816109
साहिबगंज में गंगा में डूबने से आईटीआई छात्र की गई जान
Mandro, Jharkhand:साहिबगंज के मुक्तेश्वर धाम गंगा घाट पर नहाने गए आईटीआई छात्रों में से एक की डूबने से जान चली गई। आपको बता दें कि बोकारो निवासी छात्र सेमेस्टर फॉर्म भरने आए थे। आपको बता दें कि करीब 15-20 छात्रों में से तीन डूबने लगे, जिनमें से दो को बचा लिया गया था। वहीं एक को निकालकर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोटा में राहुल गांधी विरोध पर भाजपा ने राजीव गांधी की प्रतिमा आईना दिखाया
Kota, Rajasthan:भाजपा किसान मोर्चा नेता राकेश नायक के नेतृत्व में राहुल गांधी का विरोध,राजीव गांधी की प्रतिमा को आइना दिखा, शिकायत पत्र किया चस्पा पेपर चोर कोंग्रेस गिरोह के सरगना राहुल गांधी शुभकामना के बजाय छात्रों के दे रहे मानसिक प्रताड़ना : राकेश नायक भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश नायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी द्वारा कोटा आकर छात्रों को शुभकामना के स्थान पर मानसिक प्रताड़ना देने और शिक्षा नगरी कोटा का शैक्षणिक वातावरण खराब करने के विरोध में पूर्व प्रधानमंत्री एवम राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी की प्रतिमा को आईने बताकर राहुल गांधी की शिकायत का पत्र चस्पा किया। नायक ने बताया कि सत्तर साल के कुशासन में कोंग्रेस ने देश और राजस्थान प्रदेश में गरीबी और बेरोजगारी के हालात पैदा किये और राजस्थान में पिछली कोंग्रेस सरकार के समय रीट और सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती सहित सर्वाधिक 19 बार पेपर लीक हुए जिन्हें पहले तो सरकार ने लीक माना ही नही और जब विपक्ष की भूमिका निभाते हुए भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया तब जाकर कई महीनो बाद पुनः पेपर करवाये गए जिससे समय और धन की बर्बादी के साथ साथ युवाओ को आत्मघाती कदम भी उठाने पड़े और पेपर चोर कोंग्रेस पार्टी के पेपर लीक सरगना राहुल गांधी अब कोटा में छात्र हित का दिखावा करने और शिक्षा नगरी कोटा का शैक्षणिक माहौल खराब करने आ रहे है जिसका प्रबल विरोध किया जायेगा इसलिए कोटा आगमन से पूर्व उन्हें अपना और पेपर चोर कोंग्रेस का चेहरा आईने में देखना चाहिए और छात्रों को यातना के स्थान पर 21 जून की नीट परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देनी चाहिए।भाजपा नेता अरविंद यादव और घनश्याम ओझा ने बताया कि राहुल गांधी कोटा आकर भोले भाले छात्रों को बरगलाने का षड्यंत्र रच रहे है साथ ही नीट परीक्षा का पेपर 21 जून को होना निर्धारित है तो परीक्षा के समय छात्रों को ठीक से तैयारी करने का मनोबल देना चाहिए ना कि उनके अध्ययन में खलल डालना चाहिए। पार्षद सोनू धाकड़ और पार्षद दिलीप सिंह नायक ने बताया कि पिछली कोंग्रेस सरकार की लापरवाही और उदासीनता के चलते कोटा में आये दिन छात्र आत्महत्याऐं कर रहे थे साथ ही कोटा की आईआईटी भी जोधपुर भेज दी गई पर तब राहुल गांधी को कोटा की याद नही आई और अब राहुल गांधी कोटा के शैक्षणिक माहौल को खराब करने का षड्यंत्र रच रहे है इसलिए राजीव गांधी की प्रतिमा को आईने दिखाकर प्रतिमा पर शिकायत पत्र चस्पा किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता रमेश राठौड़, देवेंद्र सिंह हाड़ा, पूर्व सैनिक संतोष कुमार शाक्य,राहुल मीना, नंदकिशोर वैष्णव आदि ने भी कार्यकर्ताओ को संबोधित किया।इस अवसर पर धवन दवाला,चिराग भार्गव,मनु प्रताप,मोनू पांचाल,सतीश गोचर, शानू पठान,हैदर खान,नरेंद्र पूरी,रोहित गौतम,राणा सरदार,नवीन खत्री,बलराम सेन,विश्वनाथ नामा, हरीश नायक,बंटी प्रजापति,कुलदीप मेघवाल, लालचंद नायक,नवल राठौर,नवनीत नागर,दीपेश नागा, अंकित नागर,अशोक शर्मा,दिनेश शर्मा,पवन वर्मा,प्रकाश सिंह नेगी,उत्तम सिंह,मनीष शर्मा आदि उपस्थित रहे।0
0
Report
भोपाल: किसानों को डीजल बाध्यता खत्म, सीएम मोहन की सौगात; 41 मांगे मान लीं
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल किसानों को सीएम मोहन की सौगात किसानों को ट्रैक्टर में डीजल देने की बाध्यता खत्म भारतीय किसान संघ के साथ बैठक के बाद आदेश जारी बैठक के बाद सीएम ने अधिकारियों को दिए थे निर्देश देर रात हुए आदेश जारी किसान संघ ने सीएम के सामने 41 मांगे रखी थीं उपार्जन, खाद वितरण और भुगतान की मांगों पर भी बनी सहमति0
0
Report
जयपुर में महाराणा प्रताप जयंती: CM शर्मा ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि दी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर - वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती आज सीएम भजनलाल शर्मा ने महाराणा प्रताप के चित्र पर की पुष्पांजलि अर्पित मुख्यमंत्री निवास में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को किया नमन..0
