465441
आगर मालवा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भव्य पालकी यात्रा निकाली गई
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर यादव और गवली समाज ने "हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की" के जयकारों के साथ भव्य पालकी यात्रा निकाली। इस यात्रा में हजारों कृष्ण भक्त शामिल हुए, और तिरंगा लेकर निकली युवतियों ने देशभक्ति का प्रदर्शन किया। यात्रा में श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी, सुंदर झांकियां, घोड़ी नृत्य और अखाड़ा के कलाकारों के प्रदर्शन ने लोगों का ध्यान खींचा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शामली से गाजियाबाद तक की ताजा खबर सामने
Shamli, Uttar Pradesh:शामली से गाजियाबाद की खबर पर0
0
Report
गोरखपुर में महिलाओं के भेष में चोर गैंग का हैरान कर देने वाला खेल
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोरी गैंग का पर्दाफाश किया है जिसने पुलिस के साथ-साथ आम लोगों को भी हैरान कर दिया। यह गैंग दुकानों के शटर और ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था, लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि गैंग के सदस्य पहचान छिपाने के लिए महिलाओं का भेष धारण करते थे। सीसीटीवी फुटेज में सलवार-सूट पहनकर चोरी करते दिखे बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस ने पहले मुख्य आरोपी अरबाज खान को गिरफ्तार किया था और अब उसके दो अन्य साथियों को भी दबोच लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन, चांदी के सिक्के और चांदी का कछुआ बरामद किया है। पूरे मामले का खुलासा एसपी सिटी ने प्रेसवार्ता में किया। गोरखपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने व्यापारियों की नींद उड़ा दी थी। दुकानों के शटर तोड़कर नकदी और कीमती सामान चोरी करने वाला गैंग पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब चोरी की वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। फुटेज में सलवार-सूट पहने हुए लोग दुकान का शटर तोड़ते दिखाई दिए। पहली नजर में सभी को लगा कि महिलाएं वारदात को अंजाम दे रही हैं, लेकिन जांच में खुलासा हुआ कि ये महिलाएं नहीं बल्कि पुरुष थे जो पुलिस और लोगों को भ्रमित करने के लिए महिलाओं का भेष बनाते थे। सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी का चेहरा साफ दिखाई देने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी अरबाज खान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने गैंग के दो अन्य सदस्यों रियासत उर्फ इमरान खान और राशिद खान उर्फ पिद्दी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक राशिद अपने ई-रिक्शा से गैंग के सदस्यों को चोरी की जगह तक पहुंचाने और चोरी का माल ठिकाने लगाने में मदद करता था। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 49 हजार रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन, नौ चांदी के सिक्के और एक चांदी का कछुआ बरामद किया गया है। जांच में पता चला कि गैंग ने हाल ही में बक्शीपुर स्थित स्पेयर पार्ट्स की दुकान, खुनीपुर की बिस्कुट-टॉफी की दुकान और एक अन्य दुकान में सेंधमारी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार चोरी किए गए कुल 17 मोबाइल फोन में से 12 मोबाइल आरोपी अलग-अलग फेरीवालों को बेच चुके हैं, जबकि पांच मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि गैंग का नेटवर्क अभी पूरी तरह सामने नहीं आया है। एक महिला समेत कुछ अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। जांच में यदि किसी और की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिलाओं का भेष बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले इस शातिर गैंग के तीन सदस्य जेल पहुँच चुके हैं और पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। महिलाओं का भेष, आधी रात का अंधेरा और दुकानों के टूटे हुए शटर... गोरखपुर में चोरी का यह तरीका जितना अनोखा था, उतना ही खतरनाक भी। लेकिन सीसीटीवी की एक तस्वीर ने पूरे गैंग का राज खोल दिया। अब पुलिस इस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी है और उम्मीद है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा हो जाएगा।0
0
Report
VP सिंह की पत्नी ने CM को पत्र लिखकर संदीप भगिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
