icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
822110
Shrawan Kumar Soni Zee Media PalamuShrawan Kumar Soni Zee Media PalamuFollow20 Jul 2024, 02:43 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

लखनऊ में MLC नामांकन के दौरान मंच टूटने से भाजपाकर्मियों में हंगामा

Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- MLC नामांकन के दौरान लखनऊ में टूटा भाजपा नेताओं का मंच, मची अफरा-तफरी, कई नेता चोटिल, वीडियो वायरल उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन जुलूस के दौरान राजधानी के परिवर्तन चौक पर बड़ा हादसा हो गया। प्रत्याशियों के स्वागत के लिए बनाया गया मंच अचानक भरभराकर टूट गया। मंच पर मौजूद बाराबंकी के भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा भुल्लन, अवधेश श्रीवास्तव, प्रमोद तिवारी, दरियाबाद ब्लॉक प्रमुख समेत कई नेता नीचे गिर गए। हादसे में कुछ नेताओं को हल्की चोटें आईं। वहीं मंच टूटने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। भाजपा के शिक्षक खंड प्रत्याशी उमेश द्विवेदी और स्नातक खंड प्रत्याशी अवनीश सिंह पटेल नामांकन के लिए प्रदेश मुख्यालय से जुलूस के साथ निकले थे। जुलूस मार्ग पर जगह-जगह बनाए गए मंचों से पुष्पवर्षा कर प्रत्याशियों का स्वागत किया जा रहा था। परिवर्तन चौक पर भी बाराबंकी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत के लिए मंच सजाया था। इसी दौरान मंच पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए और अचानक मंच टूट गया। मंच गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार्यकर्ताओं ने तत्काल मंच पर गिरे नेताओं को बाहर निकाला। इस दौरान उमेश द्विवेदी और अवनीश सिंह पटेल के साथ प्रदेश सरकार के कई मंत्री, विधायक और अन्य नेता जुलूस वाहन पर मौजूद थे। खास बात यह है कि कुछ दिन पहले बाराबंकी में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के कार्यक्रम के दौरान भी मंच टूट गया था, जिसमें कई नेता चोटिल हुए थे और अफरा-तफरी मची थी। अब लखनऊ में एमएलसी नामांकन के दौरान दोबारा मंच टूटने की घटना ने आयोजन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
0
0
Report

श्रावस्ती: पोल लगाते वक्त करंट से दो युवकों की मौत

Shravasti, Uttar Pradesh:पोल लगाते वक्त करंट से दो की मौत यूपी के श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र के मोहम्मदापुर गांव में बिजली का पोल लगाते वक्त करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई. हादसे के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई. मोहम्मदापुर गांव निवासी दो लोग बिजली का पोल लगवा रहे थे; इसी दौरान दोनों युवक करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई. मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. दो युवकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. विद्युत विभाग के एक्सईएन ने बताया कि दोनों युवक खुद पोल लगाने का काम कर रहे थे. घटना की जांच के लिए एसडीओ को मौके पर भेजा गया है. विद्युत विभाग की टीम अभी जांच में जुटी है.
0
0
Report

MSP पर गेहूं का लगभग 7.5 करोड़ भुगतान नहीं मिलने से किसान परेशान

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़. न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदे गेहूं का भुगतान नहीं होने से परेशान किसानों ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी श्याम सुंदर बेनीवाल से मुलाकात कर जल्द भुगतान करवाने की मांग की। किसान प्रतिनिधियों ने बताया कि हनुमानगढ़ जंक्शन धानमंडी में एमएसपी पर खरीदे गए गेहूं का करीब साढ़े सात करोड़ रुपए का भुगतान अभी तक किसानों को नहीं मिला है। किसानों ने कहा कि कई माह से भुगतान अटका होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रेशम सिंह माणुका ने बताया कि इस वर्ष अप्रैल माह से किसान अपना गेहूं धानमंडी में लेकर आने लगे थे। जंक्शन धानमंडी में एमएसपी पर खरीदे गए गेहूं का करीब साढ़े सात करोड़ रुपए का भुगतान बकाया है। उन्होंने बताया कि कई बार जिला कलक्टर और जिला रसद अधिकारी को इस समस्या से अवगत करवाया गया, लेकिन हर बार जल्द भुगतान होने और जांच चलने की बात कही गई। उन्होंने मांग की कि जिन किसानों ने एमएसपी पर सरकार को गेहूं बेचा है, उन्हें जल्द भुगतान किया जाए। साथ ही जिन मामलों में भ्रष्टाचार या अनियमितता सामने आई है, उनमें दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। विजुअल बाइट: रेशम सिंह, किसान नेता
0
0
Report
Advertisement