0
Report
Advertisement
IAS बिहार कैडर में 14 वरिष्ठ अधिकारियों का प्रोन्नत, 2025 चयन सूचि के अनुसार आवंटन
Patna, Bihar:राज्य प्रशासनिक सेवा के 14 वरिष्ठ अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस–बिहार कैडर) में प्रोन्नत किया गया है। इससे संबंधित केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय के निर्णय की अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दी है। इन अधिकारियों को वर्ष 2025 की चयन सूची के आधार पर आईएएस कैडर आवंटित किया गया है。 प्रोन्नत अधिकारियों की सूची: मृणायक दास (2016): अपर सचिव, स्वास्थ्य विभाग, पटना मनोरंजन कुमार (2016): निदेशक (प्रशासन), शिक्षा विभाग, पटना विकास कुमार (2016): अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग (अतिरिक्त प्रभार– सचिव, बिहार युवा आयोग), पटना डॉ. गगन (2016): प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य भंडार निगम, पटना अंजनी कुमार (2016): उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, पूर्णिया मो. इज्तबा हुसैन (2016): संयुक्त सचिव, सांख्यिक वित्त शाखा, वित्त विभाग, बिहार, पटना रजनीश (2016): अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, पटना विद्यु भूषण चौधरी (2016): संयुक्त सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार, पटना मो. वसीम अहमद (2017): विशेष कार्य पदाधिकारी, पंचायती राज विभाग, बिहार, पटना कृत्यानंद रंजन (2017): संयुक्त सचिव, परिवहन विभाग, पटना मो. राशिद आलम (2017): जिला पंचायती राज पदाधिकारी, पटना इबरार अहमद खां (2017): सहायक निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार, पटना मनोज कुमार (2017): संयुक्त सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार, पटना हेमंत सिंह (2017): अपर सचिव, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना。0
0
Report
पटना के बहादुरपुर में रिटायर्ड शिक्षिका से चेन स्नैचिंग, CCTV में आरोपी कैद
Patna, Bihar:एक रिटायर्ड शिक्षिका से चेन स्नैचिंग की घटना बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित अलका कॉलोनी में मंगलवार की शाम सामने आई है। घटना के समय शिक्षिका रीता शर्मा रोज की तरह शाम करीब 7 बजे इवनिंग वॉक के लिए निकली थीं। बदमाश ने उनके घर के सामने ही वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, रीता शर्मा अपने घर के सामने सड़क पर टहल रही थीं। इसी दौरान काले कपड़े पहने एक युवक उनके पीछे-पीछे आया। कुछ ही सेकंड में उसने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन खींच ली और तेजी से भाग निकला। अचानक हुई इस घटना से शिक्षिका घबरा गईं और शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बहादूरपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपी युवक की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में इस तरह की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बहादुरपुर थाना पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के क्षेत्रों में भी जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।0
0
Report
Muzaffarpur में पुलिस-आपराधिक मुठभेड़: एक अपराधी गोली लगकर घायल, दूसरा फरार
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक अपराधी घायल हुआ है और दूसरा अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया है. घायल अपराधी अमित कुमार सिंह (वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र का रहने वाला) के पैर में गोली लगी है और उसे सुरक्षा में इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. अपराधियों ने पुलिस पर तीन राउंड फायरिंग की है, जिससे पुलिस जीप क्षतिग्रस्त हो गई; लेकिन पुलिस बचाव में रही. मौके से अपराधी का एक पिस्टल और खोखे बरामद हुए हैं. घायल अमित कुमार सिंह पर वैशाली जिले में कई मामले दर्ज हैं, जबकि मुसहरी थाना क्षेत्र में हत्या का एक मामला भी दर्ज है. SSP कांतेश कुमार मिश्र ने घटना की जानकारी दी कि वाहन जांच के दौरान संदिग्ध बाइक पर सवार दो व्यक्ति आए थे; पुलिस ने रुकने को कहा, पर फायरिंग शुरू कर दी गई. एक साथी मौके से फरार हो गया है. पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है.0
0
Report
Advertisement
राजस्थान में आयकर विभाग ने बड़े बदलाव, कौन से अधिकारी बने जिम्मेदारी संभालेंगे?
