Back
फरार अभियुक्त के घर धारा 82 सीआरपीसी की उद्घोषणा चस्पा
Gauri Bazar, Uttar Pradesh
जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गौरीबाजार पुलिस ने वांछित अभियुक्त वरूण सिंह निवासी बंसारतपुर पश्चिमी, थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर के विरुद्ध न्यायालय द्वारा जारी धारा 82 सीआरपीसी की उद्घोषणा उसके घर पर चस्पा कराया।
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। अभियुक्त के खिलाफ थाना गौरीबाजार में 147, 148, 149, 323, 307, 308, 352, 395 व 506 धाराओं में मुकदमा दर्ज है, जिसमें वह लंबे समय से फरार चल रहा है।
मामले में सीजेएम न्यायालय, देवरिया द्वारा 5 फरवरी 2026 को एनबीडब्ल्यू और धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा जारी की गई थी। इसके अनुपालन में रविवार को गौरीबाजार पुलिस ने थाना शाहपुर (गोरखपुर) की पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से अभियुक्त के घर पहुंचकर डुगडुगी, मुनादी और लाउडस्पीकर के माध्यम से उद्घोषणा कराते हुए आदेशिका चस्पा की।
उल्लेखनीय है कि यह मुकदमा 4 मार्च 2022 को वादी आशुतोष ओझा (एडवोकेट, हाईकोर्ट लखनऊ) की तहरीर पर दर्ज किया गया था, जिसमें कुल 19 आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ था। मामले की विवेचना थाना गौरीबाजार द्वारा की जा रही है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप चौधरी, हेड कांस्टेबल लालजी पासवान तथा थाना शाहपुर गोरखपुर की हॉक टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
1
Report
RSRahul shukla
FollowMar 29, 2026 15:05:210
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 29, 2026 15:05:090
Report
PKPankaj Kumar
FollowMar 29, 2026 15:04:360
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowMar 29, 2026 15:04:210
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 29, 2026 15:04:060
Report
SRShivam RAj
FollowMar 29, 2026 15:03:450
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 29, 2026 15:03:270
Report
JPJai Prakash
FollowMar 29, 2026 15:03:180
Report
PSPradeep Soni
FollowMar 29, 2026 15:02:570
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 29, 2026 15:02:430
Report
SRShivam RAj
FollowMar 29, 2026 15:02:160
Report
RKRaushan Kumar
FollowMar 29, 2026 15:02:000
Report
685
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 29, 2026 14:48:32682
Report