icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बिलासपुर में रावण दहन विवाद थाने तक पहुँचा; 15 मिनट पहले आग लगने से हंगामा

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में रावण दहन विवाद थाने तक पहुँचा! चांदनी चौक के कुदुदंड में दशहरे पर रावण दहन को लेकर बवाल मच गया। समिति का आरोप है कि रावण दहन का समय रात 10 बजे तय था, लेकिन उससे 15 मिनट पहले ही रावण को आग के हवाले कर दिया गया। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर रावण दहन की जल्दी किसे थी और इस जल्दबाजी के पीछे की कहानी क्या है? दरअसल, 20 अक्टूबर को दशहरा पर्व के अवसर पर नवयुवक श्रद्धा दुर्गा एवं दशहरा उत्सव समिति ने करीब 35 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार कराया था। पुतले की कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है। योजना थी कि भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान की झांकी निकलेगी, विधि-विधान होगा और रात 10 बजे रावण दहन किया जाएगा। यानी तैयारी पूरी थी, कार्यक्रम का समय तय था और लोगों को इंतजार था उस खास पल का।लेकिन शिकायत के मुताबिक, रात करीब 9 बजकर 45 मिनट पर ही रावण का पुतला जला दिया गया। समिति ने मनीष राव चौहान उर्फ अंकित और उसके साथियों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कथित तौर पर तय कार्यक्रम से पहले पुतले में आग लगा दी। अब सवाल यह है कि जब घड़ी में 10 बजने में 15 मिनट बाकी थे, तो रावण को इतनी जल्दी विदाई देने की जरूरत क्यों पड़ गई?शिकायत में समिति के भीतर पहले से मतभेद और धार्मिक-सामाजिक टिप्पणियों को लेकर विवाद होने का भी आरोप लगाया गया है। समिति का कहना है कि इस घटना से सदस्य और स्थानीय लोग आहत हुए। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है और संबंधित पक्ष का बयान भी सामने आना बाकी है। सीमा चंद्रवंशी और अन्य सदस्यों ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दी। पुलिस ने BNS की धारा 196, 299, 324(4) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि जांच में क्या सामने आता है। फिलहाल, बिलासपुर में रावण दहन के बाद विवाद की आग जरूर सुलग उठी है。
0
0
Report

बोकारो निवास में त्रिपक्षीय वार्ता से भूख हड़ताल का समाधान आगे बढ़ने की राह दिखी

Bokaro Steel City, Jharkhand:Bokaro, Mrityunjay Mishra 12 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे विस्थापितों के मुद्दे पर आज बोकारो निवास में त्रिपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें जिला प्रशासन, बीएसएल प्रबंधन और बोकारो के कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह के साथ विस्थापित भी मौजूद रहे। करीब 3 घंटों तक बोकारो निवास में चली इस मैराथन त्रिपक्षीय वार्ता में सकारात्मक बात होने की बात बताई जा रही है। बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि ये सकारात्म और आगे चलने की राह है जिसमें विस्थापितों के पूर्व की तरह डीपीआर के माध्यम से नियोजन की बात कही गई है साथ ही अप्रेंटिस किए हुए विस्थापितों के नियोजन की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि जो वार्ता हुई उसका मिनट्स बनाकर हमलोग जिला प्रशासन के माध्यम से बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन को देंगे। उन्होंने कहा कि ये भूख हड़ताल का निर्णय थोड़ी देर में लिया जाएगा। वही बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि वार्ता सकारात्मक है और अभी मिनट्स तैयार हो रहा है जिसे सात दिनों के अंदर राज्य सरकार और केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्ता सकारात्मक हुई है और वार्ता से ही समाधान का रास्ता है। उन्होंने बंदी को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि राज्य सरकार के वित्त मंत्री से वार्ता होनी थी जिसके बाद वार्ता के बाद तुरंत सभी गेट को खाली करा दिया गया था। इसमें किसी की कोई छती नहीं हुई। जिसके बाद विस्थापित भी शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे थे। बाइट -- श्वेता सिंह, बोकारो कांग्रेस विधायक बाइट -- अजय नाथ झा, बोकारो डीसी
0
0
Report