Jaipur, Rajasthan:दामोदर प्रसाद जयपुर आयकर विभाग राजस्थान में बड़ा बदलाव, राजस्थान में ब्लैक मनी से जुड़े मामलों की जिम्मेदारी सीतेश वर्मा को, आयकर विभाग की अन्वेषण विंग में भी हुआ बड़ा बदलाव, जयपुर, जोधपुर व उदयपुर कार्यालयों में अतिरिक्त निदेशकों के हुए तबादले, मुख्यालय पर आयकर छापेमारी व सर्वे की कमान राहुल सोहू को, जयपुर में बेनामी प्रॉपर्टी इकाई की जिम्मेदारी अब बी. शशिकांथ को, प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त ने राजस्थान में एडिशनल कमिश्नर, जॉइंट कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर और असिस्टेंट कमिश्नर के किए तबादले, नए अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी का जल्द ही बड़ा असर देखने मिल सकता हैं0
0
Report
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कार्गो सेवा का पहला विमान लैंड
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्री विमानों के उड़ान भरने के बाद आज से कार्गो सेवा के तहत पहला कार्गो विमान नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड किया । इसी के साथ इस क्षेत्र में कारोबार को भी रफ्तार मिलेगी।0
0
Report
मुज़फ्फरपुर पुलिस-आपराधिक मुठभेड़: एक घायल, दूसरा फरार
Muzaffarpur, Bihar:म Muzaffarpur में मुसहरी थाना के भटौलिया पुल के समीप वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध बाइक पर सवार दो व्यक्ति पहुंचे। पुलिस ने रुकने के लिए इशारा किया, लेकिन अपराधी रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग करने लगे। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के रहने वाले कुख्यात अमित कुमार सिंह के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया. उसका एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. घायल Amit Kumar Singh को मुजफ्फरपुर के SKMCH में भर्ती कराया गया है जहां उसकी इलाज चल रहा है. इस घटना में अपराधियों ने पुलिस जीप पर भी तीन राउंड फायरिंग की और दोनों ओर से नुकसान हुआ है. मौके से एक पिस्तौल और कई खोखे बरामद किए गए हैं और एफएसएल टीम साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर पहुंची है. SSP कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि घायलगिरिफ्तार अमित कुमार सिंह पर वैशाली जिले के कई संगीन मुकदमे हैं, जबकि मुसहरी थाना क्षेत्र में एक हत्या का मामला भी दर्ज है. घटना के बारे में आगे की छानबीन चल रही है.0
0
Report
Advertisement
कोटा-झாலावाड़ में 11 बाइक चोरी: शातिर गिरफ्तार, 11 मोटरसाइकिलें बरामद
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी, कोटा 11 बाइक चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, कोटा-झालावाड़ में की थीं वारदातें 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। सुकेत थाना पुलिस ने ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 चोरी की मोटरसाइकिलों का खुलासा किया है। सुकेत थाना पुलिस ने वाहन चोरी के आरोपी रूद्रेश उर्फ रूद्राक्ष को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई सभी 11 मोटरसाइकिलें बरामद की है। एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि आरोपी ने रामगंजमंडी, सुकेत, खातौली, जवाहर नगर, महावीर नगर, गुमानपुरा तथा झालरापाटन क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। बरामद वाहनों में 5 बाइक कोटा ग्रामीण, 3 कोटा शहर, 1 झालावाड़ तथा 2 अन्य स्थानों से चोरी की गई थीं। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब सुकेत थाना क्षेत्र के कुम्भकोट निवासी लालचंद मेघवाल ने घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। थानाधिकारी महावीर भार्गव के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता से आरोपी तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने विभिन्न क्षेत्रों में की गई 11 वाहन चोरी की वारदातें स्वीकार कीं।0
0
Report
