icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सेवानिवृत्त शिक्षक के खाते से 47 लाख धोखाधड़ी, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

Darogapara, Chhattisgarh:कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में सेवानिवृत्त शिक्षक के बैंक खाते से करीब 47.05 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित के परिचित और विश्वासपात्र रहे आरोपी ने करीब 6 वर्षों तक उसके बैंक खाते से रकम अलग-अलग खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर की। मामले में कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी छत्रपाल सिदार (34) निवासी कांटाहरदी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित रघुनाथ सिदार (64) वर्ष 2024 में शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। वर्ष 2020 से छत्रपाल उनके संपर्क में था और बैंक संबंधी कामों में सहयोग करता था। वह चेकबुक के जरिए पैसे निकालने के लिए पीड़ित के साथ बैंक जाता था और उसके मोबाइल का भी इस्तेमाल करता था। इसी दौरान उसने पीड़ित का विश्वास हासिल कर लिया। सेवानिवृत्ति के बाद पीड़ित के SBI कोतरारोड़ खाते में जीपीएफ, ग्रेच्युटी, अवकाश समर्पण सहित अन्य देय राशि जमा हुई। मकान निर्माण के लिए जमीन खरीदने के उद्देश्य से जब उन्होंने बैंक से खाते का स्टेटमेंट निकलवाया तो पता चला कि जनवरी 2020 से जून 2026 के बीच कुल ₹47,05,000 अलग-अलग बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए हैं। शिकायत के बाद 5 अक्टूबर को कोतरारोड़ थाने में अपराध क्रमांक 377/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक शील आदित्य सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने पीड़ित के खाते से रकम अपने HDFC बैंक, SBI, बैंक ऑफ इंडिया और अपेक्स बैंक के खातों में ट्रांसफर करना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने ट्रांसफर की गई रकम को ऑनलाइन गेमिंग में खर्च कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी से संबंधित बैंक खातों की जानकारी, एटीएम और मोबाइल फोन जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।
0
0
Report

नौगांवा सादात मे चोरो का आतंक, बंद मकान के ताले तोड़कर लाखो के माल पर हाथ किया साफ।

JAYDEV SINGHJAYDEV SINGHFollowJust now
Amroha, Uttar Pradesh:

 अमरोहा जनपद के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव नौगावां तगा में चोरों ने एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए ताले तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए,पीड़ित शमशाद ने बताया कि वह पंजाब मे रहकर मेहनत मजदूरी करता है लगभग एक हफ्ते पहले ही वह अपने परिवार को लेकर पंजाब गया था 5 अक्तूबर की सुबह को पीड़ित शमशाद का भतीजा जो कि पड़ोस मे ही रहता है फोन करके बताया कि आपके मकान का ताला टूटा हुआ है जब भतीजे ने अंदर जाकर देखा तो अंदर कमरों के भी ताले टूटे हुए थे तुरंत ही शमशाद पंजाब से चल दिया और 5 अक्तूबर की रात तक घर आ गया घर आकर देखा तो घर मे शादी के लिए रखा 14 तौले सोना,1 किलो चांदी और दो लाख रूपये नकद इसके अलावा शादी के लिए नये कपडे सब गायब है 

