835223
सिमडेगा में मूसलधार बारिश से कच्चा घर ढहा, पीड़ित ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड के जोरकंडा में तीन दिनों से हो रही मूसलधार बारिश के कारण रूबेन भेंगरा का कच्चा घर ढह गया। लगातार बारिश के कारण मिट्टी की दीवार नहीं टिक पाई और पूरी तरह से गिर गई। अब रूबेन भेंगरा को बारिश के मौसम में दिन और रात बिताने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मदद की अपील की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोलमुरी केनरा बैंक में दिनदहाड़े डकैती: 42 लाख से अधिक नकद-स्वर्ण लूट
Jamshedpur, Jharkhand:गोलमुरी केनरा बैंक में दिनदहाड़े हथियारबंद डकैती, 42 लाख से अधिक नकद और आभूषण लेकर फरार बदमाश जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में गुरुवार सुबह हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े डकैती की वारदात को अंजाम दिया। करीब 5-6 की संख्या में रेनकोट पहनकर पहुंचे बदमाशों ने हथियार के बल पर बैंककर्मियों को बंधक बना लिया और बैंक के चेस्ट से 42 लाख रुपये से अधिक नकद तथा लॉकर में रखे कीमती स्वर्णाभूषण लेकर फरार हो गए。 घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बारिश के कारण सभी अपराधी रेनकोट पहनकर बैंक के अंदर दाखिल हुए थे, जिससे उनके चेहरे काफी हद तक ढके हुए थे। बैंक में घुसते ही अपराधियों ने कर्मचारियों को हथियार दिखाकर अपने कब्जे में ले लिया。 बताया गया कि बैंक के गार्ड संतोष कुमार ने अपराधियों का विरोध करने की कोशिश की, तो बदमाशों ने बंदूक की बट से मारकर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद अपराधी बैंक मैनेजर अजीत कुमार के चेंबर में पहुंचे और उन्हें गन प्वाइंट पर लेकर चेस्ट खुलवाया。 च chest से 42 लाख रुपये से अधिक नकद निकालने के बाद अपराधियों ने लॉकर में रखे कीमती स्वर्णाभूषण भी लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। ग्रामीण एसपी, डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की है। पुलिस बैंक के अंदर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके。 पुलिस द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। घटना के बाद बैंक परिसर में बड़ी संख्या में लोग और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।0
0
Report
बाल उड़ान अभियान से बच्चों को मिले शिक्षा-संस्कार और उज्ज्वल भविष्य
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से बाल उड़ान अभियान के तहत 25 सितंबर शुक्रवार को शिक्षा एवं संस्कार का संगम कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम महर्षि सांदीपनि विद्यालय सी.एम. राइज शाजापुर में होगा। इसमें जिला न्यायालय के न्यायाधीशगण बच्चों से सीधा संवाद करेंगे। इसके अलावा सुविधा से वंचित बच्चों को न्यायाधीशों एवं अभिभाषक संघ के माध्यम से एकत्र की गई राशि से शूज एवं किताबें वितरित की जाएगी। गुरुवार को जिला न्यायालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्राधिकरण की सचिव श्रीमती नमिता बौरासी ने बताया कि इसका उद्देश्य बच्चों को केवल पढ़ाई से जोड़ना नहीं है। उन्हें अच्छे संस्कार, सही मार्गदर्शन और जीवन में आगे बढ़ने का अवसर देना भी इसका लक्ष्य है। हर बच्चे में आगे बढ़ने की क्षमता होती है। जरूरत बस इतनी है कि उसे सही समय पर सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिले। इसी सोच के साथ जिला न्यायालय के न्यायाधीशगण ने यह पहल की है। शाजापुर एवं शुजालपुर के न्यायाधीशों ने दो लाख रुपए एवं अभिभाषक संघ ने पच्चीस हजार रुपए की राशि का संग्रहण किया है,इस राशि बच्चों को शूज और आवश्यक किताबें दी जाएगी। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार, व्यक्तित्व विकास और उज्ज्वल भविष्य से जुड़े विषयों पर बच्चों से चर्चा होगी। प्रयास रहेगा कि बच्चे खुद को समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा समझें और अपने भविष्य के प्रति जागरूक बनें। उन्होंने कहा कि "बाल उड़ान" केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों के सपनों को उड़ान देने का प्रयास है। बच्चों को यह भरोसा मिलना चाहिए कि उनकी परिस्थितियाँ चाहे जैसी हों, वे मेहनत, शिक्षा और अच्छे संस्कारों से जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। आयोजन में विभिन्न विभागों, विद्यालय परिवार, अधिवक्तागण, सामाजिक संस्थाओं और मीडिया प्रतिनिधियों का सहयोग भी रहेगा। सामूहिक सहयोग से ही बच्चों के लिए बेहतर वातावरण बनाया जा सकता है। मीडिया के माध्यम से उन्होंने अपील की कि बच्चों की शिक्षा और उनका सुरक्षित एवं संस्कारित भविष्य केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने पत्रकारों से आग्रह किया कि वे कार्यक्रम का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ, ताकि इस पहल का लाभ ज्यादा बच्चों तक पहुँच सके। बाईट- नमिता बौरासी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर0
0
Report
अजय राय ने मौलाना तौकीर खां मामले सरकार पर दबाव लगाने का आरोप लगाया
Noida, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर, यूपी: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां मामले पर कहा, "हम सब लोग उनके साथ हैं। कल मैं उनके परिवार में गया। उनके साहबज़ादे से मिला और अपनी प्रतिबद्धता, अपनी वचनबद्धता और हम सब लोग उनके साथ हैं। जहां भी उनकी जरूरत होगी, हम लोग उनके साथ खड़े रहेंगे...सरकार ने उनको जबरदस्ती वहां पुलिस और लोगों से विवाद कराकर जानबूझकर फंसाया है..."0
0
Report
Advertisement
कार धुलाई में पानी की खपत कितनी है? जानिए सही आंकड़े
Noida, Uttar Pradesh:AMMOUNT OF WATER USED FOR CAR WASH0
0
Report
अनपरा में ऑपरेशन शुद्धि: 179 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में ऑपरेशन शुद्धि के तहत अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अनपरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश से क्रेटा कार में भरकर बिहार बॉर्डर की ओर ले जाई जा रही करीब 179 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए शराब और कार समेत करीब 14 लाख 30 हजार रुपये की बरामदगी का दावा किया है। मामला अनपरा थाना क्षेत्र के औड़ी मोड़ दुल्लापाथर इलाके का है। पुलिस के अनुसार संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान मध्य प्रदेश की तरफ से अवैध शराब लाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके में चेकिंग शुरू की। इसी दौरान सड़क किनारे सुनसान स्थान पर एक सफेद रंग की हुंडई क्रेटा कार खड़ी मिली। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो पीछे की सीट और डिग्गी से रॉयल स्टैग और मैकडॉवेल ब्रांड की कुल 516 बोतलें बरामद हुईं। बरामद शराब की कुल मात्रा 178.92 लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 30 हजार रुपये है। पुलिस के मुताबिक बरामद शराब की बोतलों पर मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ में बिक्री के लिए होने का उल्लेख था। मौके से झारखंड के गिरिडीह निवासी अजय कुमार सिंह उर्फ झगड़ू को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह किराये की क्रेटा कार से मध्य प्रदेश गया था और वापसी के दौरान सिंगरौली के सरकारी ठेके से शराब लेकर बिहार बॉर्डर के किसी ढाबे पर बेचने की तैयारी में था। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास शराब से जुड़े कोई वैध कागजात नहीं मिले। पुलिस ने शराब के साथ करीब 12 लाख रुपये कीमत की क्रेटा कार और 1500 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। मामले में अनपरा थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत हुई इस कार्रवाई को अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है。0
0
Report
एबीवीपी बहेड़ी नगर इकाई की नई कार्यकारिणी घोषित, अवधेश गंगवार अध्यक्ष व शेखर रस्तोगी बने मंत्री