APO 2025 प्री रिजल्ट: आरक्षण विवाद पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में नया सुनवाई
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, एपीओ 2025 की प्री परीक्षा में आरक्षण का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए लोकसेवा आयोग से प्री परीक्षा के परिणाम पर किया जवाब तलब, पूछा अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट या फिर आरक्षण संबंधी लाभ दिया था या नहीं, कल फिर से हाईकोर्ट मामले में अगली सुनवाई करेगा, पंकज वर्मा व दो अन्य की तरफ से हाईकोर्ट में दाखिल की गई है याचिका, याचियों ने 2025 के एपीओ प्री परीक्षा के परिणाम को दी है चुनौती, आरोप है कि मेरिट में आने वाले आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सामान्य श्रेणी में समायोजित नहीं किया गया, बल्कि उन्हें उनकी आरक्षित श्रेणी में ही रखा गया है, इससे आरक्षण का लाभ प्रभावित हुआ और उनका प्री परीक्षा परिणाम में चयन नहीं हो पाया, याचियों ने प्री परीक्षा के जारी परिणाम को निरस्त कर पुनः जारी करने की मांग की है, 28 से 30 जून के बीच एपीओ 2025 की मुख्य परीक्षा भी प्रस्तावित है, जस्टिस कुणाल रवि सिंह की सिंगल बेंच ने याचिका पर सुनवाई की।0
0
Report
तंत्र‑मंत्र के शक में बुजुर्ग की हत्या, सगे रिश्तेदार गिरफ्तार
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी मर्डर केस में बड़ा खुलासा तंत्र-मंत्र के चक्कर में हुई थी बुजुर्ग की हत्या。 • अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के विवाद में सगे रिश्तेदारों ने ही रची थी हत्या की खौफनाक साजिश。 • सोते समय बुजुर्ग के सिर में मारी गई थी गोलियां 24 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार。 • बेनियाबाग और लोहता के रहने वाले आरोपी विशाल, विकास, सुजीत और कृष्णा पुलिस की गिरफ्त में。 • शूटरों के पास से .32 बोर की अवैध देसी पिस्टल और घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल जब्त。 • मर्डर मिस्ट्री का त्वरित खुलासा करने वाली टीम को DCP काशी जोन ने दिया 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार。0
0
Report
Advertisement
कानपुर: 15 साल की लड़की से रेप के आरोप में ज्वेलर गिरफ्तार
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर नाबालिग के साथ रेप आरोप है कि ज्वेलर ने 15 साल की सेल्स गर्ल के साथ किया रेप फॉर्म हाउस ले जाकर किया रेप आरोप है कि ज्वेलर ने नाबालिग को न्यूड करके मालिश कराई एंकर-कानपुर के फजलगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक ज्वेलर को 15 साल की सेल्स गर्ल से रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि ज्वेलर ने लड़की को अपनी दुकान पर नौकरी दी। फिर शोरूम में बने कमरे और फॉर्म हाउस ले जाकर रेप किया। साथ ही न्यूड करके शरीर की मालिश कराई। विरोध करने पर चोरी के आरोप में जेल भिजवाने की धमकी दी。 तंग आकर लड़की ने परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों ने रेप और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी ज्वेलर अशोक कुमार को उसके फॉर्म हाउस से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।0
0
Report
आपदा से एक लहर दूर, बड़ा हादसा टला
Noida, Uttar Pradesh:One wave away from disaster0
0
Report
लखीमपुर-खीरी मितौली सरकार के बारह वर्ष कार्यकाल पर जनकल्याणकारी मेला।
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर-खीरी। विधानसभा कस्ता के मितौली ब्लाक सभागार में केन्द्र सरकार के बारह वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याणकारी मेले का आयोजन मितौली ब्लाक सभागार में किया गया। कार्यक्रम में कस्ता मंडल अध्यक्ष कौशल किशोर बाजपेई, मितौली मंडल अध्यक्ष मुन्ना लाल राठौर प्रदीप वर्मा, नारायण प्रसाद त्रिवेदी, जगदीश वर्मा,शीलू वर्मा आकाश वर्मा, सुभाष शुक्ला , रजनीश शर्मा आदि कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
