icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भिवानी: मंत्री राजेश नागर ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई संकेत दिया

Bhiwani, Haryana:भिवानी: एक्शन में दिखे मंत्री राजेश नागर बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ दिये सख़्त निर्देश सोलर सिस्टम व बिजली बिलों में गड़बड़ी के केसों पर दिए निर्देश काहा, किसी भी उपभोक्ता के गलत बिल वसुलने वाले बिजली अधिकारियों पर होगी कार्रवाई गड़बड़ी करने वाले बिजली अधिकारियों पर कार्रवाई के साथ उपभोक्ताओं से की वसूली भी संबंधित अधिकारी से वसूल की जाएगी PM मोदी के 25 साल के राजनीतिक सेवाकाल पर बोले मोदी के नेतृत्व में पहले गुजरात और अब देश ने तर्की की उसी को लेकर उनके जन्मदिन को एक माह तक सेवा के रूप में मनाया जा रहा है राहुल गांधी के आरोपों पर बोले राजेश नागर भारत अमेरिका के दबाव में नहीं, अमेरिका के मना करने पर भी भारत रूस से तेल ले रहा है हरियाणा में बढ़ते अपराध और भिवानी में आज गायक दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग पर बोले नागर जब भी कोई वारदात होती है तो पुलिस तुरंत कार्रवाई होती है भिवानी वाली घटना पर भी कार्यवाही होगी जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने पहुँचे थे नागर बैठक में कुल 13 में से 9 का किया समाधान, 4 केस रहे पेंडिग
0
0
Report

PTCL कुचामन में 64 टीमें, 63 मैच और 22 राती क्रिकेट शुरू

Didwana, Rajasthan:डीडवाना-कुचामन जिले में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर नाइट टेनिस क्रिकेट का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। कुचामन सिटी के राजकीय खेल स्टेडियम में PTCL यानी प्रो टेन क्रिकेट लीग का आगाज 19 सितंबर से होगा। 22 दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों के साथ महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, दिल्ली, गुजरात सहित देश के कई राज्यों की 64 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में कुल 63 मुकाबले खेले जाएंगे। रात के समय होने वाले इन मुकाबलों में क्रिकेट प्रेमियों को लगातार 22 दिनों तक चौके-छक्कों का रोमांच देखने को मिलेगा। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 5 लाख रुपए नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 2 लाख रुपए नकद और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। वहीं पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को 51 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। खिलाड़ियों के लिए अन्य आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं। PTCL का उद्देश्य स्थानीय और ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराना है, ताकि क्षेत्र में छिपी क्रिकेट प्रतिभाएं सामने आ सकें और खिलाड़ियों को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले। आयोजन को खास बनाने के लिए अंपायरिंग से लेकर कमेंट्री और लाइव प्रसारण तक विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। महाराष्ट्र के नासिक से अनुभवी अंपायरों की टीम कुचामन पहुंची है, जबकि जम्मू-कश्मीर के जाने-पहचाने कमेंटेटर इरफान भट मुकाबलों में कमेंट्री करेंगे। प्रतियोगिता के मुकाबलों की डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था भी की जा रही है। इसके साथ ही लाइव स्कोरबोर्ड के जरिए दर्शक मुकाबलों का अपडेट भी देख सकेंगे। आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए एंट्री फीस 21 हजार रुपए रखी गई है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है। टीमों को टी शर्ट लोअर आयोजकों की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। समय पर आवेदन करने वाली टीमों के खिलाड़ियों की टी-शर्ट पर नाम आदि प्रिंट कराने की व्यवस्था भी की जा सकेगी। रात्रिकालीन मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों के पहुंचने की उम्मीद है। दर्शकों, अतिथियों और प्रायोजकों के लिए बैठने के साथ आयोजन स्थल पर खान-पान की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। कुचामन में होने वाला यह आयोजन केवल खिलाड़ियों के लिए ही नहीं, बल्कि शहर और आसपास के क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी खास आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। अब इंतजार है उस पहली गेंद का, जिसके साथ शुरू होगा 22 दिनों तक चलने वाला क्रिकेट का रोमांच। कुचामन के राजकीय खेल स्टेडियम में अब अगले 22 दिनों तक क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। 64 टीमें, 63 मुकाबले और 5 लाख रुपए की विजेता पुरस्कार राशि के साथ PTCL कुचामन में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट का नया अध्याय शुरू करने जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ में 33वां जिला शिक्षक सम्मेलन संपन्न, 389 शिक्षक शामिल

