सुसनेर में निराश्रित गायों की समस्या पर शत-प्रतिशत बंद, प्रशासन सतर्क
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा जिले के सुसनेर में निराश्रित गायों को गौशालाओं और गौ अभ्यारण में भेजने की मांग को लेकर नगर पूरी तरह से बंद रहा। व्यापारिक और हिंदू संगठनों द्वारा आयोजित इस बंद के दौरान सुबह से दोपहर 1 बजे तक मेडिकल स्टोर्स सहित सभी प्रतिष्ठान बंद रहे। सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया जबकि एडिशनल SP निशा रेड्डी, सुसनेर SDM मिलिंद ढोके और अन्य अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