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी, बरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बरेली जिले की बहेड़ी नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा कार्यक्रम आयोजित कर की गई। इस दौरान अवधेश गंगवार को नगर अध्यक्ष तथा शेखर रस्तोगी ‘काकू’ को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री विकास गोला की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रांत सह छात्रा प्रमुख सोनू चौधरी ने चुनाव अधिकारी के रूप में नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। जिला संगठन मंत्री अरुण पाल ने संगठन की कार्यपद्धति, उद्देश्यों एवं छात्रहित में विद्यार्थी परिषद की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिला प्रमुख डॉ. हरिनंदन कुशवाहा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नवीन दायित्व प्राप्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विभाग संयोजक प्रदुमन गंगवार, नगर उपाध्यक्ष वीरेंद्र जी एवं विजय शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और राष्ट्र एवं समाजहित में युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देना है। नवीन पदाधिकारियों ने सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा छात्रहित के मुद्दों पर निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन योगेश शर्मा ने किया। इस दौरान अभिषेक, रीना, रीता, प्रियांशु, ईशा रानी, आकाश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
अंबेडकरनगर में नाबालिग से अपहरण-दुष्कर्म, जबरन धर्मांतरण; मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Ambad, Maharashtra:अंबेडकरनगर में एक नाबालिग किशोरी के अपहरण, दुष्कर्म और जबरन नकाब पहनाकर धर्मांतरण कराने के गंभीर आरोप का मामला सामने आया है। पीड़िता को लखनऊ से बरामद किए जाने के बाद परिजनों और हिंदू संगठन ने पुलिस प्रशासन से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है, पुलिस ने मामले मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने बयान देते हुए बताया कि जब वह घर से बाहर निकली थी, तब रास्ते में पुल के पास गांव के ही कुछ लड़के मिले। उन्होंने पूछताछ के बहाने उसे रोका और फिर जबरन बाइक पर बीच में बैठाकर एक सुनसान जगह पर ले गए। आरोप है कि वहां रईस नामक युवक ने उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद उसे हासिमगढ़, फिर जमनीपुर और वहां से लखनऊ ले जाया गया। पीड़िता के अनुसार, लखनऊ में फरीद नामक व्यक्ति के कमरे पर रखा गया, जहां अन्य लड़कों ने भी उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। पीड़िता ने बताया कि उसका फोन छीन लिया गया था, लेकिन उसने बाद में इंस्टाग्राम के जरिए अपनी बहन से संपर्क साधा। जब परिजनों ने उसे छुड़ाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने जबरन उसे नकाब पहनाकर छिपाने और इधर-उधर ले जाने का प्रयास किया। आखिरतः परिजनों ने योजनाबद्ध तरीके से पहुंचकर उसे छुड़ाया। पीड़िता की मां ने रोते हुए आरोप लगाया कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को घर/गांव से अगवा कर लिया गया था और उसका सिम कार्ड तोड़कर फेंक दिया गया। मां के मुताबिक, आरोपी रईस और उसके साथियों ने करीब 8 दिनों तक किशोरी को बंधक बनाए रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। मिशन योगी अगेन सीएम के प्रदेश संयोजक स्वामी ओम प्रकाश ने अकबरपुर कोतवाली परिसर में बयान देते हुए इसे जबरन धर्मांतरण और अपहरण का गंभीर मामला बताया। उन्होंने हाथ में नकाब दिखाते हुए आरोप लगाया कि नाबालिग हिंदू लड़की का अपहरण कर उसे बुर्का/नकाब पहनाकर रखा गया था। स्वामी ओम प्रकाश ने आंबेडकरनगर पुलिस मामले में अपहरण, जबरन धर्मांतरण, बलात्कार तथा POCSO एक्ट की सख्त धाराओं में तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा जाए कहा और अगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई नहीं की तो गांव में महापंचायत बुलाकर आंदोलन करने की चेतावनी दी। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी रईस को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, साथ ही विवेचना में दो अन्य आरोपियों का नाम सामने आया है और उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
हाईकोर्ट ने बिलासपुर जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर सुधार की सख्त मांग की
