icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
32900
VIJAY CHAURASIYAVIJAY CHAURASIYAFollow19 Feb 2025, 11:34 am

Siddharthnagar - नेपाल विधानसभा में गूंजी सीएम योगी आदित्यनाथ की पर्यटन नीति

Siddharthanagar, Lumbini Province:

नेपाल के लुंबिनी प्रदेश की विधानसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पर्यटन नीति की सराहना करते हुए लुंबिनी प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं विधायक सी.के. गुप्ता (चंद्रकेश) ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश सरकार के साथ समन्वय स्थापित किया जाए तो बड़ी संख्या में पर्यटक नेपाल आ सकते हैं. विधायक गुप्ता ने कहा कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर नेपाल के पर्यटन स्थलों को लेकर सकारात्मक विचार व्यक्त किए थे. उन्होंने कहा था कि भारत नेपाल के टूरिज्म सेक्टर का सहयोगी बन सकता है और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा सकता है. नेपाल में पशुपतिनाथ धाम, मुक्तिनाथ धाम, जनकपुर धाम, गोरखा का स्वर्गद्वारी धाम, सुपा देउराली और बर्दिया का ठाकुर मंदिर जैसे कई महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल हैं,

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हिंदी headline

Ahilyanagar, Maharashtra:अहिल्यानगराच्या पाथर्डी तालुक्यातील श्री क्षेत्र मोहटा गडावरील मोहटादेवीची घटस्थापना झाली असून नवरात्रोत्सवाला सुरुवात झाली आहे. राज्यातून तसेच राज्य बाहेरून लाखो भाविक मोहटादेवीच्या दर्शनासाठी गडावर यात्रेसाठी येतात. भक्ताच्या नवसाला पावणारी अशी ख्याती असलेल्या मोहटागडावर मोहटादेवीच स्वयंभू स्थान आहे. माहूरच्या देवीचे अंशात्मक पीठ मोहटादेवीचं आहे. माहूरगड येथे देवीचे दर्शन घेणं शक्य होत नसल्याने देवी भक्तांच्या भक्तीला पावन होऊन देवी मोहटादेवी गडावर प्रकट झाल्याने अख्याईका आहे. घटस्थापनेच्या दिवशी मोहटागावातुन देवीचा सोन्याचा मुकुट वाजगाजत मोहटागडावर येतो. विद्यार्थ्यांचे लेझीम पथक ,बॅण्ड पथकाचा समावेश असतो. गडावर गेल्यावर देवीच्या स्वयंभू मूर्तीवरती सोन्याचा मुकुट चढवला जातो ,देवीला साडी नेसवली जाते ,त्यांनांतर सोन्याचे दागिने चढवले जातात ,सोन्याचा टोप बसवला जातो. देवीच्या नाकात नथ, विविध प्रकारचे सोन्याचे विभूषण देवीला घातले जातात त्यामुळे देवीचे वेगळे रूप नवरात्रीमध्ये भक्तांना पाहावयास मिळते. याच नवरात्र उत्सवाचा आढावा घेतला आहे आमचे प्रतिनिधी लैलेश बारगजे यांनी
0
0
Report

हनुमानगढ़ में पिकअप टक्कर: तीन युवकों की मौत, एक घायल बीकानेर रेफर

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ के पल्लू इलाके में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर घायल है, जिसे बीकानेर रेफर किया गया। यह हादसा तब हुआ जब एक पिकअप ने पैदल जा रहे चार युवकों को टक्कर मारी। रामप्रसाद ने पल्लू थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उनके भतीजे मोहित कुमार और दोस्त अजय, अशोक व रुपेश चारों रात को किकरालिया गांव से पल्लू माता मंदिर के लिए पैदल निकले थे। रात करीब 2:30 बजे झेदासर गांव से निकलते ही पिकअप चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से उन्हें पीछे से टक्कर मारी। हादसे में मोहित, अजय और अशोक की मौत हो गई। घायलों को पल्लू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित किया। गंभीर घायल रुपेश बीकानेर रेफर किया गया। पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिल्ली-मेरठ मार्ग पर बस पलटी, 22 यात्री घायल—हादसे के कारण जाम लगा

Ghaziabad, Uttar Pradesh:दिल्ली मेरठ मार्ग पर गंगनहर के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 22 यात्री घायल हो गए। घायलों को मोदीनगर व मुरादनगर के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उत्तराखंड की रुड़की रोडवेज डिपो की बस सवारी लेकर दिल्ली से हरिद्वार की ओर जा रही थी। जब वह दिल्ली मेरठ मार्ग पर गंग नहर पुल से आगे पहुंची तो अचानक ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। पलटते ही बस के अंदर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने इसकी सूचना मुरादनगर पुलिस को थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को बस से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व মোदीनगर के निवोक य अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद दिल्ली मेरठ मार्ग पर भयंकर जाम लग गया और वाहनों की लंबी लाइन लग गई। हादसे में कोई भी यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। अधिकांश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है。
0
0
Report
Advertisement