0
0
Report

हाईकोर्ट ने तीनों आरोपियों की याचिका खारिज, गिरफ्तारी की तलवार अभी लटक रही

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तिवारी पुरवा बहराइच रोड के रहने वाले अधिवक्ता शिवेंद्र मिश्रा के भाई सत्यम मिश्रा पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी अनिल ओझा,देवेंद्र ओझा और सुरेंद्र ओझा को आज बुधवार को लखनऊ हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। इन तीनों लोगों की एक साथ याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए जस्टिस रजनीश कुमार और बबीता रानी ने इनकी याचिका को खारिज कर दिया है। अब स्पष्ट हो गया है कि तीनों आरोपियों को रात नहीं मिली है अब इन पर गिरफ्तारी की तलवार पूरी तरीके से लटक गई है। तीनों आरोपियों ने बीते 30 सितंबर को लखनऊ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करके मांग की थी कि गलत तरीके से उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है उसे रद्द करते हुए गिरफ्तारी को लेकर के अंतिम राहत प्रदान की जाए। इन तीनों आरोपियों की तरफ से अधिवक्ता आलोक कुमार मिश्रा ने कोर्ट में दलीलें दी जहां कोर्ट ने दलीलें सुनने के बाद खारिज करते हुए निचली अदालत में जाने के लिए कहा है। बीते 25 सितंबर से ही यह तीनों आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए नगर कोतवाली पुलिस एसओजी और सर्विलांस टीम भी लगी हुई है। ताबड़तोड़ 50 से अधिक स्थानों पर पुलिस टीम अब तक छापेमारी भी कर चुकी है लेकिन यह तीनों आरोपी फरार चल रहे हैं। वहीं नगर कोतवाली पुलिस ने इस पूरे मामले में बीते 26 सितंबर को ही अमन ओझा को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था जहां उसे गोंडा न्यायालय से जमानत भी मिल चुकी है। दरअसल बीतें दिनों 25 सितंबर को चाय पीने के दौरान लाठी डंडे और धारदार हथियार से आरोपी अनिल ओझा, देवेंद्र ओझा और सुरेंद्र ओझा,अमन ओझा और 5 अज्ञात द्वारा जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। तीन दिन तक गोंडा मेडिकल कॉलेज में सत्यम मिश्रा का इलाज चला था एक दिन लखनऊ इलाज चला था अब फिलहाल सत्यम मिश्रा अपने घर पर हैं।
0
0
Report
Advertisement

शामली के देव अस्पताल में अस्पताल संचालक के बेटे की गोलीबारी, गिरफ्तारी

Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के सिटी के सिसौली बस स्टेंड के पास देव हॉस्पिटल में महिला मरीज को देखने आई महिलाओं और उनके परिवार के लोगों के साथ अस्पताल संचालक के बेटे आर्यन ने मारपीट की और कई राउंड गोलियां चलाईं। पीड़ित मौके से भागकर अपनी जान बचाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को बिजनौर के बॉर्डर से गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी अस्पताल संचालक का बेटा है, जिस पर पहले भी पुलिस पर हत्या के प्रयास के लिए गाड़ी चढ़ाने व 307 के अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। अस्पताल संचालक की गाड़ी पर विधायक का टिगर भी लगा हुआ था। मामला शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के सिटी के सिसौली बस स्टेण्ड के पास देव हॉस्पिटल का है। कल देर रात एक महिला डिलीवरी के दौरान भर्ती कराई गई थी। थानां भवन थानां क्षेत्र के गाव सोंटा के रहने वाले शोएब की पत्नी मुस्कान को देखने के लिए जब उसके देवर और भाई गाँव से आए, तो उनके साथ अस्पताल संचालक अर्जुन नरदेव के बेटे आर्यन ने उनके साथ मारपीट की। महिलाओं के साथ बदतमीजी करते हुए शोएब पर पिस्टल तान दी और जान से मारने की नीयत से कई राउंड गोलियां चलाईं। पीड़ितों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, मगर वह अपनी फॉर्चुनर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। आरोपी ने पीड़ितों पर जानलेवा हमला किया और उनकी गाड़ी पर कई गोलियां चलाईं; एक गोली फ्रंट शीशे में लगी है। उक्त अस्पताल संचालक का बेटा पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है, जिनमें दो कांस्टेबलों पर जानबूझकर गाड़ी चढ़ाने व हत्या के प्रयास के आरोप दर्ज हैं। पीड़ित कांस्टेबल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधिकारी को अपनी आपबीती बताई। एसपी शामली एनपी सिंह ने कहा है कि अस्पताल संचालक के बेटे को अवैध ऑटोमेटिक पिस्टल रखने और मरीज परिवार पर जान से मारने के इरादे से कई राउंड गोलियां चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया आरोपी पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है; अवैध ऑटोमेटिक पिस्टल बिजनौर के समर राणा सिक्योरिटी से है और उसकी तलाश जारी है।
0
0
Report