धान खरीद में लूट के विरोध में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने मंडी का गेट बंद कर किया प्रदर्शन, DM

FKFirasat KhanFollow2m ago
Puranpur, Uttar Pradesh:धान खरीद में लूट के विरोध में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने मंडी का गेट बंद कर किया प्रदर्शन, DM को भेजा ज्ञापन। पूरनपुर,,सरकारी धान खरीद ठप होने और राइस मिलों पर अवैध कटौती के नाम पर किसानों की लूट के विरोध में आज भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने पूरनपुर मंडी समिति के मेन गेट को बंद कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।संगठन के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह के नेतृत्व में किसानों ने मंडी गेट पर नारेबाजी कर जिला प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया। बाद में जिलाधिकारी पीलीभीत को संबोधित ज्ञापन मंडी सचिव पूरनपुर को सौंपा गया।किसान नेताओं ने कहा कि एक तरफ सरकार MSP पर धान खरीद का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ जनपद में सरकारी धान खरीद केंद्रों पर अभी तक तौल शुरू नहीं हुई है। मंडी में नीलामी प्रक्रिया नहीं हो रही है, वेबसाइट न चलने से पंजीकरण फंसे हैं। इसका फायदा उठाकर राइस मिल संचालक धान किसानों से माईश्चर और मुद्दत के नाम पर 5 से 10 किलो तक अवैध कटौती कर औने-पौने दामों पर लूट कर रहे हैं। भाकियू ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी - संगठन ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर अतिशीघ्र सरकारी धान खरीद पूरी पारदर्शिता से शुरू नहीं कराई गई और मिलों पर हो रही अवैध कटौतियों पर रोक नहीं लगी तो धान किसानों के उत्पीड़न और शोषण को लेकर उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।किसानों की समस्याओं का समाधान न होने पर होने वाले आंदोलन की संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन पीलीभीत की होगी। भाकियू ने दो टूक कहा कि किसी भी दशा में धान किसानों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

लखीमपुर-खीरी भारतीय किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष, जेल गेट चौकी प्रभारी पर लगाए दबंगई के आरोप।

Pavan Kumar DixitPavan Kumar DixitFollow4m ago
Pipra Jhala, Uttar Pradesh:लखीमपुर-खीरी। भारतीय किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार उर्फ ​​‘पंकज पंडित’ के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक खीरी से मुलाकात कर जेल गेट चौकी प्रभारी और एक सिपाही के खिलाफ शिकायत की। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिसकर्मियों पर एक पारिवारिक संपत्ति विवाद में कथित तौर पर एक पक्ष का समर्थन करने और धमकी देने के आरोप लगाए। संगठन ने मामले में कार्रवाई की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि मोहल्ला नौरंगाबाद में उनकी बहन का पुश्तैनी मकान है, जिसको लेकर परिवार में आपसी बंटवारे का विवाद चल रहा है। उनका आरोप है कि जेल गेट चौकी प्रभारी विपक्षी पक्ष से मिलकर दबंगई कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी बहन और भांजों को मकान के पास जाने पर जिंदगी बर्बाद करने और नौकरी के लायक नहीं छोड़ने जैसी धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने चौकी के एक सिपाही पर भी विपक्षी पक्ष का समर्थन करने का आरोप लगाया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अधीक्षक से उनकी संतोषजनक वार्ता हुई है और उन्हें उम्मीद है कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। संगठन के जिला अध्यक्ष घनश्याम यादव ने आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी और सिपाही ने अपने पद का दुरुपयोग किया है। उन्होंने कहा कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं होती है तो भारतीय किसान संगठन धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। लखनऊ मंडल अध्यक्ष सद्दाम रहमानी और मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने भी मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। वहीं, प्रदेश सचिव कामिल उस्मानी ने आरोप लगाया कि संबंधित पुलिसकर्मी गलत पक्ष का साथ देकर कानून का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन इस मामले को लेकर आवाज उठाता रहेगा। प्रतिनिधिमंडल में रहे मौजूद इस दौरान जिला अध्यक्ष घनश्याम यादव, प्रदेश सचिव कामिल उस्मानी, लखनऊ मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष सद्दाम रहमानी, विश्राम यादव, शिवम विश्वकर्मा, अंबिका वर्मा, संजय तिवारी, सोनू यादव, रामसागर गौतम और इकबाल अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों के खिलाफ लगाए गए आरोप संगठन के पदाधिकारियों के बयान पर आधारित हैं। मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।
0
0
Report