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों को मिल रही सुविधाओं को लेकर दायर जनहित याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट के निर्देश पर कोर्ट कमिश्नर पलाश तिवारी ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की, जिसे हाईकोर्ट के सामने पेश किया गया। निरीक्षण रिपोर्ट में अस्पताल की व्यवस्थाओं और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कई गंभीर कमियां सामने आई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल की लैब में जरूरी रीजेंट और उपकरण उपलब्ध हैं। एचएलएल कंपनी के साथ टाई-अप के बाद नई और आधुनिक मशीनें भी लगाई गई हैं। हालांकि, पुराने अस्पताल भवन और मातृ-शिशु अस्पताल के निरीक्षण के दौरान दीवारों में सीपेज और दीमक की समस्या पाई गई। आपातकालीन वार्ड के पीछे पानी जमा मिला, वहीं सीरिंज का कचरा भी बिखरा हुआ पाया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में लगे अधिकांश एसी और एग्जॉस्ट फैन बंद या खराब मिले। मातृ-शिशु अस्पताल में एनेस्थीसिया विशेषज्ञों के दो पद रिक्त पाए गए। निरीक्षण के समय सिविल सर्जन भी अवकाश पर थे। मरीज के परिजनों के लिए बर्तन धोने या हाथ-मुंह धोने की अलग व्यवस्था नहीं मिली। इसके कारण उन्हें शौचालय का इस्तेमाल करना पड़ रहा था। रिपोर्ट में शौचालयों में गंदगी और दुर्गंध की स्थिति का भी उल्लेख किया गया है। दिव्यांग मरीजों के लिए भी अस्पताल में पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिलीं। अस्पताल परिसर में व्हीलचेयर ले जाने के लिए रैंप अथवा ढलान की समुचित व्यवस्था नहीं मिली। इसके अलावा एंबुलेंस के आने-जाने वाले मार्ग और पिछले गेट के सामने डॉक्टरों एवं स्टाफ की गाड़ियां खड़ी मिलीं, जिससे एंबुलेंस के आवागमन में बाधा की स्थिति सामने आई। निरीक्षण के बाद इस व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए गए। रिपोर्ट पर सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने शासन से सवाल किया कि इन अव्यवस्थाओं को आखिर कब तक ठीक किया जाएगा। चीफ जस्टिस ने निरीक्षण रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए शासन से अस्पताल की मौजूदा स्थिति स्पष्ट रूप से बताने को कहा है।0
0
Report
मायावती के भगवा बयान पर अजय राय की तीखी टिप्पणी, राजनीति गरमाई
Noida, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर, यूपी: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के रथ को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती के बयान पर कहा, 'मायावती भगवा के साथ हैं। इसलिए उन्हें भगवा ही दिखाई देता है।'0
0
Report
Advertisement
सरगुजा के केवरी ग्राम में शराबबंदी, बाहरी शराब पीने पर 45 हजार का जुर्माना
Kusu, Chhattisgarh:सरगुजा जिले का एक ऐसा गांव जहां शराब बंदी को लेकर ग्राम पंचायत ने सख्त रुख अपना लिया है। शराब प्रतिबंध गांव में बाहर से शराब पीकर आने वाले शराबियों के खिलाफ ग्राम पंचायत की ओर से कार्रवाई करते हुए 45000 का जुर्माना वसूल किया है। जिले के लखनपुर क्षेत्र के केवरी ग्राम पंचायत ने सख्त रुख अपनाते हुए बाहर से शराब पीकर गांव में आने वाले 16 लोगों के खिलाफ कार्रवाई किया है। पंचायत ने सभी पर तीन-तीन हजार रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाया है। ग्राम पंचायत की कार्रवाई के बाद गांव में शराबबंदी के फैसले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। ग्राम पंचायत के सरपंच ने बताया कि 1 सितंबर 2026 से पूर्ण शराबबंदी की घोषणा की गई थी। गांव में शराबबंदी से पूर्व ग्राम पंचायत के पूर्णतः शराबबंदी के निर्णय का गांव की महिलाओं सहित ग्रामीणों ने समर्थन किया था, और शराब के कारण होने वाले विवाद, सामाजिक समस्याओं सहित दुर्घटनाओं को देखते हुए ग्रामीणों ने गांव में शराब के सेवन पर रोक लगाने का निर्णय लिया। शराबबंदी लागू होने के बाद पंचायत द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इसी दौरान बाहर से शराब का सेवन कर गांव में पहुंचे 16 लोगों के खिलाफ पंचायत ने कार्रवाई करते हुए 14 शराबियों से तीन-तीन हजार और दो अन्य से 1500-1500 रुपये आर्थिक जुर्माना लगाया गया। जिसमें 45,000 रुपए वसूल किया गया। बहरहाल ग्राम पंचायत के इस कदम से शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों में सख्ती का संदेश गया है। पंचायत का कहना है कि गांव में शराबबंदी के फैसले का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आगे भी निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं महिलाओं और ग्रामीणों ने भी शराबबंदी के निर्णय को गांव के हित में बताते हुए इसका समर्थन किया है।0
