमों का गठन किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बाइट—ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, अमेठी स्थान—अमेठी, उत्तर प्रदेश
0
0
Report

यमकेश्वर में स्वरोजगार मेले से रोजगार के अवसर बढ़े, राजनीतिक मायने साफ

Rishikesh, Uttarakhand:थलनदी में सजा स्वरोजगार मेला, 10 से 15 हजार लोगों की मौजूदगी से गर्माई यमकेश्वर की सियासत एंकर : ऋषिकेश के समीप यमकेश्वर ब्लॉक स्थित थलनदी मैदान में स्थानीय अर्थव्यवस्था को पंख लगाने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए 'स्वरोजगार मेले' का भव्य आयोजन किया गया। उत्तरांचल उत्थान परिषद की ओर से आयोजित इस मेले में दुगड्डा, द्वारीखाल और यमकेश्वर ब्लॉक के कई गांवों से आईं महिला स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव चौहान ने यमकेश्वर ब्लॉक प्रमुख और स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर किया। इस अवसर पर संजीव चौहान ने क्षेत्र में स्वरोजगार की संभावनाओं और स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग पर विशेष जोर दिया। वी.ओ.(1) : क्षेत्र में REAP, NRLM, पशुपालन, उद्यान और कृषि विभाग लगातार काम कर रहे हैं। अक्सर सरकारी योजनाओं की सब्सिडी और लाभ व्यक्तिगत स्तर तक ही सीमित रह जाते हैं, लेकिन जब काम स्वयं सहायता समूहों और संगठित माध्यम से होगा, तभी पहाड़ में बड़ा और स्थायी बदलाव संभव है। संजीव चौहान ने महिला शक्ति की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड के पहाड़ की महिलाओं में अपार क्षमता है। महिलाओं द्वारा तैयार बुके, हस्तनिर्मित उपहारों और स्थानीय उत्पादों को सीधे बाजार से जोड़ने के लिए ब्लॉक स्तर पर एक डिस्प्ले वैन की व्यवस्था की गई है, ताकि उनके उत्पादों को उचित पहचान और सही दाम मिल सके। उन्होंने यमकेश्वर के जामल गांव में चल रहे लगभग 1 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का उदाहरण देते हुए समझाया कि कैसे स्थानीय संसाधनों का सही इस्तेमाल कर रोजगार के बड़े अवसर पैदा किए जा रहे हैं। वी.ओ.(2) : वही दूसरी ओर, इस आयोजन के सामाजिक सरोकारों के साथ-साथ यमकेश्वर की राजनैतिक सियासत भी गरमा गई है। भाजपा नेता संजीव चौहान और यमकेश्वर ब्लॉक प्रमुख द्वारा आयोजित इस स्वरोजगार मेले में जिस तरह जनसैलाब उमड़ा, उसने क्षेत्र के राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं। मेले में पहुंची 10 से 15 हजार लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए संजीव चौहान की मजबूत दावेदारी साफ तौर पर नजर आ रही है। इतनी बड़ी तादाद में लोगों की मौजूदगी ने यमकेश्वर के सियासी हलकों में बड़ी हलचल पैदा कर दी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

रायसेन अस्पताल में नाबालिग ने 7 माह के मृत बच्चे को जन्म, जांच शुरू

Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिला अस्पताल में एक 16 साल की मासूम बच्ची ने 7 माह के मृत बच्चे को जन्म दिया, ड्यूटी डॉक्टर दीपक गुप्ता द्वारा नाबालिग बच्ची के माँ बनने की जानकारी जिला अस्पताल प्रबंधन को दी गई। अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस मामले की जानकारी तत्काल ही बाल कल्याण समिति (CWC) को दी गई। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष आदित्य चावला और उनकी टीम की सदस्य ममता पटेल जिला अस्पताल पहुंचे और नाबालिग बच्ची से बातचीत की। बाल कल्याण समिति की टीम ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। आप को बता दे की पूरा मामला नाबालिक बच्ची के बाल विवाह का है और बच्ची भोपाल के बालमपूर की रहने बाली है और उसकी शादी गैरतगंज के हरदोट में 3 साल पहले हुई थी, और इसके पहले भी इस मासूम बच्ची का एक साल पहले 4 माह का गर्भ गिर चुका है। अब सवाल ये उठता है की बाल विवाह को रोकने के प्रसाशन के सारे दावे खोखले साबित हो रहे है। वहीं इस मामले में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ अनिल ओड ने कहा की जैसे ही ड्यूटी डॉक्टर द्वारा जानकारी दी गई हमारे द्वारा बिना देर किए बाल कल्याण समिति को जानकारी दे दी गई है अब आगे की कार्यबाही बाल कल्याण समिति के द्वारा की जाएगी। वहीं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष आदित्य चावला का कहना है कि जैसे ही जानकारी मिली हमारी टीम तत्काल ही जिला अस्पताल पहुंची और नाबालिग बच्ची से बातचीत की उसके बाद बाल विवाह का मामला सामने आया है इस मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और जितने लोग भी दोषी होंगे उन सभी पर बाल विवाह, पाक्सो सहित कई अन्य धाराओं में कार्यवाही की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top