बेगूसराय में जी मीडिया खबर के बाद पुलिस अधिकारी दारोगा सस्पेंड, हंगामा

Begusarai, Bihar:बेगूसराय ब्रेकिंग, जी मीडिया खबर का हुआ बड़ा असर। जी मीडिया ने बड़ी प्रमुखता से महिला डांसर पर पुलिस के द्वारा थप्पड़ मारने की खबर दिखाई थी। खबर चलने के बाद एसपी मनीष ने दरोगा अनिल कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया। एसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जानकारी दिया कि कर्तव्य में लापरवाही और अमर्यादित आचरण के कारण की गई कार्रवाई। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पानगची स्थित मां वैष्णवी सार्वजनिक दुर्गा मंदिर के पास संस्कृत कार्यक्रम के दौरान महिला डांसर को मारा था थप्पड़। हंगामा होने के बाद पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कमर से पिस्तल निकाल कर भीड़ को धमकाया था। इस खबर को जी मीडिया ने बड़ी प्रमुखता से दिखाई थी。
0
0
Report
Advertisement

अलवर के रावण देहरा गांव में मतदाता सूची: 126 नाम अभी बाकी, गढ़ी मांग तेज

Alwar, Rajasthan:अलवर के रावण देहरा गांव में मतदाता सूची का विवाद गहराया, 126 लोगों के नाम जुड़ना बाकी; ग्रामीणों ने मिनी सचिवालय पहुंच सौंपा ज्ञापन अलवर। पंचायत चुनाव के बीच रावण देहरा गांव में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार ज्ञापन देने और प्रशासन से गुहार लगाने के बावजूद अब तक सभी पात्र मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हो पाए हैं। इसी मांग को लेकर ग्रामीण बुधवार को एक बार फिर अलवर के मिनी सचिवालय पहुंचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर शेष मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने की मांग की。 स्थानीय निवासी विजय सिंह गुर्जर ने बताया कि ग्रामीणों ने इससे पहले 6 अक्टूबर को ज्ञापन सौंपा था, जिसके बाद 116 लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए। हालांकि, ग्रामीणों के अनुसार, अभी भी 126 लोगों के नाम सूची में शामिल होना बाकी हैं। इसके बाद 13 अक्टूबर को जिला कलेक्टर को भी ज्ञापन दिया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों को दोबारा प्रशासन के सामने अपनी मांग रखनी पड़ी。 विजय सिंह गुर्जर और अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए पोर्टल कुछ समय के लिए खोला गया था, लेकिन कथित तौर पर सुबह 11 बजे तक ही प्रक्रिया जारी रहने के बाद पोर्टल बंद हो गया। इसके चलते शेष पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल नहीं हो सके। ग्रामीणों का दावा है कि गांव में करीब 245 मतदाता हैं और 100 से 125 नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाने बाकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने अपने मताधिकार के लिए हाईकोर्ट के आदेश और कानूनी प्रक्रिया के तहत प्रयास किए हैं, लेकिन मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं होने से वे आगामी पंचायत चुनाव में मतदान करने के अधिकार को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित बीएलओ की कथित लापरवाही पर सवाल उठाते हुए मांग की है कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए पोर्टल दोबारा खोला जाए, ताकि सभी पात्र मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिल सके。 बाइट: विजय सिंह गुर्जर अब देखना होगा कि ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन क्या कदम उठाता है और शेष पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल हो पाते हैं या नहीं। इस मामले में प्रशासन का पक्ष सामने आने पर उसे भी शामिल किया जाना चाहिए。
0
0
Report

