Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006

बानसूर में 18वें वेटरन्स क्रिकेट कप का शुभारंभ, उम्रदराज खिलाड़ियों का उत्साह

AYAmit Yadav
Oct 16, 2025 06:19:39
Jaipur, Rajasthan
बानसूर(कोटपूतली-बहरोड़).....बानसूर के नारायणपूur रोड स्थित मैदान में 18वें वेटरन्स क्रिकेट कप प्रतियोगिता-2025 का शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के 40 वर्ष से ज्यादा आयु के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक देवी सिंह शेखावत और रामदास महाराज ने संयुक्त रूप से किया। विधायक शेखावत ने दीप प्रज्वलित कर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वेटरन्स क्रिकेट कप खेल भावना को बढ़ावा देता है और वरिष्ठ खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करता है।
3
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SKSATISH KUMAR
Oct 16, 2025 10:27:00
Jaspur, Uttarakhand:काशीपुर में अवैध पटाखा गोदाम पर प्रशासन का छापा, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूत्रों से मिली सूचना पर जब अधिकारी मौके पर पहुंचे, तो गोदाम का दरवाजा बंद मिला। टीम ने संचालक से संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन वह लगातार टीम को गुमराह करता रहा। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद काशीपुर तहसीलदार पंकज चंदोला स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोदाम संचालक से बातचीत कर ताला खुलवाया और मौके पर रखी सामग्री की बारीकी से जांच शुरू करवाई। गोदाम के अंदर विस्फोटक सामग्री जैसी वस्तुएं दिखाई देने पर प्रशासन ने सतर्कता बरती और अभी फिलहाल गोदाम की गहन जांच और कागजी सत्यापन प्रक्रिया जारी है। तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि जब तक सभी दस्तावेजों की वैधता की पुष्टि नहीं हो जाती, तब तक कोई अंतिम कार्रवाई नहीं की जाएगी।
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Oct 16, 2025 10:26:46
Jaipur, Rajasthan:कहते हैं कि सपने वही सच होते हैं जिन्हें खुली आंखों से देखा जाए और जागकर पूरा किया जाए। लेकिन जब कोई मां सपना देखती है, तो उसका हर कदम एक नई प्रेरणा बन जाता है। जयपुर की राशि कुमावत ने इसी बात को सच कर दिखाया है। पांच साल की बेटी की जिम्मेदारी, सरकारी नौकरी और घर के कामकाज के बीच उन्होंने वो कर दिखाया जो हजारों युवा केवल सोचकर छोड़ देते हैं। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा हाल ही में घोषित RAS मुख्य परीक्षा 2023 के फाइनल परिणाम में राशि कुमावत ने ऑल राजस्थान 6वीं रैंक हासिल की है। नौकरी, घर और तैयारी-तीनों मोर्चों पर संतुलन। राशि कुमावत वर्तमान में लेबर डिपार्टमेंट, जयपुर में सूचना सहायक के पद पर कार्यरत हैं। 2019 में सेवा जॉइन करने के बाद से ही वे अपने काम में निपुण रहीं, लेकिन मन में एक सपना था प्रशासनिक अधिकारी बनने का। उन्होंने बताया 2021 में  पहले प्रयास में मेरा प्री भी नहीं निकला था। लेकिन मैं हार मानने वालों में से नहीं हूं। मैंने ठान लिया कि चाहे जितनी मेहनत करनी पड़े, अगली बार पूरी तैयारी करूंगी। इसके बाद शुरू हुआ संघर्ष का सबसे कठिन दौर नौकरी के घंटे पूरे कर घर लौटना, बच्ची को सुलाना, फिर देर रात तक किताबों के बीच जगना। कहती हैं सबसे मुश्किल था अपनी बेटी को संभालते हुए पढ़ाई करना। लेकिन वही मेरी सबसे बड़ी ताकत भी बनी। ना कोचिंग, ना गाइडेंस-बस टेस्ट सीरीज़, नोट्स के साथ आत्मविश्वास और अनुशासन। राशि कुमावत की सफलता को सबसे खास बनाता है उनकी सेल्फ-स्टडी वाला सफर।