Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ranchi834002

रanchi गोलीकांड: सचिन यादव गिरफ्तार, मास्टरमाइंड प्रिंस खान अब भी फरार

UMUJJWAL MISHRA
Mar 29, 2026 13:18:45
Ranchi, Jharkhand
रांची में टिटो रेस्टोरेंट गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक (नगर) द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में इस पूरे मामले का खुलासा किया गया। उन्होंने बताया कि दिनांक 7 मार्च को एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के लोधमा स्थित टिटो रेस्टोरेंट में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना की जिम्मेदारी कुख्यात अपराधी प्रिंस खान द्वारा ली गई थी। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। जांच के दौरान करीब 10 दिन पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। हालांकि, घटना का मुख्य शूटर अब तक फरार था। पुलिस द्वारा लगातार तकनीकी और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में कल शाम दशम फॉल क्षेत्र के आसपास से मुख्य आरोपी सचिन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया है। उसने बताया कि इस फायरिंग की घटना को अंजाम देने के लिए उसे एक लाख रुपये मिलने वाले थे, हालांकि अभी तक उसे पूरी रकम नहीं मिली थी। घटना के बाद फरार होने के दौरान उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए कपड़े बदल दिए थे। पुलिस ने रिंग रोड के पास से उसके द्वारा फेंके गए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। इसके साथ ही आरोपी की निशानदेही पर एक हथियार भी बरामद किया गया है, जबकि अन्य हथियारों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, सचिन यादव का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है। वह धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र का रहने वाला है और पहले भी आठ मामलों में जेल जा चुका है। फिलहाल वह जमानत पर बाहर था। इस मामले में अब तक कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें मुख्य शूटर भी शामिल है। पुलिस ने यह भी बताया कि इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड प्रिंस खान है, जबकि पहले से गिरफ्तार चार आरोपियों में से दो ने ही मुख्य शूटर को हायर किया था। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 29, 2026 14:20:00
1
comment0
Report
GPGovind Prasad Pandey
Mar 29, 2026 14:18:02
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
GPGovind Prasad Pandey
Mar 29, 2026 14:17:14
Noida, Uttar Pradesh:Daytime fireworks
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Mar 29, 2026 14:16:11
Bihar:मां ने सिलाई मशीन चला कर पढ़ाया, पिता के निधन के बाद बेटे ने रचा इतिहास । 485 अंक लाकर बिहार में छठा स्थान एंकर बिहार बोर्ड ने दसवीं का रिजल्ट जारी कर दिया है और इस बार समस्तीपुर जिले से एक मार्मिक और प्रेरणादायक कहानी सामने आई है, जिसने पूरे जिले का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। जिले के मिल्लत अकैडमी के एक मेधावी छात्र ने परीक्षा में 485 अंक हासिल कर पूरे बिहार में छठा स्थान प्राप्त किया है। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों में मिली यह सफलता संघर्ष, मेहनत और मां के त्याग की अनोखी कहानी बयां करती है। छात्र जिले के नगर थाना क्षेत्र निवासी स्व जहांगीर अंसारी के पुत्र शमशेर अली के रूप में हुई है । पिता के निधन के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उसकी मां के कंधों पर आ गई। आर्थिक स्थिति कमजोर थी, लेकिन हौसला मजबूत। मां ने सिलाई मशीन को ही सहारा बनाया और दिन-रात कपड़े सिलकर घर चलाने के साथ-साथ बेटे की पढ़ाई जारी रखी। कई बार देर रात तक मशीन की आवाज गूंजती रहती, ताकि बेटे के सपनों की उड़ान थमने न पाए। मां की मेहनत और बेटे की लगन ने आखिरकार रंग लाया। छात्र ने कठिन परिस्थितियों को चुनौती देते हुए 485 अंक हासिल किए और बिहार में छठा स्थान प्राप्त कर लिया। यह उपलब्धि न सिर्फ परिवार के लिए बल्कि पूरे समस्तीपुर जिले के लिए गर्व का पल बन गई है। छात्र की सफलता पर मिल्लत अकैडमी के शिक्षक, स्कूल प्रबंधन और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। सभी ने छात्र की मेहनत और मां के संघर्ष को सलाम किया है। लोगों का कहना है कि यह कहानी उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो अभावों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं। बाइट: शमशेर अली, टॉपर बाइट: तरन्नум प्रवीण ,माता
0
comment0
Report
Mar 29, 2026 14:05:10
Gauri Bazar, Uttar Pradesh:जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गौरीबाजार पुलिस ने वांछित अभियुक्त वरूण सिंह निवासी बंसारतपुर पश्चिमी, थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर के विरुद्ध न्यायालय द्वारा जारी धारा 82 सीआरपीसी की उद्घोषणा उसके घर पर चस्पा कराया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। अभियुक्त के खिलाफ थाना गौरीबाजार में 147, 148, 149, 323, 307, 308, 352, 395 व 506 धाराओं में मुकदमा दर्ज है, जिसमें वह लंबे समय से फरार चल रहा है। मामले में सीजेएम न्यायालय, देवरिया द्वारा 5 फरवरी 2026 को एनबीडब्ल्यू और धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा जारी की गई थी। इसके अनुपालन में रविवार को गौरीबाजार पुलिस ने थाना शाहपुर (गोरखपुर) की पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से अभियुक्त के घर पहुंचकर डुगडुगी, मुनादी और लाउडस्पीकर के माध्यम से उद्घोषणा कराते हुए आदेशिका चस्पा की। उल्लेखनीय है कि यह मुकदमा 4 मार्च 2022 को वादी आशुतोष ओझा (एडवोकेट, हाईकोर्ट लखनऊ) की तहरीर पर दर्ज किया गया था, जिसमें कुल 19 आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ था। मामले की विवेचना थाना गौरीबाजार द्वारा की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप चौधरी, हेड कांस्टेबल लालजी पासवान तथा थाना शाहपुर गोरखपुर की हॉक टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
743
comment0
Report
Advertisement
Back to top