icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रतलाम गांधी नगर में किराए के मकान में युवक का शव फंदे पर मिलने से हड़कंप

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के गांधी नगर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक मकान में किराए से रह रहे युवक का फंदे पर झूलता शव मिला। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि मीडिया कवरेज के दौरान उस वक्त गहमागहमी की स्थिति बन गई, जब मकान मालिक ने मीडिया को कवरेज से रोकने की कोशिश की। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद स्थिति सामान्य हुई और मीडिया ने घटनास्थल की कवरेज की। वहीं इस मामले में एक सवाल पुलिस की जांच का अहम हिस्सा बना हुआ है। दरसल मकान के पीछे दो अलग-अलग कमरों में दो किरायेदार रहते थे। जिस कमरे के पास मृतक रहता था, उसका किरायेदार अपने गांव गया हुआ था। लेकिन मृतक का शव उसके अपने कमरे में नहीं, बल्कि पास वाले खाली कमरे में फंदे पर लटका मिला。 अब सवाल है कि आखिर मृतक अपने कमरे के बजाय दूसरे किरायेदार के कमरे में क्यों गया? उसने वहां फंदा क्यों लगाया, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है: प्राथमिक जानकारी के मुताबिक मृतक लोकपाल आंध्र प्रदेश का रहने वाला था और रतलाम की एक प्रिंटिंग प्रेस में लंबे समय से काम करता था। वह यहां अकेला रहता था। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और दूसरे किरायेदार से भी पूछताछ की जाएगी कि मृतक उसके कमरे तक कैसे पहुंचा? सवाल यही भी कि क्या मकान मालिक ने नियम के मुताबिक अपने किरायेदारो कि जानकारी छेत्र के पूलिस थानो पर दी थी, या नाही
0
0
Report

इटारसी रेलवे स्टेशन पर नाबालिग संग युवक ने कीटनाशक सेवन, स्थिति गंभीर

Narmadapuram, Madhya Pradesh:इटारसी रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रीवा से पहुंचे एक युवक और नाबालिग बालिका ने रेलवे ट्रैक के पास कीटनाशक का सेवन कर लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर रेलवे कर्मचारियों को सूचना मिली। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने तत्काल दोनों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। नाबालिग की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है, जबकि युवक की स्थिति गंभीर है। बताया जा रहा है कि रीवा जिले के रहने वाले युवक और नाबालिग बालिका के बीच करीब तीन साल से संबंध थे। परिजनों की कथित असहमति के बाद दोनों रीवा से ट्रेन में सवार होकर इटारसी पहुंचे। इटारसी स्टेशन आने के बाद दोनों स्टेशन से बाहर गए और वापस रेलवे स्टेशन के आसपास लौट आए। इसी दौरान दोनों ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसी बीच रेलवे क्षेत्र में गश्त कर रहे कर्मचारियों को किसी व्यक्ति ने फोन के जरिए दोनों की हालत की जानकारी दी। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे। दोनों को गंभीर हालत में देखकर तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था की गई और उन्हें इटारसी के शासकीय अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों का उपचार शुरू किया। नाबालिग की हालत में सुधार बताया जा रहा है और उसे खतरे से बाहर बताया गया है। वहीं युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और वह बेहोशी की स्थिति में बताया जा रहा है। पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज किए हैं और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर किन परिस्थितियों में दोनों रीवा से इटारसी पहुंचे और यह कदम क्यों उठाया। फिलहाल युवक का उपचार जारी है, जबकि नाबालिग की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
0
0
Report