Hanumangarh, Rajasthan:स्थानांतरण नीति और OPS पर चर्चा; हनुमानगढ़ में 33वां जिला सम्मेलन संपन्न, 389 शिक्षक शामिल हनुमानगढ़ में राजस्थान शिक्षक संघ का 33वां district सम्मेलन जंक्शन स्थित जाट भवन में संपन्न हुआ। यह सम्मेलन जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसमें शिक्षक संगठन के इतिहास, शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों और शिक्षकों की अलग-अलग मांगों पर चर्चा हुई। जिले के अलग-अलग स्कूलों से 78 महिलाओं समेत कुल 389 शिक्षकों ने इसमें हिस्सा लिया। सम्मेलन के मुख्य वक्ता STFI के संस्थापक सदस्य वकील सिंह थे। उन्होंने शिक्षक संगठन के इतिहास, विकास, महत्व और चुनौतियों पर अपने विचार रखे। वकील सिंह ने शिक्षा पर कम होते बजट और स्कूलों के बंद होने से बढ़ रही आर्थिक असमानता पर चिंता जताई। अखिल भारतीय किसान सभा के तहसील अध्यक्ष चरणप्रीत सिंह बराड़ ने वैज्ञानिक सोच के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने शिक्षकों से छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की अपील की। मुख्य अतिथि डाइट प्रिंसिपल हनुमानगढ़ मधुबाला ने शिक्षकों से अपील की। उन्होंने कहा कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद छात्रों तक पहुंचाएं और एक आदर्श शिक्षक के रूप में अपनी पहचान बनाएं।
0
0
Report

अलवर में कांग्रेस बाड़ाबंदी पर पुलिस पहुंचने से विवाद; ज्ञापन देकर दबाव आरोप

Alwar, Rajasthan:अलवर में कांग्रेस की बाड़ाबंदी में पुलिस पहुंचने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस और प्रशासन पर कांग्रेस तथा कांग्रेस समर्थित पार्षदों पर कथित तौर पर दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए। मामले को लेकर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मिनी सचिवालय पहुंचे और पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी को ज्ञापन सौंपकर कथित दबाव की कार्रवाई तत्काल बंद करने की मांग की। ज्ञापन देने से पहले एसपी चैंबर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी देर तक गहमागहमी रही। कांग्रेस कार्यकर्ता 11 लोगों के प्रतिनिधिमंडल के साथ एसपी से मिलकर ज्ञापन सौंपना चाहते थे, जबकि पुलिस की ओर से केवल पांच लोगों को अंदर जाने की अनुमति देने की बात कही गई। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति बन गई। बाद में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समझाइश दी, जिसके बाद मामला शांत हुआ और कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को ज्ञापन सौंपा। रिसोर्ट में पार्षदों के बीच पुलिस पहुंचने का आरोप कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों की ओर से दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि भाजपा सरकार द्वारा पुलिस और प्रशासन का कथित रूप से दुरुपयोग कर कांग्रेस एवं कांग्रेस समर्थित पार्षदों पर दबाव बनाया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, अलवर नगर निगम के कांग्रेस पार्षद तुंगा-बस्सी स्थित एक रिसोर्ट में एकत्रित हुए थे। वहीं रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बड़ौदामेव और रामगढ़ नगरपालिका के पार्षद धवाला स्थित रिसোর্ট में ठहरे हुए थे। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि धवाला स्थित रिसोर्ट में पुलिस पहुंची और पार्षदों को वहां से ले जाने का प्रयास किया गया। कांग्रेस ने इसे पार्षदों पर दबाव बनाने की פעולה बताते हुए पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए। ज्ञापन में मालाखेड़ा नगरपालिका की कांग्रेस समर्थित पार्षद गीता देवी को लेकर भी आरोप लगाए गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि गीता देवी को रास्ते में रोककर पुलिस ने उन्हें जबरन पुलिस वाहन में बैठाने का प्रयास किया। कांग्रेस ने इन घटनाओं को पार्षदों पर दबाव बनाने की कोशिश बताते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और कांग्रेस समर्थित पार्षदों को डराने-धमकाने के साथ भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए गंभीर मामला बताते हुए सरकारी मशीनरी के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाया। एसपी को सौंपे ज्ञापन में मांग की गई कि कांग्रेस एवं कांग्रेस समर्थित पार्षदों तथा उनके परिजनों को कथित रूप से प्रताड़ित कर दबाव बनाने की कार्रवाई तत्काल बंद की जाए। साथ ही सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग पर रोक लगाने की मांग भी की गई।
0
0
Report