0
Report
फरीदाबाद के राजा नाहर सिंह स्टेडियम अभी चालू नहीं, दावे बनाम सच्चाई
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद मे कई सालों से दावों के बीच फंसा राजा नाहर सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, इस साल भी चालू होने के दावे की जा रहे हैं फरीदाबाद। का ऐतिहासिक राजा नाहर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम इन दिनों बदहाली के दौर से गुजर रहा है। एक तरफ लगातार दावे किए जा रहे हैं कि स्टेडियम को इसी साल शुरू कर दिया जाएगा, लेकिन दूसरी तरफ जब हमारी टीम मौके पर पहुंची तो स्टेडियम के अंदर गंदगी और बदहाल व्यवस्था नजर आई। मौके पर किसी बड़े स्तर पर निर्माण या कामकाज चलता हुआ भी दिखाई नहीं दिया।स्टेडियम के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। गेट पर तैनात गार्ड ने टीम को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर स्टेडियम को जनता और खिलाड़ियों के लिए कब खोला जाएगा और इसकी वास्तविक स्थिति क्या है?नेताओं के दावों पर उठ रहे सवाल स्टेडियम को लेकर समय-समय पर नेताओं और अधिकारियों की तरफ से इसे जल्द शुरू करने के दावे किए जाते रहे हैं। स्थानीय विधायक दिनेश अदलखा की तरफ से भी स्टेडियम को इसी साल शुरू किए जाने की बात कही गई थी। लेकिन मौजूदा हालात इन दावों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। हमारी टीम ने जब इस मामले को लेकर नगर निगम कमिश्नर से कैमरे के सामने सवाल पूछने की कोशिश की तो उन्होंने कैमरे पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। हालांकि, ऑफ रिकॉर्ड बातचीत में इस साल स्टेडियम के शुरू होने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने की बात सामने आई।आखिर कब शुरू होगा स्टेडियम?राजा नाहर सिंह स्टेडियम को लेकर पिछले करीब तीन दशकों से अलग-अलग समय पर इसे शुरू करने के दावे होते रहे हैं। लेकिन हर बार समय सीमा आगे बढ़ती रही। स्टेडियम के लगातार बंद रहने से न केवल क्रिकेट खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को इंतजार करना पड़ रहा है, बल्कि करोड़ों रुपये की लागत से तैयार इस खेल परिसर की हालत भी लगातार खराब होती जा रही है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि हरियाणा और केंद्र में एक ही पार्टी की सरकार होने के बावजूद फरीदाबाद का यह महत्वपूर्ण क्रिकेट स्टेडियम अब तक पूरी तरह चालू क्यों नहीं हो पाया क्या स्टेडियम को शुरू करने की कोई निश्चित समयसीमा है क्या निर्माण और मरम्मत कार्य में देरी की कोई जिम्मेदारी तय की गई है क्या इस साल वास्तव में यहां क्रिकेट मैच शुरू हो पाएंगे और अगर नहीं, तो बार-बार किए जा रहे दावों का आधार क्या है फिलहाल स्टेडियम के बंद दरवाजे और अंदर पसरी बदहाली इन तमाम सवालों का जवाब मांग रही है। फरीदाबाद के खेल प्रेमियों को अब दावों की नहीं, बल्कि स्टेडियम के वास्तविक रूप से शुरू होने का इंतजार है।0
0
Report
यमुनानगर-गृहला मार्ग का नवीनीकरण शुरू, 2027 तक पूरा होगा
Yamuna Nagar, Haryana:कुरुक्षेत्र यमुनानगर सहारनपुर मार्ग की खस्ता हालत को लेकर लोग लंबे समय से परेशान थे, अब इस मार्ग के सुधारीकरण एवं नवीनीकरण का कार्य शुरू हुआ है जो दिसंबर 2027 तक पूरा होगा। पिछले दिनों मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ग्रामीणों को इसके लिए आश्वासन दिया था। इससे अब काम शुरू हो चुका है। वैसे तो निर्माण कार्य 2027 के दिसंबर में पूरा होना है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि वह संबंधित निर्माण कंपनी को जून 2027 तक मानसून से पहले सड़क नवीनीकरण का कार्य पूरा करने के लिए कह रहे हैं। रादौर के विधायक व कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का कहना है कि गृहला चीका से यमुनानगर फोर लाइन का कार्य अभी होने में समय लग रहा है, इसलिए इस सड़क के नवीनीकरण के कार्य को शुरू किया गया है ताकि लोगों की दिक्कत कम हो सके।0