1 अक्टूबर से विक्रमशिला सेतु बंद: भागलपुर सहित पूर्वांचल को होगी भारी परेशानी

Naya Chak, Bihar:एंकर- पूर्वी बिहार की लाइफ लाइन मानी जाने वाली भागलपुर के विक्रमशीला सेतु को लेकर बड़ी जानकारी है। 1 अक्टूबर से विक्रमशीला सेतु पर आवागमन को बंद कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर में बड़ी जानकारी दी है उन्होंने कहा कि 1 अक्टूबर से विक्रमशिला सेतु को बंद कर रहे हैं फिर से जनवरी से यहां आवागमन शुरू करेंगे 3 महीने के दरमियान क्षतिग्रस्त हिस्से पर ट्रस ब्रिज का निर्माण होगा। बता दें विक्रमशिला सेतु बंद होने से कहीं ना कहीं आम लोगों की परेशानी जरूर बढ़ेगी क्योंकि अक्टूबर से नवंबर तक दुर्गा पूजा दिवाली छठ पूजा से लेकर कई प्रमुख त्योहार हैं ऐसे में आम लोगों के साथ-साथ व्यापारियों को भी खासा परेशानियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन इन परेशानियों को दूर करने के लिए फिलहाल जिला प्रशासन के तरफ से गंगा में बड़े नाव और मालवाहक जहाज परिचालन को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है बैठके भी की जा रही है वहीं वहीं यातायात के लिए मुंगेर का श्रीकृष्ण सेतु भी वैकल्पिक मार्ग होगा। बताने की 98 करोड़ की लागत से यहां ट्रस्ट ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा ब्रिज निर्माण से पहले जो बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन की ओर से दिल्ली ब्रिज बनाए गए थे उसे खोल दिया जाएगा। इस सेतु के बंद होने से पूर्वांचल और सीमांचल के लाखों लोगों की परेशानियां तो बढ़ेगी ही कहीं ना कहीं पर्व त्योहारों के दौरान करोड़ों का कारोबार भी मंदा होगा।
0
0
Report
Advertisement

बाढ़ पीड़ितों से मिलने पप्पू यादव नाव से दौरे पर, 500 नकद वितरित

Lakhisarai, Bihar:ANCHOR- लखीसराय में बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव। जिले के बड़हिया प्रखंड के कई इलाकों का दौरा किया। सांसद ने एजनीघाट, भानपुरा, पाली, जानपुर और कोठवा समेत कई गांवों में नाव से पहुंचकर बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। सांसद पप्पू यादव बाढ़ के पानी के बीच नाव से प्रभावित इलाकों में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के बीच अपने स्तर से 500-500 रुपये नगद वितरित किए। उन्होंने लोगों से बाढ़ के कारण उत्पन्न समस्याओं, भोजन, पशुचारा, आवागमन और राहत सामग्री की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। कई लोगों ने बाढ़ के कारण रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होने तथा राहत सामग्री की जरूरत की बात सांसद के समक्ष रखी। बाढ़ प्रभावित गाँवों का जायजा लेने के बाद सांसद ने राज्य सरकार के राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर जमकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में प्रभावित परिवारों तक पर्याप्त राहत पहुंचाना सरकार की जिम्मेदारी है। इसके बावजूद यदि बाढ़ पीड़ितों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
0
0
Report
Advertisement

तेज धमाके के साथ फटा ट्रांसफार्मर, बाल-बाल बचे लोग

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। इटियाथोक बिजली उपकेंद्र से चंद कदम दूर 25 केवीए का ट्रांसफार्मर मंगलवार देर रात को तेज धमाके के साथ फट गया।ट्रांसफार्मर का तेल छिटकने से पास के एक नीम के पेड़ में आग लग गई।इसकी चपेट में आकर टूर एंड ट्रेवल्स के दुकान का बोर्ड जल गया। गनीमत रही कि घटना देर रात को हुई,नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।इस घटना ने बिजली विभाग के ओवरलोड कनेक्शन और सुरक्षा इंतजामों पर तमाम सवाल खड़े कर दिए हैं। टूर एंड ट्रेवल्स संचालक राजीव कुमार तिवारी की मानें तो दुकान के सामने लगा ट्रांसफार्मर एक दिन पहले ही जल गया था। शिकायत के बाद मंगलवार शाम को विभाग ने दूसरा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया था। लेकिन कुछ घंटे बाद ही वह भी तेज धमाके के साथ फट गया।वहीं दूसरी ओर आग लगने से आसपास के घरों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। लोगों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी।स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रांसफार्मर पर ओवरलोड कनेक्शन हैं। इसके चलते यहां आए दिन ट्रांसफार्मर खराब होते रहते हैं। इस संदर्भ में अवर अभियंता अंकुर प्रसाद सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर फटने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report

बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त बिजली कटौती बनी बड़ी समस्या

Manoj KumarManoj KumarFollow6m ago
Nauder, Uttar Pradesh:अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन अस्त व्यस्त उपभोक्ता परेशान। चहानिया स्थानीय क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती के कारण उपभोक्ताओं का जन्म जीवन अस्त व्यस्त सा हो गया है जिसको लेकर लोगों की समस्या बढ़ रही है रात में अधिकतर बिजली की कटौती हो रही है जिससे लोगों के घरो में लगा कूलर पंखा नहीं चल पा रहा है जिसकी वजह से उपभोक्ताओं की नींद पूरी नहीं हो रही है। नींद पूरा न होने से लोग डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं एवं डिप्रेशन के शिकार के कगार पर पहुंच गए हैं आए दिन 14 से 15 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है जो इस समय सबसे बड़ी समस्या का कारण बन रहा है अगर इसी तरह से बिजली कटौती होती रही तो वह दिन दूर नहीं जब उपभोक्ता सहित पब्लिक रोड पर उतरने के लिए बाध्य होगी एवं आर पार की लड़ाई लड़ेगी उपभोक्ताओं ने आला अधिकारियों का ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराते हुए मांग किया है कि जल्द से जल्द बिजली कटौती में सुधार किया जाए एवं सरकार की मानक के अनुसार बिजली उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जाए जिससे जनजीवन सुचारू रूप से चलती रहे।
0
0
Report