उन्होंने किसी कोचिंग का सहारा नहीं लिया, बल्कि केवल टेस्ट सीरीज़ और अपने हाथों से बनाए नोट्स के भरोसे तीन साल तक लगातार अध्ययन किया। वो बताती हैं मैंने किसी कोचिंग में दाखिला नहीं लिया। ऑफिस के बाद जो भी समय मिलता, उसी में तैयारी करती। बस एक रूटीन बना रखा था रोज कुछ न कुछ नया सीखना। बचपन से मेधावी, इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडलिस्ट। राशि कुमावत का शैक्षणिक रिकॉर्ड हमेशा से शानदार रहा है। उन्होंने 10वीं कक्षा में 96.4 फीसदी और 12वीं में 92.8 फीसदी अंक प्राप्त किए। इसके बाद उन्होंने एमएनआईटी जयपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक किया, जहाँ वे गोल्ड मेडलिस्ट रहीं। उनका कहना है कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई ने उन्हें कंसेप्चुअल थिंकिंग और अनुशासन सिखाया। वही आदतें आगे चलकर RAS की तैयारी में काम आईं। मां होने की जिम्मेदारी बोझ नहीं, प्रेरणा है। राशि कुमावत की कहानी उन हजारों कार्यरत मां के लिए संदेश है जो यह सोचकर अपने सपनों को रोक देती हैं कि अब वक्त निकल गया है। वो साबित करती हैं कि मां होना कोई बाधा नहीं, बल्कि आत्मबल का स्रोत है। मेरी बेटी उस वक्त सिर्फ एक साल की थी जब मैंने दोबारा तैयारी शुरू की। उसी के सोने-जागने के बीच मेरा टाइम-टेबल तय होता था। कई रातें बिना नींद के बीतीं, लेकिन मैंने हार नहीं मानी,” राशी मुस्कुराते हुए कहती हैं। रिजल्ट आने के अगले दिन भी ऑफिस में ड्यूटी। परिणाम घोषित होने के अगले ही दिन जब अधिकांश सफल अभ्यर्थी जश्न मना रहे थे। राशि कुमावत अपने ऑफिस में अपने कम्प्यूटर पर काम करती हुई नजर आई। सहकर्मियों ने जब यह खबर सुनी तो पूरा विभाग में सेलिब्रेशन किया गया। लेबर डिपार्टमेंट की गलियों में उस दिन काम के बीच गर्व और प्रेरणा का माहौल था। न्यायिक सेवा में पति, परिवार ने निभाई मजबूत भूमिका राशि कुमावत बताती हैं मेरी बेटी सिर्फ एक साल की थी जब मैंने मन लगाकर तैयारी शुरू की। वही मेरा सबसे कठिन और सबसे मजबूत वक्त था। उनके पति महेश कुमावत, जो राजस्थान न्यायिक सेवा में हैं, हर कदम पर साथ रहे। राशि इस सफलता का श्रेय अपने परिवार और भगवान को देती हैं। वह बताती हैं कि घर और परिवार से उन्हें हमेशा पूरा सहयोग मिला। उन्होंने बताया कि मेरे पति और परिवार ने मुझे हमेशा प्रेरित किया। जब भी हिम्मत टूटने लगती, उन्होंने ही हौसला दिया। राशि कहती हैं कि उनका लक्ष्य केवल परीक्षा पास करना नहीं था, बल्कि समाज के लिए कुछ सार्थक करना है। अब जहां भी पोस्टिंग मिलेगी, मैं पूरे मन से सेवा करूंगी। ये सफलता भगवान और मेरे परिवार के आशीर्वाद का नतीजा है। सोशल मीडिया से रहती है दूर। DOIT महकमे से जुड़ी वर्तमान में सूचना सहायक की नौकरी कर रही राशि कुमावत भले ही इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी से जुड़े काम करती हो। लेकिन इस दौर में भी वह खुद को सोशल मीडिया जैसे प्लेटफार्म से दूर रहती है। किसी भी सोशल मीडीया प्लेटफॉर्म पर उनका अकाउंट नही है।