0
Report
Advertisement
ऑपरेशन रक्षक के शहीद नायक संतपाल को श्रद्धांजलि: झुंझुनूं के वीर
Jhunjhunu, Rajasthan:है नमन उनको... के लिए नाम: नायक संतपाल सर्विस नंबर: 3186997 रैंक: नायक (Naik) यूनिट: 18 जाट रेजिमेंट (18 Jat Battalion, The Jat Regiment) पता: ग्राम व पोस्ट–मिठवास, तहसील व जिला–झुंझुनूं (राजस्थान) शहादत दिनांक: 28 सितम्बर 2003 अभियान/मोर्चा: ऑपरेशन रक्षक (Operation Rakshak, जम्मू-कश्मीर) ऑपरेशन रक्षक और 18 जाट की भूमिका: ऑपरेशन रक्षक की पृष्ठभूमि: 'ऑपरेशन रक्षक' भारतीय सेना द्वारा जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद, सीमा पार से घुसपैठ और राष्ट्रविरोधी तत्वों के खात्मे के लिए चलाया जाने वाला प्रमुख आतंकवाद-रोधी (Counter-Insurgency) अभियान है। सघन आतंकवाद-रोधी अभियान: वर्ष 2003 के दौरान घाटी और नियंत्रण रेखा (LoC) के निकटवर्ती क्षेत्रों में आतंकवादियों की गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सेना द्वारा सघन तलाशी व मुठभेड़ अभियान चलाए जा रहे थे। 18 जाट बटालियन इन बेहद संवेदनशील और दुर्गम इलाकों में तैनात थी। कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान: 28 सितम्बर 2003 को ऑपरेशन रक्षक के तहत अग्रिम मोर्चे पर आतंकवादियों से लोहा लेते हुए एवं देश की आंतरिक व सीमा सुरक्षा का दायित्व निभाते हुए नायक संतपाल ने असाधारण वीरता और अदम्य साहस का परिचय दिया। कर्तव्य की वेदी पर लड़ते हुए वे वीरगति को प्राप्त हुए। स्मृति एवं गौरव: शेखावाटी का सैन्य गौरव: झुंझुनूं की वीरों की धरा से आने वाले नायक संतपाल का यह सर्वोच्च बलिदान भारतीय सेना और जाट रेजिमेंट के गौरवशाली इतिहास में सदैव दर्ज रहेगा。 शहादत को नमन: उनके पैतृक गांव मिठवास सहित पूरे झुंझुनूं जिले में प्रतिवर्ष 28 सितम्बर (शहादत दिवस) और राष्ट्रीय पर्वों पर ग्रामीण, पूर्व सैनिक और युवा उनके अदम्य साहस व शहादत को श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं।0
0
Report
अजमेर नगर निगम भवन में पदभार ग्रहण समारोह के बाहर कांग्रेस पार्षदों का प्रदर्शन
Jaipur, Rajasthan:अजमेरनगर निगम भवन में चल रहा पदभार ग्रहण समारोह तो कांग्रेस के तमाम पार्षद धूप में निगम कार्यालय के बाहर कर रहे प्रदर्शन धरने पर बैठे कांग्रेस के कार्यकर्ता लगा रहे सत्ता के दुरुपयोग का आरोप0
0
Report
28 सितंबर की बरेली मंडल किसान पंचायत को लेकर भाकियू ने सौंपी जिम्मेदारियां
Baheri, Uttar Pradesh:बिजोरिया। भारतीय किसान यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक ग्राम बिजोरिया में प्रदेश मीडिया प्रभारी चौधरी अजीत सिंह के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष सरदार बलजिंदर सिंह मान मौजूद रहे। बैठक में आगामी 28 सितंबर को बरेली गन्ना समिति में होने वाली बरेली मंडल की बड़ी किसान पंचायत को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष सरदार बलजिंदर सिंह मान ने संगठन के पदाधिकारियों को पंचायत की तैयारियों को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में किसानों को पंचायत में शामिल कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं और उनके अधिकारों को मजबूती से उठाने के लिए संगठन को एकजुट होकर कार्य करना जरूरी है। बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने पंचायत को सफल बनाने के लिए किसानों से संपर्क करने तथा अधिक से अधिक संख्या में बरेली पहुंचने की अपील करने का निर्णय लिया। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर योगेश पाल सिंह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, सुरेंद्र सिंह प्रदेश प्रवक्ता, वंश चौधरी युवा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, नंदराम गुर्जर, सार्थक संधू मंडल सचिव, संदीप सिंह, अंबा प्रसाद मौर्य, अजय पाल सिंह, गुरविंदर सिंह, जतिन मौर्य, जगदीश मौर्य, सतेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