Noida, Uttar Pradesh:IAS संदीप भगिया के टॉर्चर से परेशान वी पी सिंह की पत्नी ने मुख्यमंत्री से शिकायत लेटर में गाली-गलौच और मानसिक टॉर्चर का जिक्र... सीएम योगी को लिखे लेटर में संदीप भगिया को बताया भक्षक...कार्रवाई की मांग की उपायुक्त GST VP सिंह की पत्नी ने की शिकायत संदीप भगिया की मीटिंग में VP सिंह को आया था हार्ट अटैक0
0
Report
Advertisement
केदार कश्यप और बस्तर सांसद का बीजापुर दौरा; 18.64 करोड़ के लोकार्पण-भूमिपूजन
Vijayapura, Karnataka:मंत्री केदार कश्यप और बस्तर सांसद का बीजापुर दौरा एंकर- छत्तीसगढ़ सरकार में वनमंत्री केंद्र कश्यप आउट बीजापुर प्रवास पर रहे। मंत्री ने जिला अस्पताल प्रांगण में 2 करोड़ की लागत के कार्यों का लोकार्पण सहित 16 करोड़ की लागत के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। मंत्री ने बीजापुर जिला अस्पताल में दालभात केंद्र और डायग्नोज़ विंग का शुभारंभ आज किया गया। मंत्री केदार कश्यप ने कहा की आज बीजापुर सबसे विकसित जिले के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। मंत्री केदार कश्यप ने बताया की आज बीजापुर को बड़ी सौगात मिली है। इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हैं। बीजापुर हमेशा से बीजेपी सरकार की प्राथमिकता में रहा है। स्वास्थ्य और अधोसंरचना के क्षेत्र में बढ़ चढ़कर काम किया है इसीका परिणाम है की बीजापुर जिला अब विकसित जिले के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि आज बीजापुर में 18 करोड़ 64 लाख की लागत के लोकार्पण और भूमिपूजन की सौगात बीजापुर को मिली है। दालभात केंद्र और रैन बसेरा का शुभारंभ हुआ है। बीजापुर जिले का गठन बीजेपी ने किया और संवारेंगी भी बीजेपी। आज बस्तर से नक्सलवाद का खात्मा हो चुका है। 2031 में बस्तर को उन्नत जनजाति संभाग बनाने का लक्ष्य पीएम मोदी ने दिया है जो हमारे लिए सौभाग्य की बात थी। बाइट- केदार कश्यप - वनमंत्री, छ ग बाइट- महेश कश्यप- सांसद बस्तर0
0
Report
हुक्मरानों पर गम्भीर आरोप लगा, जहर की शीशी लेकर परिवार के साथ,नगर पालिका में बैठा सफाईकर्मी।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर- खुर्जा नगर पालिका कार्यालय के बाहर ज़हर की शीशी लेकर बैठा सफाईकर्मी का परिवार। सुपरवाइजर पर उत्पीड़न और वेतन रोकने का आरोप, पालिका परिसर में मचा हड़कंप। सुपरवाइजर बबलू बसोर के उत्पीड़न से परेशान सफाईकर्मी योगेश परिवार सहित आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी पर अड़ा। पत्नी और 5 मासूम बच्चों के साथ पालिका कार्यालय के बाहर ज़हर लेकर धरने पर बैठा पीड़ित परिवार। कमीशन न देने पर सुपरवाइजर बबलू बसोर द्वारा वेतन रोके जाने का आरोप। भूखमरी और आर्थिक तंगी से परेशान परिवार ने अधिकारियों पर अनदेखी का लगाया आरोप। पीड़ित परिवार का दावा, पूर्व में कई शिकायतें देने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने नहीं लिया संज्ञान। मामले को लेकर नगर पालिका परिसर में अफरा-तफरी, लोगों की जुटी भीड़। खुर्जा नगर पालिका कार्यालय के गेट का मामला।0
0
Report
उमंग-VII अभियान के तहत 5 बाल श्रमिकों को बालश्रम से मुक्त कराया गया
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर हेडलाइन - उमंग-VII अभियान के तहत 5 बाल श्रमिकों को बालश्रम से मुक्त कराया गया रामसागडा थाना पुलिस , चाइल्ड लाइन और सृष्टि सेवा समिति की टीम ने रामसागडा में बालश्रम के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने अलग अलग जगहों पर नियोजित 5 बालश्रमिकों को बालश्रम से मुक्त करवाएं है। जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष भावेश कुमार जैन ने बताया कि बालश्रम को रोकने के लिए उमंग-VII अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत मानव तस्करी विरोधी सेल, रामसागडा थाना पुलिस , चाइल्ड लाइन और सृष्टि सेवा समिति की टीम ने रामसागडा थाना क्षेत्र में विभिन्न दुकानों पर छापेमारी की । जहा बालश्रम करवाना पाया गया। इस दौरान 5 बाल श्रमिकों को बालश्रम से मुक्त कराया। मुक्त कराए गए बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। जहा से समिति ने बच्चों को किशोर संप्रेषण गृह भेजने के निर्देश दिए है। वही इन बच्चों को बालश्रम में लगाने वाले नियोक्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई के भी निर्देश दिए है। बाइट - भावेश जैन अध्यक्ष बाल कल्याण समिति0
0
Report
Advertisement
रांची में फीफा विश्व कप का उत्साह चरम, फैंस टीमों के प्रदर्शन से उत्साहित
