पलामू में उत्पाद सिपाही बहाली दौड़: 4 की गई जान, 100 गंभीर बीमार
Medininagar, Jharkhand:पलामू में उत्पाद सिपाही बहाली दौड़ के दौरान अब तक 4 अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है और 100 से अधिक गंभीर रूप से बीमार हैं, जिनका इलाज मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। सांसद विष्णुदयाल राम ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बहाली की कु-व्यवस्था के लिए सरकार जिम्मेदार है और हेमंत सरकार चुनाव की उपलब्धि गिनाने के लिए तपती गर्मी में दौड़ करा रही है। सांसद ने मृतक अभ्यर्थियों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