इंदौर में अवैध शराब के घर छापे में 651 लीटर जब्त, लाखों कीमत

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में सांवेर के ग्राम बड़ोदिया खान में आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से लाखों रुपए की कीमत की 69 पेटी अवैध मदिरा जब्त की है. जब्त शराब की कुल मात्रा 651 लीटर बताई जा रही है. कार्रवाई कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में की गई. दरअसल आबकारी अधिकारी के मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी द्वारा टीम गठित की गई थी. टीम ने ग्राम बड़ोदिया खान में जितेंद्र पिता रामेश्वर सोलंकी के घर पर दबिश देकर तलाशी ली. तलाशी के दौरान घर से कुल 69 पेटी अवैध मदिरा बरामद की गई, जिसमें 18 पेटी देशी शराब, 10 पेटी बीयर और 41 पेटी अंग्रेजी शराब शामिल है. जब्त अंग्रेजी शराब में व्हिस्की, रम और वोदका के विभिन्न ब्रांड मिले हैं. आबकारी विभाग द्वारा कुल 651 लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई है. मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
0
0
Report
Advertisement

भिवानी में विजिलेंस ने रिश्वत मांगते कानूनगो को रंगे हाथ गिरफ्तार किया

Bhiwani, Haryana:भिवानी भिवानी में कानूनगो रिश्वत लेते गिरफ्तार, सरकारी काम के बदले मांग रहा था 10 हजार, विजिलेंस ने रंगेहाथो गिरफ्तार भिवानी में विजिलेंस टीम ने एक कानूनगों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जो सरकारी काम के बदले 10 हजार रुपए की डिमांड कर रहा था। इसकी शिकायत पर विजिलेंस टीम ने छापेमारी की और रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि भिवानी तहसील में तैनात एक कानूनगो अशोक कुमार द्वारा सरकारी काम के बदले 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है। इस शिकायत के आधार पर एक टीम का गठन किया गया और उस कानूनगों को रंगे हाथों गिरफ्तार करने की तैयारी की। वहीं आरोपी कानूनगो अशोक कुमार द्वारा 10 हजार रुपए की डिमांग की जा रही थी। इसके बाद शिकायतर्ता ने मामले की शिकायत विजिलेंस को दी। इसके बाद आरोपी कानूनगो को रंगेहाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। वहीं मामले में गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। आगे भी रिश्वत लेने वालों पर कार्रवाई के लिए छापेमारी जारी रहेगी। बाईट, एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने
0
0
Report

हमीरपुर बस स्टैंड में जाम के पीछे रोडवेज बसों, अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-नगर पालिका और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, फुटपाथ पर कब्जा जमाए दुकानदारों का टीम ने सामान किया जब्त, कई बार नोटिस देने के बाद भी फुटपाथ पर काउंटर रखने पर की गई कार्रवाई, अभियान से दुकानदारों में मचा हड़कंप, रेहड़ी पटरी दुकानदारों की सूचना पर मौके पर पहुंचे सभापति विधायक, सदर विधायक ने दुकानदारों को वापस कराए जब्त किए काउंटर और समान, सदर विधायक बोले रोडवेज बसों के कारण बस स्टैंड में लगता है जाम, छोटे दुकानदारों के बजाय जाम का असली कारण रोडवेज बसों पर की जाय कार्रवाई, सदर विधायक ने एसपी को फोन कर बस स्टैंड में जाम लगाने वाली बसों पर कार्रवाई की माँग, जिला मुख्यालय के बस स्टैंड इलाके का मामला
0
0
Report

NH-758 ब्लैक स्पॉट पर दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी और पुत्र की मौत

Noida, Uttar Pradesh:माण्डलगढ़, भीलवाड़ा NH-758 पर भीषण सड़क हादसा, पति-पत्नी और पुत्र की मौत माण्डलगढ़ के बीगोद के पास NH-758 पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यश पावन धाम के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और उनके पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों मृतक गाड़रियों का खेड़ा, भीलवाड़ा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद कार को मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया। सूचना पर बीगोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने तीनों मृतकों के शव बीगोद अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए हैं। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि यश पावन धाम के पास NH-758 का यह हिस्सा ब्लैक स्पॉट है, जहां पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं।
0
0
Report
Advertisement