Ranchi, Jharkhand:रांची फीफा वर्ल्ड कप का फीवर पूरी दुनिया पर सर चढ़ कर बोल रहा है। राजधानी रांची में भी फुटबॉल के खिलाड़ी से लेकर फुटबॉल के प्रशंसक इसमें डूबते नजर आ रहे हैं। फुटबॉल के प्रशंसक अपने अपने पसंदीदा टीम और खिलाड़ी के बेहतर प्रदर्शन को लेकर आशान्वित हैं।0
0
Report
रेवाड़ी विधायक ने एसआईआर पर बीजेपी कांग्रेस के बीच वोटर लिस्ट और जनगणना बवाल
Rewari, Haryana:रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने एसआईआर को लेकर zee दिल्ली एनसीआर हरियाणा से खास बातचीत। लोगों से अपील सभी लोग भरे अपना जनगणना फॉर्म। इसके तहत चुनाव आयोग करता है अपने मतदाता सूची का शुद्धिकरण। इसके पहले भी देश के अंदर 12 बार हो चुका है ऐसा एसआईआर। भाजपा ने की है बीएलए 1 और बीएलए 2 की नियुक्तियाँ। बीएलए 2 करेगा पारदर्शिता लाने का काम। कांग्रेस पार्टी ने स्वीकारा कि फर्जी वोट बन जाती है और कट जाती है। बीएलओ ऑफिस में बैठकर करेगा काम तो रखेंगे निगरानी। इसमें बीएलओ को तीन बार जाना पड़ेगा हर किसी के घर। कांग्रेस पार्टी शुरू से कर रही वोट चोरी -वोट चोरी। जहां बन जाती है सरकार वहां भूल जाते हैं वोट चोरी। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता करता है धरातल पर काम। मोदी सरकार के 12 साल गरीब कल्याण के बेमिसाल। आज हर बूथ पर पहुँच रहा 18 से 20 लाख रुपए। भारतीय जनता पार्टी ने रक्षा सुरक्षा पर दिया ध्यान। भाजपा के राज में इंफ्रास्ट्रक्चर पर छुए नए आयाम。0
0
Report
बाड़मेर में यूथ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: पेपर लीक व बेरोजगारी पर सरकार घेरा
Barmer, Rajasthan:पेपर लीक, और युवाओं के मुद्दों पर यूथ कांग्रेस का बाड़मेर में जंगी प्रदर्शन बाड़मेर में यूथ कांग्रेस ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद युवा कांग्रेस नेता ठाकरा राम माली के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन के دوران राज्य सरकार को पेपर लीक, बेरोजगारी और आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर घेरने का प्रयास किया गया। प्रदर्शन में बाड़मेर-जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल, युवा कांग्रेस नेता अभिषेक चौधरी, जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गोदारा सहित कई वरिष्ठ और युवा नेता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए युवाओं और किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया तथा सरकार से त्वरित समाधान की मांग की。 यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर मार्च किया। प्रदर्शन के दौरान सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल, जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गोदारा, युवा नेता अभिषेक चौधरी और ठाकरा राम माली बैरिकेड्स पर चढ़कर विरोध दर्ज कराते हुए नजर आए। नेताओं ने कहा कि प्रदेश में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और लगातार सामने आ रहे पेपर लीक प्रकरणों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं का भरोसा तोड़ा है։ सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि युवाओं, किसानों और आम जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जनहित के मुद्दों पर जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो यूथ कांग्रेस आगामी दिनों में और बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी。 प्रदर्शन के बाद यूथ कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। बाइट : ठाकराराम माली , आयोजन संयोजक बाइट : अभिषेक चौधरी, कांग्रेस नेता बाइट : उम्मेदाराम बेनीवाल , सांसद0
0
Report
Advertisement
हरियाणा में मौसम ने ली करवट: हिसार में तेज हवा और बारिश, लाइव अपडेट
Hisar, Haryana:हरियाणा मैं मौसम ने ली अचानक करवट । हिसार मैं तेज हवाए और बारिश ।लाइव 4 pm0
0
Report
उन्नाव में मसाला कारोबारियों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 3.17 लाख रुपये का माल सीज