दूधमटिया वन महोत्सव: जनभागीदारी से जंगल बचाने की मिसाल

Hazaribagh, Jharkhand:जंगल बचाने की मुहिम अगर जनभागीदारी से जुड़ जाए, तो उसका असर कितना बड़ा हो सकता है, इसकी मिसाल है हजारीबाग का दूधमटिया वन महोत्सव। टाटीझरिया के इस छोटे से गांव से 1999 में शुरू हुई वृक्ष रक्षाबंधन की पहल आज 2000 से ज्यादा गांवों तक पहुंच चुकी है। यहां पेड़ों को सिर्फ प्रकृति का हिस्सा नहीं, बल्कि आस्था से जोड़कर उनकी रक्षा का संकल्प लिया जाता है। वन महोत्सव के 31वें वर्ष पर रांची से प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार भी दूधमटिया पहुंचे। VO-1 हजारीबाग के टाटीझरिया प्रखंड का दूधमटिया जंगल... जहां पेड़ों की कलाई पर बंधा लाल धागा सिर्फ रक्षाबंधन नहीं, बल्कि जंगल बचाने का संकल्प है। 1999 में शिक्षक महादेव महतो और उनके साथियों ने पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के खिलाफ यह मुहिम शुरू की। गांव-गांव गीतों के जरिए लोगों को जागरूक किया गया और ग्रामीणों ने पेड़ों को राखी बांधकर उनकी रक्षा शपथ ली। BYTE - महादेव महतो, रक्षाबंधन के प्रणेता VO-2 धीरे-धीरे यह पहल एक अभियान बनी और जंगल की सुरक्षा को आस्था से जोड़ दिया गया। वन देवी की पूजा शुरू हुई और ग्रामीणों ने जंगल को बचाने का संकल्प लिया। स्थानीय लोगों का दावा है कि इस जनजागरण का असर इतना हुआ कि इलाके में सक्रिय लकड़ी तस्करों पर भी लगाम लगी है। BYTE- सुरेंद्र सिंह, मित्र सह प्रणेता रक्षाबन्धन VO-3 हर साल 7 अक्टूबर को यहां वन देवी की पूजा के बाद पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधा जाता है। दूर-दराज से पर्यावरण प्रेमी पहुंचते हैं और प्रकृति संरक्षण की शपथ लेते हैं। वन विभाग, स्कूलों और सामाजिक संस्थाओं की ओर से जागरूकता कार्यक्रम और प्रदर्शनी भी लगाई जाती है। BYTE- मुरारी सिंह, पर्यावरणविद् VO-4 इस बार रांची से प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार भी दूधमटिया पहुंचे। उन्होंने कहा कि दूधमटिया से शुरू हुई यह मुहिम अब 2000 से ज्यादा गांवों तक पहुंच चुकी है और लोगों में पेड़ों को बचाने की सोच मजबूत हुई है। BYTE – संजीव कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, झारखंड FVO एक शिक्षक की छोटी-सी पहल आज जनअभियान बन चुकी है। दूधमटिया का वन महोत्सव सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि यह संदेश है कि जंगल तभी बचेंगे, जब समाज खुद उनकी जिम्मेदारी उठाएगा।
0
0
Report
Advertisement

कुम्हारी टोल हटाने की मांग: व्यापारी संघ ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल को सौंपा ज्ञापन

Raipur, Chhattisgarh:रायपुर: कुम्हारी व्यापारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल से भेंट कर कुम्हारी टोल प्लाजा को हटाने अथवा स्थानांतरित करने हेतु ज्ञापन सौंपा। संघ ने अवगत कराया कि टोल पर लगातार लगने वाले भारी जाम से स्कूली बच्चों, व्यापार, औद्योगिक परिवहन और एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं पर गंभीर असर पड़ रहा है, जिससे क्षेत्र का विकास अवरुद्ध है। व्यापारियों ने स्थानीय वाहनों को टोल से छूट देने या प्लाजा को शहर से बाहर शिफ्ट करने की मांग की। सांसद ने मामले को सड़क परिवहन मंत्रालय के समक्ष उठाकर शीघ्र समाधान का ठोस आश्वासन दिया।
0
0
Report