0
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Oct 16, 2025 10:26:18
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने मंदिरों में दान की गई धनराशि का दुरुपयोग रोकने के लिए कई ऐतिहासिक दिशा-निर्देश जारी किए हैं. अदालत ने जनहित याचिका का निपटारा करते हुए कहा कि दान को अन्य उद्देश्यों के लिए उपयोग से रोकने के लिए उसे रेगुलेट करना आवश्यक हो गया है. हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति राकेश कैंथला की खंडपीठ ने हिंदू धर्म के इतिहास को ध्यान में रखते हुए यह निर्देश जारी किए हैं. हिमाचल प्रदेश के हिन्दू आबादी भी उच्च न्यायालय के फ़ैसले का स्वागत कर रही है. याचिकाकर्ता के एडवोकेट नितिन ठाकुर ने बताया कि इस संबंध में रिटायर्ड IPS अधिकारी क Kashmir चंद ने साल 2018 में याचिका दायर की थी. याचिका का निपटारा करते हुए कोर्ट ने दान राशि का उपयोग वेदों एवं योग की शिक्षा, अध्ययन और प्रचार के लिए बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए निर्देश दिए. साथ ही दान राशि का इस्तेमाल ऐसी संस्थाओं को वित्तीय सहायता देने, मंदिरों के रखरखाव, वित्तीय सहायता और सवेतन पुजारी पर खर्च करने को कहा है. दान की यह राशि सरकारी कामों और मंदिर कमेटी के लिए गाड़ी खरीदने के लिए प्रतिबंधित की गई है. अदालत ने किसी भी तरह के भेदभाव और अस्पृश्यता को मिटाने के लिए गतिविधियां शुरू करने और अंतर्जातीय विवाह को बढ़ावा देने के लिए भी इस राशि के उपयोग के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा वेदों, उपनिषदों, ब्राह्मणों, आरण्यकों और अन्य व्याख्यात्मक ग्रंथों की शिक्षा देने के लिए संस्थाओं और वेद गुरुकुल स्थापित करने, हिंदू धर्म के सभी संप्रदायों और जातियों के पंडितों, पुजारियों को धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए प्रशिक्षित करने को लेकर बुनियादी ढांचा और व्यवस्था बनाने, हिंदू धर्म के प्रसार और प्रसार के लिए विश्वविद्यालयों में छात्रवृत्तियाँ और सीटें प्रदान करने के लिए दान राशि के उपयोग के निर्देश दिए गए हैं. हिमाचल प्रदेश में भाषा एवं संस्कृति विभाग का ज़िम्मा संभाल रहे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी इस फ़ैसले का स्वागत किया. अग्निहोत्री ने कहा कि मंदिरों में आने वाला पैसा मंदिरों का ही है राज्य सरकार उच्च न्यायालय के फ़ैसले का स्वागत करती है. वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने भी कोर्ट के फ़ैसले का स्वागत करते हुए कांग्रेस सरकार को याद दिलाया कि उनके कार्यकाल में मंदिरों का धन अन्य विकास कार्यों पर ख़र्च किया गया. हिमाचल भाजपा मीडिया संयोजक करन नंदा ने आरोप लगाया कि सरकार मंदिरों का तीन करोड़ रुपए से ज़्यादा ख़र्च मंदिरों का ख़र्च कर चुकी है. इसके अलावा सरकार ने सुख आश्रय योजना के लिए भी मंदिरों के धन की मांग की थी. उन्होंने कहा कि सरकार मंदिरों को दान पर आँखें गड़ाए हुई थी, जिस पर अब कोर्ट ने ऐतिहासिक फ़ैसला दे दिया है.