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटी एवं घटिया गुणवत्ता के मसालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले में विभिन्न मसाला इकाइयों पर छापेमारी की। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ तथा जिलाधिकारी उन्नाव के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) प्रियंका सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने कार्रवाई करते हुए कुल 21 नमूने संग्रहित किए। कार्रवाई के दौरान मगरवारा स्थित अनुज ट्रेडर्स से हल्दी, मिर्च, साबुत मिर्च, साबुत हल्दी एवं गरम मसाला के नमूने लेकर 550 किलोग्राम मसाला, जिसकी कीमत 92,950 रुपये आंकी गई, सीज किया गया। मौके पर अत्यधिक गंदगी मिलने पर सुधार नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा सहजनी, गंगाघाट स्थित नीतू इंटरप्राइजेज से पिसी हल्दी, धनिया पाउडर व साबुत हल्दी के नमूने लेकर 100 किलोग्राम मसाला (मूल्य 19,600 रुपये) सीज किया गया। यहां भी साफ-सफाई में कमी पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया। बांगरमऊ के नौनिहालगंज स्थित कृष्णा इंटरप्राइजेज में हींग निर्माण इकाई पर छापेमारी कर 607 किलोग्राम हींग एवं संबंधित उत्पाद, जिसकी कीमत 2,04,712 रुपये है, सीज किए गए। निर्माण इकाई में पाई गई अनियमितताओं के संबंध में सुधार नोटिस जारी किया गया। इसी क्रम में बांगरमऊ स्थित मां सावित्री मसाला उद्योग से हल्दी, धनिया एवं मिर्च पाउडर के पैक एवं खुले नमूने संग्रहित किए गए। यहां भी साफ-सफाई की कमी पाए जाने पर विभाग ने सुधार नोटिस जारी किया। अभियान के दौरान कुल 1257 किलोग्राम मसाला एवं खाद्य सामग्री, जिसकी अनुमानित कीमत 3,17,262 रुपये है, सीज की गई। विभाग द्वारा लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
नगर पालिका परिषद उन्नाव के तीन वर्ष पूर्ण, अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने पेश किया विकास कार्यों का रिपोर्
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। नगर पालिका परिषद उन्नाव के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता भानु मिश्रा ने अपने कार्यकाल के तीन वर्षों की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हुए विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। अध्यक्ष ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में नगर क्षेत्र में सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता एवं पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नागरिक सुविधाओं के विस्तार और शहर के सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता देते हुए कई जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। प्रेस वार्ता का मुख्य संदेश "जन-जन का विश्वास, विकास का नया इतिहास" रहा, जबकि कार्यक्रम की थीम "तीन साल बेमिसाल" रखी गई। इस दौरान विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हुए नगर पालिका द्वारा किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई। अध्यक्ष श्वेता भानु मिश्रा ने कहा कि जनता के सहयोग और विश्वास के कारण विकास कार्यों को नई दिशा मिली है तथा आगामी वर्षों में भी नगर के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने भविष्य की विकास योजनाओं की रूपरेखा भी साझा की। कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। प्रेस वार्ता के दौरान नगर के विकास कार्यों, स्वच्छता अभियान, पेयजल सुविधाओं और अन्य जनहितकारी योजनाओं पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।0
0
Report
Advertisement
किसानों ने ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के विरोध में तीन दिवसीय धरना शुरू किया
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली.... प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के विरोध में क्षेत्र के किसानों ने सोमवार से जिला कलेक्ट्रेट के समक्ष तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसान महापंचायत के नेतृत्व में आयोजित इस आंदोलन में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेते हुए सरकार से परियोजना को निरस्त करने की मांग की। किसानों का कहना है कि पनियाला-कोटपूतली से किशनगढ़ (अजमेर) तक प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण से हजारों किसानों की उपजाऊ कृषि भूमि अधिग्रहित हो जाएगी, जिससे उनकी आजीविका और भविष्य प्रभावित होगा। किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार विकास के नाम पर खेती योग्य जमीन को समाप्त कर रही है और किसानों की भावनाओं की अनदेखी की जा रही है। धरना स्थल पर किसानों ने नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा। किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा कि यह धरना लगातार तीन दिनों तक चलेगा। उन्होंने कहा कि किसानों ने पहले भी कई प्रभावी रैलियों और जनआंदोलनों के माध्यम से अपनी बात सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि ‘‘जन, जमीन, जंगल और जानवर