Back
पश्चिमी सिंहभूम लोक अदालत ने 1.31 लाख मामलों का निष्पादन, 34.68 करोड़ का समायोजन
APAnand Priyadarshi
Mar 14, 2026 14:50:10
Chaibasa, Jharkhand
पश्चिमी सिंहभूम में राष्ट्रीय लोक अदालत संपन्न, 1.31 लाख मामलों का निष्पादन, 34.68 करोड़ रुपये का समायोजन
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में शनिवार को चाईबासा व्यवहार न्यायालय एवं चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह जोनल जज न्यायमूर्ति दीपक रौशन ने जिले का दौरा कर लोक अदालत की कार्यवाही का निरीक्षण किया और न्यायिक प्रक्रिया की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान न्यायमूर्ति दीपक रौशन ने लोक अदालत में पहुंचे पक्षकारों, अधिवक्ताओं और न्यायिक पदाधिकारियों से बातचीत की तथा मामलों के त्वरित और सौहार्दपूर्ण समाधान पर बल दिया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत आम लोगों को कम समय में सुलभ और सस्ता न्याय दिलाने का प्रभावी माध्यम है। इसके जरिए वर्षों से लंबित मामलों का आपसी सहमति से शीघ्र निपटारा संभव हो पाता है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी ने बताया कि लोक अदालत के सफल संचालन के लिए चाईबासा में 9 तथा चक्रधरपुर में 3 न्यायपीठों का गठन किया गया था। इन न्यायपीठों द्वारा प्री-लिटिगेशन के 1,28,311 तथा न्यायालयों में लंबित 3,331 मामलों सहित कुल 1,31,642 मामलों का निष्पादन किया गया। इन मामलों में कुल 34 करोड़ 68 लाख 19 हजार 960 रुपये का समायोजन किया गया।
लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, बिजली विभाग, श्रम विभाग, मोटर दुर्घटना दावा, कुटुंब न्यायालय, NI एक्ट तथा अन्य सिविल मामलों का निपटारा किया गया।
इस दौरान न्यायमूर्ति दीपक रौशन ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार सभागार में बाल विवाह उन्मूलन विषय पर आयोजित निबंध, क्विज और चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेता छात्राओं को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPrakash Kumar Sinha
FollowMar 14, 2026 16:00:520
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 14, 2026 16:00:400
Report
29
Report
ASAkash Sharma
FollowMar 14, 2026 15:48:0974
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowMar 14, 2026 15:46:4755
Report
PTPawan Tiwari
FollowMar 14, 2026 15:46:30147
Report
PSPradeep Sharma
FollowMar 14, 2026 15:46:19168
Report
MKManitosh Kumar
FollowMar 14, 2026 15:45:5654
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 14, 2026 15:45:44105
Report
ASAVNISH SINGH
FollowMar 14, 2026 15:45:3080
Report
SKSATISH KUMAR
FollowMar 14, 2026 15:45:2086
Report
48
Report
130
Report
167
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 14, 2026 15:35:36139
Report