Back
झारखंड में 17 नक्सली मारे गए, नक्सल मुक्त होने की उम्मीद तेज
APAnand Priyadarshi
Jan 24, 2026 12:00:35
Chaibasa, Jharkhand
17 नक्सलियों को मार गिराए जाने और भारी मात्रा में हथियार बरामदगी के बाद पुलिस में बढ़ा जोश, डीजीपी ने कहा बहुत जल्द झारखण्ड होगा नक्सलवाद से मुक्त
पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा के छोटानागरा थाना क्षेत्र के जंगलों में पिछले दो दिन हुई मुठभेड़ में 17 नक्सली के मारे जाने और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए जाने से झारखंड पुलिस उत्साहित है। डीजीपी तदाशा मिश्रा ने इस उपलब्धि को लेकर कहा है कि बहुत जल्द झारखंड नक्सल मुक्त होगा। अगर इसी तरीके से नक्सलियों को विरुद्ध अभियान चलाए गए तो झारखंड के किसी भी कोने में नक्सली बच नहीं पाएंगे। झारखंड डीजीपी चाईबासा में अभियान को लेकर मिली सफलता के बाद प्रेस को संबोधित कर रही थी। उनके साथ सीआरपीएफ के आईजी साकेत कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक (ऑपरेशन) माइकल राज एस, एसटीएफ के आईजी अनूप बिरथरे सहित अन्य वरीय पुलिस अधिकारी मौजूद थे。
मालूम रहे कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। झारखंड पुलिस, कोबरा, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त कार्रवाई में 22 और 23 जनवरी 2026 को हुए भीषण मुठभेड़ में कुल 17 नक्सली मारे गए हैं। मारे गए नक्सलियों में भाकपा (माओवादी) संगठन का शीर्ष नेता और एक करोड़ का इनामी नक्सली अनल उर्फ पतिराम माझी भी शामिल है। यह अभियान महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड के निर्देशन में तथा चाईबासा जिला पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त नेतृत्व में संचालित किया गया।
पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि कुख्यात नक्सली अनल और अनमोल अपने दस्ते के साथ छोटानागरा थाना क्षेत्र के कुमडीह और बहदा गांव के आसपास के जंगली और पहाड़ी इलाकों में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के सत्यापन के बाद झारखंड पुलिस और कोबरा 209 बटालियन की संयुक्त टीम गठित कर विशेष अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान छोटानागरा थाना क्षेत्र के वनग्राम कुमडीह इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच कई बार मुठभेड़ हुई, जिसमें नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जबकि सुरक्षा बलों ने आत्मरक्षा में साहस और संयम के साथ जवाबी कार्रवाई की。
मुठभेड़ के बाद सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए चलाए गए सघन सर्च अभियान में अब तक 17 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। साथ ही भारी मात्रा में हथियार और सामग्री भी जब्त की गई है, जिसमें चार एके/एकेएम राइफल, चार इंसास राइफल, तीन एसएलआर, तीन .303 राइफल, बड़ी संख्या में कारतूस और नक्सलियों के दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार मारे गए नक्सलियों में कई सीनियर और मिडिल कैडर के नक्सली शामिल हैं, जिन पर झारखंड, ओडिशा और एनआईए में दर्जनों संगीन मामले दर्ज थे। इनमें अनल उर्फ पतिराम माझी, अनमोल उर्फ सुशांत, अमित मुंडा, पिंटु लोहरा, लालजीत उर्फ लालु, समीर सोरेन, रापा उर्फ पावेल सहित अन्य नक्सली कैडर शामिल हैं। मुठभेड़ में महिला नक्सली कैडर भी मारी गई हैं。
झारखंड पुलिस ने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में पिछले तीन वर्षों से लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाए जा रहे हैं। इस अवधि में अब तक 183 नक्सलियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जबकि इससे पहले 11 नक्सली मुठभेड़ों में मारे गए थे। 22 और 23 जनवरी 2026 की इस कार्रवाई में 17 नक्सलियों के मारे जाने से माओवादी संगठन को गहरा झटका लगा है और सारंडा क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों में निश्चित रूप से कमी आने की उम्मीद है。
पुलिस ने नक्सली गतिविधियों में शामिल लोगों से अपील की है कि वे झारखंड सरकार की आकर्षक आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ उठाकर हिंसा का रास्ता छोड़ें और समाज की मुख्यधारा से जुड़ें。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADArvind Dubey
FollowJan 24, 2026 13:33:040
Report
PTPreeti Tanwar
FollowJan 24, 2026 13:32:290
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowJan 24, 2026 13:32:160
Report
SSsubhash saheb
FollowJan 24, 2026 13:32:030
Report
RKRavi Kant
FollowJan 24, 2026 13:31:490
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowJan 24, 2026 13:31:380
Report
NJNEENA JAIN
FollowJan 24, 2026 13:31:210
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowJan 24, 2026 13:30:380
Report
SSsubhash saheb
FollowJan 24, 2026 13:30:260
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowJan 24, 2026 13:21:270
Report