हत्यारोपी पिता पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow9m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:पचदेवरा थाना के ग्राम द्वार नगला में युवती से मिलने गए युवक के की गई मारपीट में घायल की उपचार के दौरान हुई मृत्यु के मामले में वांछित पिता पुत्र को शाहाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त विवरण में 11 जून को गिरिश चन्द्र पुत्र चिरौंजी लाल निवासी ग्राम द्वारनगला द्वारा थाना पचदेवरा पर तहरीर दी गयी कि 27 मई को उसके पुत्र अभय को गांव की ही खुशबू पुत्री हरिओम ने अपने घर पर मिलने बुलाया गया था जहां हरिओम पुत्र मंगेलाल, देवशर्मा पुत्र हरिओम निवासी ग्राम द्वारनगला थाना पचदेवरा सहित 05 लोगों द्वारा उसके पुत्र के साथ मारपीट की गयी।30 मई को उपचार के दौरान उसके पुत्र की मृत्यु हो गयी। इस संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना पचदेवरा पर आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रभारी निरीक्षक अरविन्द राय ने बुधवार को शाम पांच बजे बताया वांछित आरोपी हरिओम पुत्र मंगेलाल और उसके पुत्र देवशर्मा को गिरफ्तार किया गया है।
0
0
Report

अमरौहा के हसनपुर-गजरौला मार्ग पर कार में आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Amroha, Uttar Pradesh:अमरौहा जनपद के हसनपुर-गजरौला मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अज्ञात कारणों से चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। कार चालक शाहजेव ने किसी तरह बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। आग की लपटों से लोगों की भीड़ जमा हो गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। आग लगने के बाद हसनपुर-गजरौला हाईवे पर करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। घटना का लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभालने का प्रयास किया। दंगल कर्मियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया पर आग बुझने तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी
0
0
Report
Advertisement

चूरू में महिला कल्याण संवाद: छात्राओं की मांगों पर प्रशासन ने संकेत दिए

Churu, Rajasthan:चूरू। महिला कल्याण संवाद कार्यक्रम चूरू। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने महिला कल्याण संवाद कार्यक्रम के तहत छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान छात्राओं ने छात्रावास की व्यवस्थाओं, सुविधाओं और अपनी आवश्यकताओं से संबंधित समस्याएं एवं सुझाव प्रभारी मंत्री के समक्ष रखे। प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि बालिकाओं को बेहतर शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। छात्राओं को शिक्षा के साथ आत्मनिर्भर बनने के लिए आगे बढ़ना चाहिए। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि बेटियां समाज और राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला हैं। छात्राओं को शिक्षा के साथ अपने लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक प्रयास करने की बात कही। संवाद के दौरान छात्राओं ने छात्रावास में ओपन जिम एवं पुस्तकालय खोलने की मांग रखी। प्रभारी मंत्री ने छात्राओं की मांगों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक केके चन्द्रवंशी को छात्रावास में छात्राओं की साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच करवाने के निर्देश दिए।
0
0
Report

पाली में पैकेज कमोडिटी प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण, 6 हजार रुपये का जुर्माना लगा

Pali, Rajasthan:पैकेज कमोडिटी प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, 6 हजार रुपये का जुर्माना उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा तथा विधिक माप संबंधी प्रावधानों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पALI जिले में 5 से 7 अक्टूबर तक पैकेज कमोडिटी से संबंधित प्रतिष्ठानों का व्यापक औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है जिसमे अभियान के तहत विधिक माप विज्ञान अधिकारी विष्णुदत्त ने बताया कि पाली में ओसवाल फूड्स, चामुंडा इंडस्ट्रीज एवं नूतन टी सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच में पैकेजिंग संबंधी आवश्यक दस्तावेजों तथा कांटा-बांट के सत्यापन से संबंधित अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 6 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। विभाग द्वारा बताया गया कि आगामी दिनों में भी जिले में संचालित विभिन्न फर्मों एवं प्रतिष्ठानों का नियमित एवं औचक निरीक्षण जारी रहेगा। निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध विधिक प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