भाजपा की बिजयनगर पंचायत चुनाव बैठक: रणनीति पर चर्चा

Noida, Uttar Pradesh:लोकेशन- बिजयनगर , ब्यावर संभाग प्रभारी कौशल जैन 8890722500 06/10/26 #Beawar #बिजयनगर पंचायतीराज चुनाव को लेकर भाजपा ब्यावर जिला संगठन की बैठक बिजयनगर में सम्पन्न हुई बिजयनगर( ब्यावर ) पंचायतीराज चुनावों को लेकर भाजपा ब्यावर जिला संगठन की बैठक मंगलवार को बिजयनगर में स्थित एक निजी होटल में आयोजित हुई । बैठक में अजमेर संभाग प्रभारी एवं वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, मंत्री अविनाश गहलोत, सहित जिले के विधायक, प्रभारी व सह प्रभारी मौजूद थे बैठक में आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियों और चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई बैठक के बाद अरुण चतुर्वेदी पत्रकारों से वार्ता की चतुर्वेदी ने कहा की केंद्र व राज्य सरकार की अनेक योजनाओं में किसानों और आमजन को अनेक योजनाओं के तहत लाभान्वित किया जा रहा है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि हमारे गांवों का विकास होगा तभी भारत का विकास होगा जब पूछा गया कि गुलाबपुरा और बिजयनगर नगर पालिका में भाजपा का पालिकाध्यक्ष बना लेकिन उपाध्यक्ष दोनों ही जगह कांग्रेस के बने तो चतुर्वेदी ने कहा कि हार के कारणो की समीक्षा की जाएगी वही इस बैठक में नवनिर्वाचित बिजयनगर पालिकाध्यक्ष ममता मोदी व भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित मोदी के उपस्थित नहीं हुई जो की चर्चा का विषय बना गया बैठक के दौरान मंत्री अविनाश गहलोत क्षेत्रिय विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत अजमेर सह प्रभारी विष्णु चेतानी,जिला प्रभारी विमल अग्रवाल,ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमावत, अजमेर सह प्रभारी संजना आगरी सहित विभिन्न मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, पंचायत चुनाव सह प्रभारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद थे Byteअरुण चतुर्वेदी अजमेर संभाग प्रभारी भाजपा
0
0
Report

मौसम खराब के बीच अगस्त्यमुनि में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

Routhiya, Uttarakhand:रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि खेल मैदान में आज एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी ल LANDING कराई गई। हेलीकॉप्टर उत्तरकाशी के झाला से सिरसी हेलीपैड की ओर जा रहा था। मौसम खराब होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से पायलट ने अगस्त्यमुनि खेल मैदान में हेलीकॉप्टर उतारा। हेलीकॉप्टर में छह यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। मौसम की खराब परिस्थितियों के बीच हेलीकॉप्टर को सुरक्षित स्थान पर उतारने का फैसला लिया गया। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, हिमालयन सर्विसेज का यह हेलीकॉप्टर आज दोपहर लगभग 1 बजकर 58 मिनट पर अगस्त्यमुनि खेल मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग के लिए उतरा। हेलीकॉप्टर झाला, उत्तरकाशी से सिरसी हेलीपैड की ओर जा रहा था। इसी दौरान मौसम खराब होने पर सुरक्षा को देखते हुए अगस्त्यमुनि में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हेलीकॉप्टर में कुल छह यात्री सवार थे और सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं। मौके पर संबंधित टीमों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