कृषि प्रधान देश की समृद्धि का आधार हैं। सरकार कंक्रीट और धूल के ढेर को ग्रीन फील्ड का नाम देकर किसानों की उपजाऊ जमीन छीनने का प्रयास कर रही है।’' रामपाल जाट ने बताया कि फिलहाल धरने के माध्यम से सरकार को चेताया जा रहा है तथा तीसरे दिन ज्ञापन सौंपकर किसानों की मांगों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह केवल जमीन का मुद्दा नहीं, बल्कि किसानों के अस्तित्व और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा विषय है। धरना प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जिला कलेक्ट्रेट के सामने आयोजित किया जा रहा है। किसान महापंचायत ने क्षेत्र के किसानों से अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।0
0
Report
SC का बड़ा टिप्पणी: RTI एक्टिविज्म अब बना बिजनेस, सरकारें परेशान
Noida, Uttar Pradesh: 'आरटीआई एक्टिविज्म' अब नया बिजनेस बन गया है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि 'आरटीआई एक्टिविज़्म' अब एक नया बिजनेस बन बन गया है। कुछ लोग इसकी आड़ में सरकारी कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने से रोक कर रहे है। SC के सामने मामला क्या था सुप्रीम कोर्ट ने दो व्यक्तियों को अग्रिम जमानत देने से इनकार करते हुए यह टिप्पणी की। दोनों का दावा था कि वे एक सड़क निर्माण परियोजना में भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे थे। पुलिस ने उन पर निर्माण कार्य में बाधा डालने, मजदूरों के साथ मारपीट करने और जातिसूचक अपशब्द कहने के आरोप लगाए थे। हाई कोर्ट से अग्रिम ज़मानत अर्जी खारिज होने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। आप सरकारी काम पर नज़र रखने वाले कौन होते है! जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस विजय बिश्नोई की बेंच ने कहा कि आपने सरकारी कर्मचारियों को अपना काम करने से रोका है। आरटीआई एक बिजनेस बन गया है। आप इसकी आड़ में लोगों को काम नहीं करने दे रहे है! बेंच ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि आप कौन होते हैं सड़क निर्माण की प्रगति पर नजर रखने वाले! क्या आप इंजीनियर हैं, कोई सीनियर अधिकारी हैं या जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं! प्रोजेक्ट में गड़बड़ी है तो ये देखना सरकार का काम-SC सुनवाई के दौरान आरोपियों की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार की ओर से 57 करोड़ रुपये जारी किए गए थे और उनकी चिंता इन परियोजनाओं में हो रही गड़बड़ियों को लेकर थी। सुप्रीम कोर्ट हालांकि इस दलील से संतुष्ट नहीं हुआ। बेंच ने कहा कि यदि किसी परियोजना में गड़बड़ी है तो उसकी जांच और कार्रवाई करना संबंधित सरकारी एजेंसियों और अधिकारियों का काम है, न कि निजी व्यक्तियों का। हाई कोर्ट ने क्या कहा था यह मामला 20 फरवरी को बटाला सिटी पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई एक एफआईआर से जुड़ा है। पुलिस का केस था कि आरोपियों ने सड़क निर्माण के काम में में बाधा डालाली ।वहां मौजूद ठेकेदार और मजदूरों को धमकाया तथा अनुसूचित जाति समुदाय से संबंधित मजदूरों के खिलाफ जातिसूचक टिप्पणियां कीं। हालांकि, आरोपियों का कहना था कि सड़क निर्माण में कथित भ्रष्टाचार की शिकायत करने के कारण उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया है। उनका कहना था कि प्रोजेक्ट में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था और ठेकेदारों तथा अधिकारियों को बचाने के लिए यह एफआईआर दर्ज कराई गई। मई में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने ज़मानत अर्जी खारिज कर दी थी। हाई कोर्ट ने कहा था कि एफआईआर में आरोपियों की भूमिका स्पष्ट रूप से बताई गई है। करप्शन के आरोप लगाने के चलते वो जमानत के हक़दार नहीं हो सकते। केस में आगे तहकीकात के लिए आरोपियों से कस्टड़ी में पूछताछ ज़रूरी है।0
0
Report
मेरठ में महिला खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम नहीं, ग्राउंड में कपड़े बदलने मजबूर
Noida, Uttar Pradesh:मेरठ में महिला खिलाड़ियों के लिए नहीं है चेंजिंग रूम मेरठ कैलाश प्रकाश स्टेडियम में महिला खिलाड़ियों को करना पड़ता है ग्राउंड में ही कपडे चेंज महिला खिलाडी mat लगा कर या घेरा बना कर करती है कपडे चेंज एक चेंज रूम है भी तो वो केवल कम्पटीशन के समय में खुलता है महिला खिलाडी या तो घर से कपडे पेहेन कर आती है या उन्हें ग्राउंड में चेंज करना पड़ता है या वाशरूम में ही चेंज करती है0
0
Report
Advertisement