कलश यात्रा के साथ अग्रसेन महोत्सव का शुभारंभ, जय अग्रसेन के नारों से माहौल

Dholpur, Rajasthan:कलश यात्रा के साथ अग्रसेन महोत्सव का हुआ शुभारंभ सरमथुरा (धौलपुर) कस्बे में अग्रसेन महोत्सव का बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। पंचेश्वर महादेव मंदिर से अग्रवाल धर्मशाला तक कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलश धारण कर भाग लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ‘जय अग्रसेन’ के जयकारे लगाए, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत एवं सम्मान किया। अग्रवाल धर्मशाला पहुंचने के बाद भगवान अग्रसेन की मूर्ति का विधि-विधान से पूजन किया गया। कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सुरेश जिंदल, अंकित गर्ग सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

झालयावाड़ कांग्रेस ने वोट चोरी के आरोपों के बीच लोकतंत्र बचाओ मोर्चा शुरू किया

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ में आज कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस जनों द्वारा लोकतंत्र बचाओ.. वोट बचाओ.. देश बचाओ अभियान के तहत पत्रकारों को संबोधित किया और SIR प्रक्रिया तथा वोट चोरी मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार को जमकर घेरा। इस दौरान जिला कांग्रेस संगठन के महासचिव राजेन्द्र शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेन्स को सम्बोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी के आरोपियों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। एस.आई.आर. में देश की मतदाता सूचियों में से लाखों की संख्या में मतदाता हटाये गये। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से बर्खास्त करने व कानूनी कार्यवाही करते हुए शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग प्रेस वार्ता के माध्यम से की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से चुनाव आयोग कार्यालय तथा संसद तक उठायेगी। इस अभियान को ब्लॉक स्तर, बूथ स्तर तक ले जाया जायेगा, कांग्रेस कार्यकर्ता वार्डो व घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करेगें। इस दौरान जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष डॉ.नन्दसिंह राठौड़, जिला कांग्रेस प्रवक्ता ओम पाठक, जिला कांग्रेस सचिव नफीस शेख, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता भगवतीप्रकाश मौजूद रहे。
0
0
Report

सरमथुरा के बालिका विद्यालय में किशोरी मेले से रचनात्मकता और प्रतिस्पर्धा की नई धारा

Dholpur, Rajasthan:पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सरमथुरा में ब्लॉक स्तरीय किशोरी मेले का आयोजन किया गया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामगोपाल मीणा के निर्देशन में आयोजित मेले में ब्लॉक के विभिन्न पीईईओ क्षेत्रों से चयनित विजेता छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। किशोरी मेला में मॉडल एवं चार्ट प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने अपनी रचनात्मक सोच और विषयगत ज्ञान का प्रदर्शन किया। माध्यमिक वर्ग की गणित-विज्ञान प्रतियोगिता में हप्सा बानो, बालिका विद्यालय सरमथुरा ने आपदा प्रबंधन मॉडल प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिंदी-अंग्रेजी में बिझौली की खुशबू मीणा ने कार्ड चार्ट के माध्यम से प्रथम स्थान हासिल किया। सामाजिक विज्ञान एवं पर्यावरण संरक्षण में सरमथुरा की आराध्या रजक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं में छात्राओं के मॉडल की विषयवस्तु, उपयोगिता, प्रस्तुतीकरण एवं रचनात्मकता के आधार पर मूल्यांकन किया गया। निर्णायक की भूमिका नमोनारायण मीणा, राजवीर सिंह, मुकेश मीणा एवं उपप्राचार्य भगवान दास ने निभाई।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top