गैस सिलेंडर फटने से छह घरों में भीषण आग, कई परिवार प्रभावित

Samastipur, Bihar:गैस सिलेंडर फटने से छह घरों में लगी भीषण आग ।चाय बनाने के दौरान गैस रिसाव से हुआ हादसा, चार बकरियां, बाइक, दो साइकिल और 25 हजार रुपये नकद जले । समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अजना पंचायत अंतर्गत जखरा गांव के वार्ड संख्या 13 में शुक्रवार अहले सुबह चाय बनाने के दौरान गैस रिसाव के कारण सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटते ही घर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया।आग की लपटें तेज होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और अग्निशमन विभाग के काफी प्रयास के बाद बेकाबू आग पर काबू पाया गया।अगलगी की इस घटना में चार बकरियां, एक मोटरसाइकिल, दो साइकिल और 25 हजार रुपये नकद जलकर नष्ट हो गए। इसके अलावा घरों में रखा घरेलू सामान भी आग की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया। इस भीषण अग्निकांड में रामवृक्ष राम, अशोक राम, राजेश राम, जियालाल राम, नारायण राम और नगेंद्र राम के घर जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवारों के सामने रहने और दैनिक जरूरतों को लेकर परेशानी उत्पन्न हो गई है।इस संबंध में अंचलाधिकारी शशि रंजन ने बताया कि मामले की जांच के लिए हल्का कर्मचारी को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से मिलने वाली नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
0
0
Report

सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में नकली पिस्तौल दिखाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Noida, Uttar Pradesh:सेंट्रल नोएडा में राहगीरों को नकली पिस्तौल दिखाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का थाना 63 पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक नकली टॉय पिस्टल, एक लैपटॉप, 24 मोबाइल फोन, नकदी और वारदात में इस्तेमाल की जा रही चोरी की बाइक समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुनसान या कम भीड़भाड़ वाले इलाकों में राहगीरों को अपना निशाना बनाते थे। इसके बाद नकली पिस्तौल दिखाकर उन्हें डराते और मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान लूटकर मौके से फरार हो जाते थे। लूट के दौरान आरोपी असली हथियार होने का भय दिखाकर पीड़ितों को डराने का प्रयास करते थे। लगातार सामने आ रही शिकायतों के बाद थाना सेक्टर-63 पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। चेकिंग और जांच के दौरान पुलिस टीम को सफलता मिली और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से बरामद 24 मोबाइल फोन और अन्य सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अब तक कितनी लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं और बरामद मोबाइल फोन किन-किन घटनाओं से जुड़े हैं। चारों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

शाहदरा साइबर ठगी: बहादुरगढ़ से गिरफ्तार दो आरोपी, iPhone 15 बरामद

New Delhi, Delhi:शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 1.16 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार बहादुरगढ़ से पकड़े गए दोनों आरोपी, एक iPhone 15 बरामद; कई बैंक खातों से जुड़ा मिला मनी ट्रेल शाहदरा। साइबर थाना शाहदरा पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले दो कथित साइबर अपराधियों को हरियाणा के बहादुरगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान ललित कुमार (21) और पर्तीक कुमार (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक iPhone 15 भी बरामद किया है, जिसकी तकनीकी जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, राम नगर, शाहदरा निवासी अनिल कुमार बर्मन को WhatsApp पर “BXB Market.com” के जरिए निवेश का विज्ञापन मिला था। विज्ञापन में निवेश पर अच्छा मुनाफा देने का दावा किया गया था। इसके बाद पीड़ित से अंतरराष्ट्रीय नंबरों से फोन पर संपर्क किया गया और उसे शेयर ट्रेडिंग में निवेश के लिए राजी किया गया। पीड़ित ने पांच अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 1,16,070 रुपये निवेश कर दिए। कुछ समय बाद जब उसने कथित मुनाफे की रकम निकालने का प्रयास किया तो निकासी नहीं हो सकी। इसके बाद उसे अपने साथ साइबर ठगी होने का एहसास हुआ। पीड़ित ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। मामले में साइबर थाना शाहदरा में ई-एफआईआर नंबर 121/26, धारा 308/318(4)/319/340 BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। बैंक खातों से खंगाला गया मनी ट्रेल जांच के दौरान पुलिस टीम ने ठगी की रकम से जुड़े बैंक खातों और ट्रांजेक्शन का विश्लेषण किया। पुलिस के अनुसार, ठगी की रकम में से 70,165 रुपये एयरटेल पेमेंट्स बैंक के खाते में पहुंचे, जिसे जांच में ललित कुमार का खाता पाया गया। वह कथित तौर पर मनी ट्रेल की पहली लेयर का लाभार्थी था। आगे जांच में सामने आया कि एक Axis Bank खाते से इस खाते में बार-बार बड़ी रकम जमा हुई थी। पुलिस के अनुसार, उक्त खाते से देशभर में NCRP पोर्टल पर करीब 5,000 लिंक/शिकायतें/एफआईआर जुड़ी हुई थीं। जांच के दौरान ललित कुमार के खाते से 85,000 रुपये SBI खाते में ट्रांसफर किए जाने का भी पता चला। यह खाता पर्तीक कुमार का था, जिसे पुलिस ने मनी ट्रेल में दूसरी लेयर का लाभार्थी बताया है。 बहादुरगढ़ से गिरफ्तारी बैंक खातों और पैसों के लेन-देन की कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों की पहचान की और उन्हें नेटाजी नगर, बहादुरगढ़, हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पर्तीक कुमार के कब्जे से iPhone 15 जब्त किया है। मोबाइल की तकनीकी जांच के जरिए डिजिटल साक्ष्य, बातचीत, वित्तीय लेन-देन और साइबर ठगी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। WhatsApp विज्ञापन के जरिए बनाते थे शिकार पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, आरोपी कथित तौर पर WhatsApp विज्ञापनों के जरिए लोगों को “BXB Market.com” नाम के निवेश प्लेटफॉर्म पर निवेश का लालच देते थे। शुरुआत में फर्जी मुनाफा दिखाकर पीड़ित का भरोसा जीता जाता था और बाद में उससे बड़ी रकम निवेश कराई जाती थी। रकम जमा होने के बाद कथित तौर पर निकासी रोक दी जाती थी और संपर्क भी बंद कर दिया जाता था। पुलिस अब आरोपियों के मोबाइल, बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल कम्युनिकेशन की जांच कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं और इससे कितने अन्य लोगों के साथ ठगी हुई है। पुलिस की साइबर सुरक्षा अपील शाहदरा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि WhatsApp, सोशल मीडिया, वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम से मिलने वाले ऐसे निवेश प्रस्तावों से सावधान रहें, जिनमें कम समय में अधिक या गारंटीड रिटर्न का दावा किया जाता है। किसी अनजान व्यक्ति या खाते में निवेश के नाम पर रकम ट्रांसफर न करें। साइबर वित्तीय ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें और cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि रकम को ट्रेस और फ्रीज कराने की कार्रवाई जल्द शुरू की जा सके。
0
0
Report