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Oct 16, 2025 10:25:26
Pratapgarh, Rajasthan:राजस्थान के प्रतापगढ़ से सामने आई एक सच्ची घटना ने लोगों को दोस्ती के असली मायने याद दिला दिए हैं। यह कहानी एक बुजुर्ग व्यक्ति और उनके बचपन के मित्र, पूर्व मंत्री स्व. नंदलाल मीणा की है। कुछ समय पहले राजस्व मंत्री हेमंत मीणा के पिता और पूर्व मंत्री नंदलाल मीणा का निधन हो गया था। उनकी हालत की खबर मिलते ही उनके एक दोस्त ने तुरंत खेत से ताजे खीरे और ककड़ी तोड़कर मिलने पहुँच गए। थैले में वही खीरे-ककड़ी रखकर वे उनके घर पहुंचे, लेकिन घर की चौखट पार करते ही उन्हें बताया गया कि उनका अजीज मित्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। बुजुर्ग व्यक्ति जमीन पर बैठ गए, आंखों से आंसू बहते रहे, और वे अपने दोस्त की तस्वीर के सामने फूट-फूटकर रो पड़े। थैले में रखे खीरे और ककड़ी रिश्ते की अंतिम निशानी बन गए, जिसे वीडियो में रिकॉर्ड किया गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और लोग इस दोस्ती को सलाम कर रहे हैं। वीडियो बनाने वाले हितेश पाटीदार ने बताया कि उन्होंने दृश्य को अपने मोबाइल में कैद किया।
0
comment0
Report
MDMritunjay Das
Oct 16, 2025 10:25:10
Bankura, West Bengal:এতো মানুষের সমাগম তার পরও কেনও বার বার আমরা বাঁকুড়ার দুনম্বর ব্লকে হারব? আবার একবার বিজয়া সম্মিলনী অনুষ্ঠান মঞ্চ থেকে ভোটে হারার জন্য নেতৃত্ব কেই দায় করলেন জেলা সভাপতি। এদিন মঞ্চ থেকে আবারও তিনি বলেন, হাতে আর মাত্র চারটে মাস সময় কালিপুজো ভাইফোঁটা কাটালে মাঠে নামতে হবে, মানুষে‌র দরজায় যেতে হবে ভুল টুটি থাকলে ক্ষমা চেয়ে নিবেন। দলেও পদ আছে বলে কেউ হুনু না। আবার ও বিতর্কিত মন্তব্য করেন বাঁকুড়া সাংগঠনিক জেলা সভাপতি তারাশঙ্কর রায়। পরবর্তী সময়ে সাংবাদিকদের মুখোমুখি হয়ে দলের গোষ্ঠী দন্ডকে সরাসরি শিকার না করলেও তিনি বলেন দলের মনোমালিন্য জেরেই এই Resultাল্ট। অন্যদিকে বিষ্ণুপুর সাংগঠনিক জেলা সভাপতি সুব্রত দত্ত বলেন আগামী এক মাসের মধ্যে দলের পরিবর্তন হবে প্রস্তুত থাকুন, দলে যারা কাজ করবে তারা দলে থাকবে। নইলে প্রস্তুত থাকুন। মূলত দলের গোষ্ঠী দন্ডর জেরে গত বিধানসভা ও লোকসভা নির্বাচনে তৃণমূলের ভরাডুবিকে দ্বায়ী করেছেন দুই সভাপতি। অন্যদিকে একই মঞ্চথেকে এদিন ৬০ টি পরিবার ও বিজেপি সিপিএম থেকে বেশ কয়েকজন যোগদান করেন।। যদিও বিজেপি বিধায়ক অমরনাথ শাখা দাবি করেন বিজেপি থেকে কেউই যোগদান করেনি তৃণমূলে। অন্যদিকে তৃণমূলের হারারে ব্যাপারে দলের গোষ্ঠীকে কটাক্ষ করেন তিনি।
0
comment0
Report
BBBimal Basu
Oct 16, 2025 10:24:54
0
comment0
Report
PKPramod Kumar Gour
Oct 16, 2025 10:24:03
0
comment0
Report
ASAVNISH SINGH
Oct 16, 2025 10:23:52
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर जिले में कल नेता विपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से मुलाकात करेंगे, रायबरेली में मॉब लिंचिंग के जरिए दलित हरिओम वाल्मीकि को कुछ लोगों ने पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया था, जिसके बाद से ही पूरे देश में सियासी पारा गर्म है, दलित की हत्या को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ आक्रामक है। सरकार ने भी मृतक के परिजनों को करीब साढ़े 13 लाख रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की साथ ही परिवार के लोगों को सरकारी नौकरी का भी भरोसा दिलाया है, और मृतक हरिओम वाल्मी ópt की बेटी को हर महीने पढ़ाई के लिए ढाई हजार रुपए पेंशन की बात कही है। रायबरेली जनपद में मृतक हरिओम अपनी पत्नी से मिलने के बाद वापस फतेहपुर लौट रहा था कि तभी कुछ लोगों ने उसकी हत्या कर दी, मृतक के परिजनों ने बताया कि हरिओम लगातार