13 वर्षीय विराज शिंदे ने दिल्ली में इन्स्पायर प्रदर्शनी में अव्वल स्थान पाया

Washim, Maharashtra:वाशीम: अँकर:पारंपरिक कणगीला आधुनिक विज्ञानाची जोड देत वाशिमच्या १३ वर्षीय बालवैज्ञानिक विराज शिंदे याने दिल्लीत राष्ट्रीय स्तरावर यश मिळवलंय.धान्याची नासाडी आणि बुरशीपासून संरक्षण करण्यासाठी विकसित केलेल्या त्याच्या ‘कणगी:अ ग्रेन प्रोटेक्टिव्ह केअर युनिट’ या नवकल्पनेची देशातील सर्वोत्तम ६० वैज्ञानिक प्रतिकृतींमध्ये निवड झाली आहे.दिल्लीतील भारत मंडपम येथे आयोजित राष्ट्रीय इन्स्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनात विराजचा गौरव करण्यात आला.शारीरिक दिव्यांगत्वावर मात करत मिळवलेलं त्याचं हे यश विद्यार्थ्यांसाठी प्रेरणादायी ठरत असून,या संशोधनाच्या प्रोटोटाइप निर्मितीसाठी नॅशनल इनोव्हेशन फाउंडेशन मदत करणार आहे.
0
0
Report

Chandrapur में बाबूराव शेडमाके के स्मृतिदिन पर अभिवादन कार्यक्रम का आयोजन

Chandrapur, Chhattisgarh:थोर आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी स्व. बाबुराव शेडमाके यांच्या स्मृतिदिनी चंद्रपुरात पार पडला अभिवादनाचा कार्यक्रम, राज्याचे आदिवासी विकास मंत्री तथा चंद्रपूरचे पालकमंत्री डॉ. अशोक उईके यांच्या उपस्थितीत पार पडला सोहळा भारतीय स्वातंत्र्यासाठी इंग्रजांना सळो की पळो करणारे चंद्रपूरचे आद्य क्रांतिकारक शहीद बाबूराव शेडमाके यांचा स्मृतिदिनी त्यांच्या स्मारकावर अभिवादन अर्पण करण्यात आली. वीर शहीद बाबुराव शेडमाके यांनी इंग्रजांच्या जुलमी राजवटीविरोधात गोंडवानातून विद्रोह पुकारला होता. सशस्त्र उठाव करणाऱ्या या वाघाने इंग्रजांना सळो की पळो करून सोडले होते. इंग्रजांना थेट लढाई जिंकता न आल्याने शेवटी त्यांना कपटनीतीने पकडून आजच्या चंद्रपूर जिल्हा कारागृह परिसरातील झाडावर फाशी देण्यात आली. याच ठिकाणी निर्मित स्मारकावर त्यांच्या अभिवादनाचा कार्यक्रम पार पडला. कार्यक्रमाला राज्याचे आदिवासी विकास मंत्री तथा चंद्रपूरचे पालकमंत्री डॉ अशोक उईके, माजी खासदार हंसराज अहिर, स्थानिक आमदार किशोर जोरगेवार यांची यावेळी उपस्थिती होती. हा कार्यक्रम शासकीय स्तरावर साजरा करण्यात आला. चंद्रपूरात एकात्मिक आदिवासी विकास प्रकल्प विभागातर्फे यानिमित्ताने अभिवादन करण्यात आले. अभिवादन कार्यक्रमानंतर बोलताना पालकमंत्री डॉ अशोक उईके यांनी स्व. शेडमाके यांच्या स्मृती प्रेरणादायी असल्याचे म्हटले.
0
0
Report
Advertisement