बलरामपुर गैसडी बालापुर बाजार में छुट्टा सांडों का आतंक, स्कूली छात्राओं में दहशत

MADAN LAL JAISWALMADAN LAL JAISWALFollow19m ago
Newal Garh, Uttar Pradesh:नेपाल सीमा से सटे बालापुर बाजार में छुट्टा जानवरों और सांडों का उत्पात चरम पर है। बाजार में करीब एक दर्जन छुट्टा सांड दिन भर सड़कों पर डटे रहते हैं, जो आपस में लड़ते-झगड़ते वाहनों और राहगीरों को चोटिल कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार सांडों के आपस में लड़ने के कारण अब तक दर्जनों वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की घटनाएं हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा परेशानी आधा दर्जन विद्यालयों की छात्राओं को झेलनी पड़ रही है, जो इसी बाजार से होकर स्कूल आती-जाती हैं। छात्रा संजू चौधरी, निशा चौधरी, अंजली चौधरी, अनुष्का चौधरी, शीतल चौधरी, ज्योति चौधरी, रोशनी, बबीता,अमृता ने बताया कि कई बार साइकिल से जाते समय सांडों ने टक्कर मार दी, जिससे साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और वे गिरकर घायल हो गईं। दहशत के कारण छात्राएं समूह में स्कूल जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शासन-प्रशासन इस ओर से मूक दर्शक बना हुआ है। इस संबंध में ग्राम प्रधान हरीश मिश्रा ने बताया कि सांड के हमले से कई लोग घायल हो चुके हैं। इसकी सूचना ब्लॉक मुख्यालय को दे दी गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
0
0
Report

मैनपुरी-करहल समाजवादी PDA कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने लिया संगठन मजबूत करने का संकल्प ।

Ajay KumarAjay KumarFollow22m ago
Redhapur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र 110 करहल के अंतर्गत ब्लॉक बरनाहल के ग्राम भिड़ाहार में गुरुवार, 18 सितंबर को समाजवादी पार्टी की ओर से PDA कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने भाग लेकर संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क को प्रभावी बनाने पर चर्चा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश चंद्र बघेल, विशेष आमंत्रित सदस्य समाजवादी पार्टी,ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने तथा समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। इस अवसर पर करहल विधायक तेज प्रताप सिंह यादव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से निरंतर संवाद बनाए रखने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने की बात कही।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top