Back
ISGS हमले के बाद झारखंड के पांच मजदूर सुरक्षित लौटे
UMUJJWAL MISHRA
Jan 09, 2026 11:11:59
Ranchi, Jharkhand
पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर में अगवा किए गए झारखंड के पांच मजदूरों की सकुशल रिहाई हो गई है। इस बड़ी राहत भरी खबर की जानकारी आज आजसू पार्टी द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रंेस में दी गई। आजसू नेता संजय महतो ने बताया कि ये सभी मजदूर गिरिडीह जिले के बगोदर क्षेत्र के निवासी हैं, जिन्हें आतंकवादी संगठन ने बीते अप्रैल महीने में अगवा कर लिया था। भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय की पहल से अब सभी मजदूर सुरक्षित भारत लौट आए हैं। 25 अप्रैल 2025 को झारखंड के पांच मजदूर — संजय महतो, चंद्रिका महतो, फलजीत महतो, राजू महतो और उत्तम महतो, जो गिरिडीह जिले के बगोदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दोन्दलो और मुंडरो पंचायत के निवासी हैं, रोजगार के सिलसिले में पश्चिम अफ्रीका के देश नाइजर गए थे। वे कल्पतरु पावर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड कंपनी में कार्यरत थे। 25 अप्रैल को नाइजर के तिल्लाबेरी क्षेत्र, राजधानी नियामे से लगभग 115 किलोमीटर दूर, एक भयावह घटना घटी। कुख्यात आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ ग्रेटर सहारा (ISGS) ने हमला किया, जिसमें नाइजर सेना के 12 जवानों की AK-47 से सरेआम हत्या कर दी गई और इन पांच भारतीय मजदूरों का अपहरण कर लिया गया। जैसे ही इस घटना की जानकारी आजसू पार्टी को मिली, हमने तत्काल विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा और हस्तक्षेप की मांग की। इस मामले को लेकर गिरिडीह के सांसद आदरणीय चंद्र प्रकाश चौधरी जी ने लोकसभा में नियम 377 के तहत सवाल उठाया, जिसके बाद यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर संज्ञान में आया। इसके बाद विदेश मंत्रालय द्वारा आजसू पार्टी को आधिकारिक रूप से पत्र भेजकर बताया गया कि इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आज मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 25 अप्रैल के बाद अब इन सभी पांच मजदूरों की सकुशल रिहाई हो चुकी है। वे सभी सुरक्षित हैं, उनका स्वास्थ्य सामान्य है। एक मजदूर को हल्का बुखार था, जिसका इलाज किया जा रहा है। रिहाई के बाद भारतीय दूतावास के अधिकारी उन्हें एयरपोर्ट तक छोड़ने पहुंचे। फिलहाल उन्हें दिल्ली नहीं, बल्कि मुंबई लाया गया है, जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इसके बाद वे शीघ्र ही झारखंड लौटेंगे। इस पूरे अभियान में नाइजर स्थित भारतीय राजदूत श्री सीताराम मीणा जी, विदेश मंत्रालय, और इंटरनेशनल रेड क्रॉस सोसाइटी की भी अहम भूमिका रही। आजसू पार्टी लगातार इस मामले में संवाद और दबाव बनाए हुए थी। यह भी एक गंभीर तथ्य है कि इस आतंकी संगठन ने इससे पहले कुछ विदेशी नागरिकों की हत्या भी की है, जिनमें चीनी नागरिक शामिल थे। फिलहाल अभी भी कुछ अन्य लोग उनके कब्जे में हैं, जिनमें जम्मू-कश्मीर के रंजीत सिंह भी बताए जा रहे हैं। आजसू पार्टी यह सवाल जरूर उठाती है कि जब झारखंड के पांच नागरिक इतने महीनों तक विदेश में लापता थे, तब राज्य सरकार को और अधिक संवेदनशीलता और सक्रियता दिखानी चाहिए थी। श्रमाधान पोर्टल और पलायन नीति के बावजूद इन परिवारों को सरकार की ओर से कोई ठोस सहायता नहीं मिली। आजसू पार्टी ने ही कल्पतरु कंपनी पर दबाव बनाकर मजदूरों की सैलरी जारी रखवाई और त्योहारों के दौरान उनके परिवारों तक आर्थिक मदद पहुंचाई। कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग किया, लेकिन यदि किसी संगठित प्रयास का सकारात्मक परिणाम सामने आया है, तो वह आजसू पार्टी और हमारी पूरी टीम के निरंतर प्रयासों का नतीजा है। अंत में हम सरकार से यही आग्रह करते हैं कि पलायन की पीड़ा झेल रहे मजदूरों की तकलीफ को समझा जाए, उनकी सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया जाए और उन्हें यूं ही उनके हाल पर न छोड़ा जाए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAshutosh Sharma1
FollowJan 09, 2026 23:33:200
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowJan 09, 2026 23:33:060
Report
ADArvind Dubey
FollowJan 09, 2026 23:32:470
Report
PPPraveen Pandey
FollowJan 09, 2026 23:32:270
Report
SMSarfaraj Musa
FollowJan 09, 2026 23:32:160
Report
ANAbhishek Nirla
FollowJan 09, 2026 23:32:020
Report
ANAbhishek Nirla
FollowJan 09, 2026 23:31:420
Report
RKRishikesh Kumar
FollowJan 09, 2026 23:31:200
Report
LSLaxmi Sharma
FollowJan 09, 2026 23:30:580
Report
PSPramod Sinha
FollowJan 09, 2026 23:30:460
Report
MGMohd Gufran
FollowJan 09, 2026 23:30:330
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowJan 09, 2026 23:30:210
Report
AAAkshay Anand
FollowJan 09, 2026 23:30:11Noida, Uttar Pradesh:Mashhad, tonight, a massive crowd of protesters on the second night of the call by Prince Reza Pahlavi.
0
Report
0
Report
0
Report