Back
झारखंड की महिला कैदियों की सोहराय पेंटिंग अब ऑनलाइन व स्टोर बिक्री के लिए
KJKamran Jalili
Dec 02, 2025 08:09:24
Ranchi, Jharkhand
जेल से निकल देश - विदेश में नाम कमा करा सोहराय पेंटिंग। दरअसल रांची के बिरसा मुंडा जेल में महिला बाबंदियों द्वारा तैयार की जा रही सोहराय पेंटिंग की धूम इन दिनों देखने को मिल रही है जिसे लेकर अब इसके ऑनलाइन के साथ स्टोर में बिक्री हो इसे लेकर जेल प्रबन्धन अपनी कवायदों को धार देने में जुटा है।
झारखंड के विभिन्न जेलों में बन्द महिला बंदी सोहराय सहित अन्य कला में अपने आप को माहिर बना कर न सिर्फ आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है,बल्कि अपराध बोध से भी मुक्ति पाकर एक जिम्मेवार नागरिक बनने की तरफ बढ़ रही है। महिला बंदियो के द्वारा बनाई गई सोहराय पेंटिंग न सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी उनके हुनर का लोहा मनवा रही है। जिसे लेकर ही जेल की महिला बंदियो के द्वारा बनाई गई सोहराय पेंटिंग को अब एक बाजार उपलब्ध करवाने की तैयारी जेल प्रशासन के द्वारा शुरू कर दी गई है।
ग्राफिक्स....
जेल में बन रही सोहराय पेंटिंग के लिए बाजार उपलब्ध हो बकायदा इसके लिए एक टीम गठित की गई है, जो इसके बाजार के लिए ब्लू प्रिंट तैयार की जा रही है।
जेल के बने हैंडलूम प्रोडक्ट की हर जगह मांग।
जेल के प्रोडक्ट जेल गेट के सामने स्टॉल भी लगाए जाते है।
जेल के अंदर कैदियों द्वारा बनाए जा रहे समानों का उचित पारिश्रमिक भी कैदियों को मिलता है।
श्रम विभाग के द्वारा स्किल कैदियों को 700 रुपए, सेमी स्किल की साढ़े 4 सौ और नॉन स्किल को पौने 4 सौ रुपए दिए जाते है।
वही कैदियों द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट का टू थर्ड पैसा कैदियों को जबकि वन थर्ड पैसा विक्टिम वेलफेयर फंड में जाता है।
झारखंड के जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने बताया की जेलों में महिला बंदियों को जेलों में विभिन्न कला और हुनर जैसे पेंटिंग प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं, जिनमें सोहराय पेंटिंग भी शामिल है। वही दिल्ली में हुए राष्टीय मानवाधिकार कांफ्रेंस में में झारखंड की महिला बंदियो के द्वारा बनाई गई सोहराय पेंटिंग का प्रदर्शन किया गया था। यूनाइटेड स्टेट में आयोजित यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोता लॉ स्कूल में बायोग्राफिक ऑफ स्पीकर्स के सेमिनार में विभिन्न देशों के जेलों में महिला बंदियो की समस्याओं और उनके लिए किए जा रहे हैं पुनर्वास कार्यक्रम को लेकर स्पीकर्स ने अपनी अपनी बात रखी थी। इस कांफ्रेंस में झारखंड की अपूर्वा ने भी भाग ले लेकर झारखंड के जेलों में महिला बंदियो की स्थिति पर अपना प्रेजेंटेशन दिया था। जिसे विश्व के विभिन देशों के पुलिस अधिकारियो और सोशल वर्कर ने काफी सराहा था।
सोहराय पेंटिंग झारखंड और आसपास के आदिवासी क्षेत्रों की पारंपरिक दीवार चित्रकला है, जो विशेष रूप से महिलाओं द्वारा मिट्टी और प्राकृतिक रंगों से दीवारों पर बनाई जाती है। इसे खास तौर पर नवंबर-दिसंबर में बनाया जाता है और इसमें स्थानीय जीवन और प्रकृति की झलक होती है। और अब ये झलक को जेलों के भीतर चारदीवारी में भी तराशा जा रहा है।
बाइट.....जेल आईजी सुदर्शन मंडल
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NSNAVEEN SHARMA
FollowDec 02, 2025 08:17:310
Report
AMATUL MISHRA
FollowDec 02, 2025 08:17:100
Report
HGHarish Gupta
FollowDec 02, 2025 08:16:480
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowDec 02, 2025 08:16:120
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 02, 2025 08:15:460
Report
0
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowDec 02, 2025 08:10:400
Report
NPNishit Pancholi
FollowDec 02, 2025 08:10:10Noida, Uttar Pradesh:प्रियंका चतुर्वेदी संसद की आईटी कमेटी की सदस्य भी हैं उनका कहना है सरकार भले ही अब सारथी app पर सफाई दे रही हो लेकिन पीगैसस जैसा ही मकसद सरकार का इसमें था नोटिफिकेशन में बिल्कुल साफ है
0
Report
DGDeepak Goyal
FollowDec 02, 2025 08:09:45Jaipur, Rajasthan:जयपुर
भजनलाल कैबिनेट की बैठक कल।
दोपहर 3 बजे मंत्रिमंडल की बैठक।
शाम 4 बजे मंत्रिपरिषद की होगी बैठक।
0
Report
RSRavi sharma
FollowDec 02, 2025 08:09:010
Report
SKSudarshan Khillare
FollowDec 02, 2025 08:08:470
Report
0
Report