तीर्थराज मचकुंड पर देव छठ लक्खी मेला शुरू, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

Dholpur, Rajasthan:तीर्थराज मचकुंड पर देव छठ के लक्खी मेले का आगाज, ऋषि पंचमी पर संतों ने किया शाही स्नान धौलपुर के प्रसिद्ध तीर्थराज मचकुंड पर देव छठ का ऐतिहासिक लक्खी मेला बुधवार को ऋषि पंचमी के साथ विधिवत शुरू हो गया। विभिन्न अखाड़ों के साधु-संतों ने मचकुंड सरोवर में शाही स्नान कर मेले का शुभारंभ किया। इस बार ऋषि पंचमी और छठ तिथि एक साथ पड़ने से पहले दिन ही मेले में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे मचकुंड क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया। धौलपुर के तीर्थराज मचकुंड पर बुधवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न जिलों से हजारों लोग परिवार सहित मचकुंड पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान किया, मंदिरों में पूजा-अर्चना कर दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। मेले परिसर में कई स्थानों पर संतों और सामाजिक संगठनों द्वारा भंडारों का आयोजन किया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही नवविवाहित जोड़ों के द्वारा कलंगी विसर्जन की परंपरा भी निभाई गई। इसके लिए बड़ी संख्या में नवदंपति मचकुंड पहुंचे और सरोवर में कलंगी विसर्जित की। पूरे दिन घाटों पर भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम होते रहे और बाजार में भी दिनभर चहल-पहल बनी रही。 वहीं मेले में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सीओ सिटी प्रदीप नेहरा और धौलपुर कोतवाल रामकिशन यादव खुद मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते नजर आए। घाटों पर किसी भी हादसे को रोकने के लिए गोताखोरों की टीम तैनात की गई है। साथ ही घाटों पर बैरिकेडिंग, लाइटिंग और पेयजल की व्यवस्थाएं भी दुरुस्त की गई हैं। प्रशासन का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस साल मेले में अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है और उसी के अनुसार सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले दिन बड़ी भीड़ उमड़ने से प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है
0
0
Report
Advertisement

गाज़ियाबाद: नकली दवाओं के गैंग का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार, 50 लाख माल

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में नकली दवाओं और सप्लीमेंट का भांडाफोड़, 50 लाख के माल के साथ 5 गिरफ्तार। थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने फर्जी सप्लिमेंट और एलोपैथिक दवाएं बनाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह बिना किसी मान्यता और सुरक्षा मानकों के अवैध रूप से नकली हेल्थ सप्लीमेंट्स और एलोपैथिक औषधियां तैयार कर रहा था। आरोपी इन खतरनाक और नकली उत्पादों को असली बताकर बाजार में धोखाधड़ी से बेच रहे थे। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी सप्लिमेंट, नकली दवाएं और इन्हें बनाने व पैक करने की सामग्री बरामद की है। जब्त किए गए माल की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर अवैध मुनाफा कमा रहा था। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे यह नकली सामान किन-किन दुकानों और इलाकों में सप्लाई करते थे। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध दवा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
0
0
Report
0
0
Report

गाजियाबाद नगर निगम सेवा संकल्प अभियान पर हंगामा, विपक्ष ने विकास मुद्दे उठाए

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद नगर निगम में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान को लेकर बुलाई गई बैठक के दौरान जमकर हंगामा हुआ। बैठक में भाजपा पार्षदों और महापौर सुनीता दयाल के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। पार्षदों ने बैठक के उद्देश्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर के विकास और जनसमस्याओं को लेकर बैठक बुलाई जानी चाहिए थी। बैठक के दौरान माहौल उस समय गर्म हो गया, जब कुछ पार्षदों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। पार्षदों का आरोप था कि नगर निगम में विकास कार्यों और जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा जरूरी है। इसी दौरान महापौर और पार्षदों के बीच बहस बढ़ गई। बैठक सेवा संकल्प अभियान को लेकर बुलाई गई थी, लेकिन तीन पार्षदों ने विवाद की स्थिति पैदा कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उन पर दबाव बनाने की कोशिश की गई। महापौर ने कहा कि बैठक में इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है।संबंधित पार्षदों की शिकायत भाजपा संगठन से की जाएगी। बैठक में हुए विवाद के बाद नगर निगम में राजनीतिक खींचतान चर्चा का विषय बनी हुई है.
0
0
Report
Advertisement