रायसेन SP कार्यालय के बाहर चक्का जाम: निजी अस्पताल के कारण यातायात बाधित

Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन के SP ऑफिस कलेक्ट्रेट मार्ग पर नागरिकों ने चक्काजाम कर नारेबाजी की... शीतल गार्डन कॉलोनी के नाराज रहवासियों ने रहवासी कॉलोनी में निजी अस्पताल के संचालन से नाराजगी जताई हैँ। यहाँ रोज ही अस्पताल के चलते जाम लग जाता है... यह अस्पताल सरकारी अस्पताल में पदस्थ डाक्टर संचालित कर रहे हैं... शीलादेवी हॉस्पिटल आने जाने वाले मरीजों और परिजनों से परेशानी के चलते कल PHE विभाग के कर्मचारी से मारपीट भी हुई थी. निजी अस्पताल में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से बाहन सड़कों पर खड़ी होती हैं.. SDM और पुलिस ने स्थिति संभाली।
0
0
Report

नवरात्रि झांकी में श्रीराम के वनवास से लंका विजय तक की लीलाएं जीवंत

Vidisha, Madhya Pradesh:भगवान श्रीराम के वनवास की भव्य झांकी शिव शक्ति दरबार में नवरात्रि के अवसर पर भगवान श्रीराम के वनवास से लेकर लंका विजय और राजतिलक तक की लीलाओं का भव्य चित्रण किया गया है। यहां मां जगदंबे की स्थापना के साथ आकर्षक झांकी तैयार की गई है, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वहीं, पांच दिवसीय श्री भक्तमाल कथा का भी आयोजन किया जा रहा है। रविवार को नवरात्रि के पहले दिन कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ हुआ। करैयाखेड़ी रोड स्थित शिव शक्ति दरबार में शिव शक्ति दरबार सेवा समिति के बैनर तले आयोजक सोनू कुशवाह और उनकी टीम ने भगवान श्रीराम के वनवास की लीलाओं को झांकी के माध्यम से जीवंत रूप देने का प्रयास किया है। इस झांकी में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के वन गमन से लेकर निषादराज से भेंट, केवट द्वारा गंगा पार कराने, चित्रकूट प्रवास और पंचवटी में माता सीता के हरण का चित्रण किया गया है। इसके साथ ही भगवान श्रीराम की हनुमान जी से भेंट, बाली-सुग्रीव प्रसंग, राम-रावण युद्ध और अंत में भगवान श्रीराम के राजतिलक की झांकी भी सजाई गई है। अयोध्या से वनवास की यात्रा और लंका विजय तक की इन लीलाओं को देखने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह है। नवरात्रि के पहले दिन निकाली गई कलश यात्रा के बाद यहां पांच दिवसीय श्री भक्तमाल कथा का आयोजन शुरू हुआ। धार्मिक आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान की लीलाओं और भक्ति का संदेश दिया जा रहा है。
0
0
Report

पातड़ां अनाज मंडी में बरसाती पानी से फसलों को नुकसान, नई मंडी की मांग तेज

Patran, Punjab:पातड़ां की अनाज मंडी में बरसाती पानी से किसानों की फसल बेमौसमी बारिश से प्रभावित है। मंडी में फसल लेकर पहुंचे किसानों की धान की फसल बरसाती पानी में भीग गई। बारिश के कारण जगह-जगह पानी जमा हो गया, जिससे किसान और आढ़ती अपनी फसल को बारिश के पानी से बचाने के लिए जद्दोजहद करते नजर आए। किसानों का कहना है कि मंडी में फसल की सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान की चिंता सता रही है। खेतों में पककर तैयार खड़ी फसल भी बरसाती बारिश की चपेट में आ गई है। पुरानी मंडी और छोटे फड़ों के कारण जगह कम पड़ रही है, उन्हें फड़ कम रहने के कारण खुले में रखना पड़ता है। बारिश के दौरान फसल सुरक्षित रखना चुनौती बन गया है। चुनाव के समय राजनीतिक नेता नई मंडी बनाने के वादे करते हैं, पर अभी तक ठोस कदम नहीं उठे। मंडी के चेयरमैन महिगा सिंह बराड़ ने कहा कि बेमौसमी बारिश से किसानों के नुकसान पर चिंता है, नई अनाज मंडी बनाने के लिए पंजाब सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा और जगह की कमी के कारण पैदा होने वाली समस्याओं के उपाय किए जाएंगे। आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सुरिंदर कुमार पेंद ने कहा कि पातड़ां में नई अनाज मंडी बनाना समय की जरूरत है; पुरानी मंडी में जगह और बरसाती पानी की निकासी के प्रबंध नहीं होने से फसल नुकसान का खतरा बना रहता है। सरकार से जल्द नई मंडी बनाने की मांग है; जब तक नई मंडी नहीं बनती, तब तक आढ़तियों को अस्थायी फड़ बनाने की अनुमति दी जाए ताकि किसानों की फसल सुरक्षित रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top