गिरीश महाजन: कुंभ समारोहों में राष्ट्रपति मुरमु शामिल, 12 करोड़ श्रद्धालु संभव

Noida, Uttar Pradesh:DELHI GIRISH MAHAJAN (MAHARASHTRA MINISTER) ON MAHARASHTRA LEADERS MEETING WITH PRESIDENT OF INDIA DROUPADI MURMU दिल्ली: महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन कहते हैं, "...31 अक्टूबर को दोपहर 12:02 बजे एक विशेष समारोह के साथ कुंभ की शुरुआत होगी। हमने राष्ट्रपति जी को आमंत्रित किया था, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया है। यह समारोह नासिक के रामकुंड में होगा, और साथ ही त्र्यंबकेश्वर के कुशावर्त में भी एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा—क्योंकि कुंभ इन दोनों जगहों पर मनाया जाता है। इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। नासिक के कार्यक्रम के बाद, राष्ट्रपति जी दर्शन के लिए त्र्यंबकेश्वर जाएंगी... 12 साल पहले लगभग 3 करोड़ श्रद्धालु आए थे, और इस बार हमारा अनुमान है कि 12 करोड़ से ज़्यादा तीर्थयात्री आ सकते हैं। नासिक में जगह सीमित होने और बारिश का मौसम होने के कारण, यह हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है। हम व्यापक तैयारियां कर रहे हैं, और अच्छी बात यह है कि हमारे पास पर्याप्त समय है—हमारी सरकार पिछले छह महीनों से सत्ता में है, और यह जिम्मेदारी अभी भी मेरे पास है."
0
0
Report

एस.टी. हसन बोले- फोटो राजनीति का हिस्सा, बीजेपी से कोई रिश्ता नहीं

Moradabad, Uttar Pradesh:कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी और पूर्व सपा सांसद एस. टी. हसन के एक साथ बैठे फोटो वायरल होने पर एस. टी. हसन से Zee मीडिया ने की एस. टी. हसन से बातचीत, बोले पोलिटिकल स्टेटमेंट तो ये है की मे PDA को मजबूत कर रहा हूं.... और हो सकता है आप कोई धमाका देख ले कुछ दिन मे, असलियत ये है की फोटो 29 सितंबर का है और मे वंदे भारत से लखनऊ जाने को था जो की 2 घंटे लेट हो गयी, जब मे vip वेटिंग रूम मे बैठा था तो उस वक्त वहां भूपेंद्र चौधरी जी, हमारे विधायक जी और कई बीजेपी नेता थे, मेरा आख़लाक़ इस बात की इजाजत नहीं देता की कोई आ गया तो मे उठकर चला जाऊं, हम दोनों की दुआ सलाम हुई और ट्रैन के आने के बाद वो अपनी सीट चले गए मे अपनी। फोटो के राजनीतिक घमासान और बीजेपी से जुड़ने की चर्चाओं पर एस. टी. हसन की सफाई, मे जब उस वक्त ही नहीं गया जब मेरा टिकट कटा और उस वक्त मेरे पास हर जगह का ऑफर था, मे अखिलेश जी को नहीं छोड़ सकता क्योंकि जितनी इज्जत वो मुझे देते है और मे जितना प्यार उनको करता हूं.........ये जिंदगी भर कायम रहेगा, ज़िन्दगी खत्म होने के बाद ही हम एक दूसरे को छोड़ सकते है। सपा मे अंदरूनी कलेह पर सपा सांसद का बड़ा बयान, वैसे सब कुछ ठीक है लेकिन कुछ आस्तिन के सांप है तो हमारी पार्टी का अच्छा नहीं चाहते, वो लोग पार्टी बंदी करते है और पार्टी मे पार्टीबंदी करना नुकसान देय है, अखिलेश जी को सबके बारे मे पता है। एस. टी. हसन के द्वारा एक बयान मे अपने टिकट कटकर रूचि वीरा के सांसद बनने को अपना हक़ मारना बताने पर एस. टी. हसन का बयान, मुझे ही क्या पुरे मुरादाबाद की जनता को है अफ़सोस, आपको नहीं है क्या आप भी तो इंसान है...... इंसाफ की बात आप भी करिये।
0
0
Report
Advertisement

उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री पर प्रोटेस्ट पर निशाना, अखिलेश यादव पर तंज

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री जीपीएस राठौर और शाहजहांपुर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने पैक्स भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दिल्ली में चल रहे प्रोटेस्ट को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशान सदा। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी निशाने पर लिया। प्रोटेस्ट को लेकर उन्होंने कहा कि कुछ लोग सत्ता आने के मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। सपने देखने का अधिकार सभी लोगों का है। लेकिन सत्ता परिवर्तन की उनकी मंशा कभी पूरी नहीं हो पाएगी। राहुल गांधी प्रधानमंत्री का जो सपना देख रहे हैं वह कभी पूरा नहीं हो पाएगा। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है कि लोग सत्ता पाने के लिए प्रोटेस्ट का सहारा ले रहे हैं। सरकार आम जनता की समस्याओं को दूर कर रही है। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना रखते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी धीरे-धीरे उत्तर प्रदेश से खत्म हो रही है और 2032 तक यूपी से समाजवादी पार्टी का पूरी तरीके से सफाया हो जाएगा। आने वाले वक्त में बीजेपी की लड़ाई सिर्फ कांग्रेस से होगी。
0
0
Report

प्रतापगढ़: छेउंगा नहर के पास डंपर हादसे में 3 की मौत, 1 बच्चा गंभीर

Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ बाघराय थाना क्षेत्र से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। छेउंगा नहर के पास तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से महिला समेत तीन لوگوں की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामला बाघराय थाना क्षेत्र के छेउंगा नहर के पास तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक छोटा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आलाधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर थाने ले गई है। मृतकों की पहचान रीता उम्र 45 वर्ष, हैदर उम्र 48 वर्ष और नॉखे लाल उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है। रीता और हैदर पति-पत्नी थे, जबकि नॉखे लाल रीता का भाई बताया जा रहा है। घायल बच्चे की पहचान 6 वर्षीय शुभम के रूप में हुई है, जो नॉखे लाल का बेटा है। बताया जा रहा है कि ये सभी निवासी गैसपुर दुखीपुर कुंडा के हैं और मऊआइमा प्रयागराज जा रहे थे। रीता अपने मायके जा रही थी और नॉखे लाल की ससुराल भी वहीं है। एक ही बाइक पर 4 लोग सवार थे। एक ही हादसे में तीन मौतों से क्षेत्र में मातम पसर गया है। पुलिस ने बताया कि डम्फर को कब्जे में ले लिया गया है बच्चे को जिला अस्पताल भेज दिया गया है जिसका इलाज चल रहा है आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
0
0
Report

झांसी की काली सरकार और हरदोई के गैंगस्टर: कैमरे पर पहली बार कहानी

Noida, Uttar Pradesh:झांसी का काली सरकार और हरदोई का गैंगस्टर कैमरे पर पहली बार आकर बताई पूरी कहानी काली सरकार का exclusive इंटरव्यू कैसे सत्यानन्द शुक्ला बना काली सरकार कैसे करता था लोगो का इलाज कैंसर के भी इलाज करने का दावा लाखो फॉलोवर वाले काली सरकार की पूरी कहानी उसी की जुबानी झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र में काली सरकार के नाम से दरबार लगाने वाले सत्यानंद शुक्ला ने अपने ऊपर लगे आरोपो को बेबुनियाद बताया। काली सरकार ने कहा कि मेरे ऊपर 33 साल पहले मुकदमा हुआ था वो खत्म हो गए है मैं हिस्ट्रीशीटर नही हूँ। मैं कभी भगोडा नही रहा मैंने कभी नाम नही बदला जनता ने ये नाम दिया है तिब्बत से मैंने इलाज करना सीखा मेरा कोई अवैध साम्रज्य नही है आप पता करवा लीजिये
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top