Back
झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान तेज, कई उग्रवादी आत्मसमर्पण और मुठभेड़ में ढेर
KJKamran Jalili
Oct 16, 2025 03:52:13
Ranchi, Jharkhand
झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। पुलिस की बढ़ती दबिश से चाहे तो नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं या फिर फोर्सेज की गोली का शिकार बन रहे हैं। झारखंड राज्य में नक्सलियों के खिलाफ लगातार चल रहे हैं अभियान में इस वर्ष अब तक 30 नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है तो वहीं 32 नक्सलियों को मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया है। जबकि कुल-157 हथियार (पुलिस से लुटा गया हथियार-58, रेगुलर हथियार 20 एवं देशी हथियार-68) बरामद किये गये हैं। नक्सलियों द्वारा बिछाये गये 228 आई०ई०डी० को बरामद कर विनिष्ट भी किया गया है साथ ही नक्सलियों के कुल 37 बंकर भी विनिष्ट किया गया है
वर्ष 2025 माह जनवरी से सितम्बर तक कुल 266 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें मुख्य रूप से रिजनल कमिटी मेम्बर-02 जोनल कमान्डर-01. सब जोनल कमान्डर-02 एवं एरिया कमान्डर-09 शामिल है। इनमें महत्वपूर्ण रूप से
(1) आक्रमण गंझू उर्फ रविन्द्र गंझु RCM (TSPC) 15 लाख इनामी
(2) रणविजय महतो, 15 लाख इनामी RCM (Mao)
(3) कुन्दन खेरवार उर्फ सुधीर सिंह. ZCM (Mao) 10 लाख का ईनामी
(4) गौतम यादव, SZC (Mao) (5) संदीप उर्फ हिडिमा पडेयम् SZC (Mao)
(6) सुनील मुण्डा उर्फ भारत जी AC (TSPC)
(7) रूपेश कुमार AC (TSPC) (8) संजीत कुमार उर्फ संजीत गिरि उर्फ संजीत दास उर्फ विक्रांत जी AC (TSPC)
(9) कृष्णा यादव उर्फ तुफान जी उर्फ सुल्तान जी AC (PLFI), 02 लाख का ईनामी
(10) दुर्गा सिंह उर्फ पंजरी सिंह AC (PLFI)
(11) जितेन्द्र सिंह खेरवार उर्फ जितेन्द्र जी उर्फ बजरंगी AC (JJMP)
(12) मुरली भुईया उर्फ छोटु जी उर्फ पप्पु जी AC (JJMP) (13) प्रचीन एक्का AC (JJMP) और
(14) शिवा बोदरा उर्फ शिबू AC (Mao) की गिरफ्तारी की गई है।
वर्ष 2025 में माह जनवरी से सितम्बर तक पुलिस उग्रवादी मुठभेड़ में 32 नक्सली मारे गये, जिसमें मुख्य रूप से
(1) विवेक उर्फ प्रयाग मांझी CCM (Mao)- एक करोड़ इनामी
(2) अनुज उर्फ सहदेव सोरेन, CCM (Mao)-एक करोड़ इनामि
(3) अरबिन्द यादव उर्फ अशोक SAC (Mao)
(4) बीरसेन मांझी उफ चंचल, SAC (Mao)
(5) माटिन केरकेष्टा, RCM (PLFI)
(6) साहेब राम मांझी उर्फ राहुल, ZCM (Mao) 10 लाख का इनामी
(7) विनय गंझु उर्फ संजु गंझू, ZCM (Mao)
(8) खेलवान गझु उर्फ रामखेलवान उफ छोटा बीरसेन, ZCM (Mao)
(9) अपतन उर्फ अमित हांसदा, ZCM (Mao)
(10) पप्पु लोहरा उर्फ सुर्यदेव लोहरा ZCM (JJMP), 10 लाख का इनामी
(11) मनीष यादव उर्फ मनीष जी SZC (Mao), 5 लाख का इनामी
(12) सुदेश गंझू उर्फ प्रभात जी, SZC (JJMP), 5 लाख का इनामी
(13) कुंवर माझी उर्फ शहदेव मांझी उर्फ सडे SZC CPI (Mao) 05 लाख का ईनामी. (14) मुखदेव यादव उर्फ तुफान जी. SZC (TSPC)
(15) लालु लोहरा, SZC (JJMP)
(16) छोटु उरांव, SZC (JJMP)
(17) हेमन्ती मझियान, AC (Mao)
(18) शान्ती देवी AC (Mao) (19) अरूण उर्फ वरूण उर्फ निलेश मकदम AC (Man) (20) सुजीत उरांव AC (JJMP)
(21) दिलीप लोहरा उर्फ दिपक लोहरा (JJMP)
(22) समुद्र लोहरा (JJMP), (23) सुनिल मुण्डा (JJMP) (24) राहुल तुरी उर्फ आलोक जी, TSPC के साथ एवं अन्य आठ नक्सली शामिल थे
झारखंड में बच्चे नक्सलियों की जानकारी देते हुए आईजी ऑपरेशन डॉक्टर माइकल राज ने बताया कि राज में कुल बचे हुए नक्सलियों की संख्या 60 से 65 है जिनके खिलाफ लगातार अभियान चल रही है हालांकि संख्या कम है लेकिन उनके द्वारा प्लांट किया गया आईईडी एक चुनौती है जिसे भी लगातार बरामद कर नष्ट किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि नक्सली जी सिद्धांत के साथ पहले चलते थे वह अब खत्म हो चुका है और उनकी मंशा सिर्फ पैसा कमाना है। संगठन में जुड़े नक्सलियों को पुलिस ने अपील के साथ चेतावनी भी दी है
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSunny Kumar
FollowOct 16, 2025 06:31:250
Report
VKVishal Kumar
FollowOct 16, 2025 06:31:080
Report
IAImran Ajij
FollowOct 16, 2025 06:30:530
Report
HGHarish Gupta
FollowOct 16, 2025 06:30:140
Report
2
Report
0
Report
ASASHISH SHRIVAS
FollowOct 16, 2025 06:20:390
Report
RSRajendra sharma
FollowOct 16, 2025 06:20:230
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowOct 16, 2025 06:20:090
Report
VSVISHAL SINGH
FollowOct 16, 2025 06:20:020
Report
AYAmit Yadav
FollowOct 16, 2025 06:19:391
Report
PSPradeep Soni
FollowOct 16, 2025 06:19:224
Report
AYAmit Yadav
FollowOct 16, 2025 06:19:110
Report
AYAmit Yadav
FollowOct 16, 2025 06:18:560
Report