AAP targets Haryana campaign, mocks CM with fake Sardar and fake Bihari remarks

Charkhi Dadri, Haryana:प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता बोल राजस्थान में आम आदमी पार्टी ने कर ली है एंट्री वहां की जनता ने बीजेपी को नकारा नगर निगम नगर परिषद चुनाव में आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने मारी है बाजी आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को बताया नकली सरदार और नकली बिहारी बोले चुनाव का प्रचार करने जाते हैं मुख्यमंत्री लेकिन हरियाणा में फैलता जा रहा नशा और अपराध चरखी दादरी विधायक सुनील सतपाल सांगवान के बयान को लेकर भाजपा सरकार पर कसा तंज बीजेपी सरकार के विधायकों से मंत्री मुंह फूले हुए हैं मुख्यमंत्री से मंत्री मुंह फुलाए हुए रहते हैं हरियाणा के मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए बोले सुशील गुप्ता हरियाणा की सरकार को चला रहे कोई ओर महेंद्रगढ़ रेवाड़ी नारनौल दक्षिण हरियाणा के कैबिनेट मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा के मुख्यमंत्री किया को हटाने की कर रहे हैं मांग राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव में AAP ने 60 में से 31 सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस को 18 और भाजपा को 9 सीटें मिलीं। चरखी दादरी में सुशील गुप्ता का भाजपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला: बोले- दोनों एक ही थैली के चट्टे-बट्टे, हरियाणा सरकार चला रहा कोई और बाढड़ा में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे AAP प्रदेश अध्यक्ष, सीएम नायब सैनी पर भी साधा निशाना; बोले- चुनाव प्रचार में व्यस्त मुख्यमंत्री, लेकिन हरियाणा में बढ़ रहा नशा और अपराध चरखी दादरी। आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता बुधवार को जिला चरखी दादरी के Badhaड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचे। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा दोनों दलों को एक ही थैली के चट्टे-बट्टे जनता के सामने अब तीसरे विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी मजबूती से खड़ी है। सुशील गुप्ता ने राजस्थान के हालिया निकाय चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि वहां आम आदमी पार्टी ने अपनी राजनीतिक एंट्री दर्ज कराई है। बारां नगर परिषद की 60 सीटों में AAP ने 31 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया, जबकि कांग्रेस को 18 और भाजपा को 9 सीटें मिलीं। AAP प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अलग-अलग राज्यों में चुनाव प्रचार करने में व्यस्त रहते हैं, जबकि हरियाणा में नशे और अपराध की समस्या बढ़ रही है। गुप्ता ने मुख्यमंत्री के लिए 'नकली सरदार' और 'नकली बिहारी' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। इससे पहले भी गुप्ता सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री पर इसी तरह की टिप्पणी कर चुके हैं। गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री को हरियाणा की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए और प्रदेश में कानून-व्यवस्था, रोजगार तथा नशे जैसे मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए। उनके इन आरोपों पर मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से पूर्व में AAP के आरोपों को खारिज करते हुए विपक्ष पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया गया है। चरखी दादरी विधायक सुनील सतपाल सांगवान के बयान का जिक्र करते हुए सुशील गुप्ता ने भाजपा सरकार पर तंज कसा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के विधायक मंत्रियों से नाराज हैं और मंत्री मुख्यमंत्री से नाराज रहते हैं। गुप्ता ने कहा कि सरकार के भीतर ही तालमेल की स्थिति पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हरियाणा की सरकार को कोई और चला रहा है और मुख्यमंत्री केवल सामने दिखाई दे रहे हैं। AAP प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने दोनों पार्टियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता लंबे समय से भाजपा और कांग्रेस की राजनीति देख रही है और अब आम आदमी पार्टी खुद को विकल्प के रूप में प्रस्तुत कर रही है। गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उनका कहना था कि AAP हरियाणा में संगठन विस्तार और जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार मैदान में रहेगी। बाढड़ा में हुई बैठक के दौरान गुप्ता के निशाने पर भाजपा सरकार, मुख्यमंत्री नायब सैनी और कांग्रेस तीनों रहे। वहीं उनके बयानों से चरखी दादरी की सियासत में एक बार फिर राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के संकेत मिले।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top