राहुल गांधी का नाम ले रहा था इसके बावजूद उसे पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया। पूरे मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने ठोस कार्रवाई करते हुए कई लोगों को जेल भी भेजा है। इसके बावजूद राहुल गांधी कल मृतक हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से मिलने फतेहपुर के तुरावली पूर्व पहुंच रहे हैं, जिले में कांग्रेस राहुल गांधी के दौरे को लेकर गदगद है, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी दलितों के खिलाफ हो रहे अन्याय को लेकर लड़ रहे है, पूरी कांग्रेस हरिओम के परिवार के साथ खड़ी है।
0
comment0
Report
RKRohit Kumar
Oct 16, 2025 10:23:40
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा जिले के बरबीघा विधानसभा के जदयू विधायक सुदर्शन कुमार का जदयू से टिकट कट गया है।विधायक का टिकट कटने के बाद विधायक के समर्थकों में रोष देखा जा रहा है।जदयू से टिकट काटने के बाद विधायक आवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें विधायक सुदर्शन कुमार के अलावे बड़ी संख्या में उनके समर्थक उनके आवास पर पहुंच बैठक में शामिल हुए।इस दौरान उनके समर्थकों ने विधायक सुदर्शन को निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरने की अपील किया है।उनके समर्थक अपने दादा दिवंगत सांसद राजो सिंह की तरह निर्दलीय चुनावी मैदान में उतर जनता के आशीर्वाद से एक बार फिर से बिहार विधानसभा चुनाव भेजने की बात कही है।जबकि विधायक सुदर्शन ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व का फैसला मेरे खिलाफ आया है।इसमें कुछ ज्यादा तो नहीं बोला लेकिन अपने समर्थकों के साथ बैठक किए जाने की बात कही और लोगो के आशीर्वाद स्नेह और लोगो के मत के बाद अंतिम निर्णय लेने की बात कही।जबकि निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने के सवाल पर अभी लोगो के निर्णय के बाद की बात कही है।वही जदयू के बरबीघा विधानसभा से उम्मीदवार पुष्पंजय कुमार के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने बरबीघा पहुंचे ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री अशोक चौधरी पहुंचे।इस दौरान जदयू के विधायक सुदर्शन कुमार का जदयू से टिकट कटने के सवाल पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि सर्वे के आधार पर टिकट कटने की बात कही है।जबकि पार्टी के अविश्वास प्रस्ताव के बाद टिकट कटने की बात कही है。
0
comment0
Report
RSR.B. Singh
Oct 16, 2025 10:23:21
Tikamgarh, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के दुनातर गांव में चल रहे निर्माणाधीन सीसी रोड पर रिश्तेदारी में गांव आये एक दलित युवक को बाइक से निकलना पड़ गया महंगा, मौके पर मौजूद ठेकेदार राजू यादव ने युवक के साथ जमकर की मारपीट, मोटरसाइकिल पर सवार युवक का कसूर सिर्फ इतना था की उसने सीसी रोड के पास से अपनी मोटरसाइकिल निकाली, जिससे सीसी रोड के साइड में लगे पटिये गिर गए और कुछ ही घंटे पूर्व बनी सीसी रोड पर बाइक के पहिये के कुछ निशान बन गए थे, बस इतनी बात से नाराज ठेकेदार ने बाइक सवार युवक को पकड़ लिया और गाली गलौज करते हुए ठेकेदार राजू यादव ने युवक का कॉलर व बाल पकड़कर एक दो नहीं बल्कि पीड़ित के गालों पर दोनों हाथों से चांटों की बौछार कर दी, उक्त घटना 14 अक्टूबर की है जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, हालांकि बनियानी गांव निवासी पीड़ित अनिल अहिरवार ने 15 अक्टूबर को अपने परिजनों के साथ जाकर इस मामले की शिकायत देहात थाना टीकमगढ़ में दर्ज कराई है, जिस पर देहात थाना में ठेकेदार राजू यादव पर मारपीट गालीगलौज करने की विभिन्न धाराओं में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top