सूरजपुर डिलीवरी बॉय ने शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण; आरोपी गिरफ्तार

Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर में ऑनलाइन शॉपिंग के पार्सल डिलीवरी बॉय के द्वारा शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घर-घर सामान पहुंचाने वाले एक डिलीवरी बॉय ने महिला को प्रेमजाल में फंसाकर उसके विश्वास का सौदा कर दिया, दरअसल पीड़िता अक्सर ऑनलाइन सामान मंगाया करती थी और इसी दौरान सामान डिलीवर करने आने वाले युवक से उसकी जान-पहचान हुई, देखते ही देखते यह संपर्क कथित प्यार में तब्दील हो गया और आरोपी पंकज बंजारा ने शादी का वादा कर महिला के साथ लंबे समय तक दैहिक शोषण किया, लेकिन फरेब की इस दास्तान का राज तब खुला जब पीड़िता ने शादी करने की बात कही और आरोपी अपने तमाम वादों से मुकर गया, धोखे का Shikar हुई पीड़िता ने रामानुजनगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई कर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की और आरोपी डिलीवरी बॉय पंकज बंजारा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है
0
0
Report

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने नकली नोट छपाई गिरोह के तीनों आरोपी गिरफ्तार

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक 1 थाना पुलिस और SOG टीम ने नकली नोटों की छपाई और तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 100-100 रुपये के कुल 2,549 जाली नोट बरामद किए हैं। बरामद नोटों की कुल कीमत 2,54,900 रुपये बताई गई है। आरोपियों के पास से नकली नोट छापने वाला प्रिंटर, नोटों की कटिंग करने वाली मशीन, एक स्कॉर्पियो कार, चार मोबाइल फोन, आईडी कार्ड और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। सोमवार रात्रि में पुलिस और एसओजी टीम सिरसा गोल चक्कर पर चेकिंग की जा रही थी। इसी के दौरान स्कॉर्पियो कार में सवार तीन संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से जाली नोट बरामद हुए। इन सभी जाली नोटों पर एक ही सीरियल नंबर छपा हुआ था। आरोपी इन नोटों को बाजार में चलाने और बेचने के लिए ले जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बन्टी अत्री, खुशदिल और उपेंद्र कुमार के रूप में हुई है। तीनों आरोपी अलीगढ़ जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। आरोपी पहले असली नोट को स्कैन करते थे, इसके बाद प्रिंटर की मदद से उसी सीरियल नंबर वाले जाली नोट तैयार किए जाते थे। नोटों को आकार देने के लिए कटिंग मशीन का इस्तेमाल किया जाता था। आरोपी नकली नोटों की गड्डी तैयार करते थे और गड्डी के ऊपर और नीचे असली नोट लगाते थे। इसके अलावा गड्डी को असली दिखाने के लिए उसके दोनों सिरों पर केनरा बैंक के डिपॉजिट फॉर्म रबर बैंड से लगाए जाते थे। इन लोगों ने इंस्टाग्राम की रील देखकर यह नकली नोट बनाने सीखे थे और करीब 3 महीने से यह इस काम को कर रहे थे। एक 100 रुपए के नोट को बनाने की लागत करीब 15 रुपये आती थी, यह काफी लोगों को नकली नोट देकर चपत लगा चुके हैं।
0
0
Report

यमुनानगर में 300 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, कीमत 60 लाख

Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में एंटी नारकोटिक्स सेल की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। टीम ने करीब 60 लाख रुपये कीमत की 300 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पानीपत से नशीला पदार्थ लेकर यमुनानगर पहुंचा था। डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देश पर एंटी नारकोटिक्स सेल लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में टीम ने देर रात यमुनानगर बस स्टैंड के नजदीक ग्रीन पार्क के पास कार्रवाई करते हुए एक युवक को काबू किया। सूचना के आधार पर उप निरीक्षक सतीश कुमार, एएसआई जसवीर सिंह समेत पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार रविंदर की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद नशे की कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी की पहचान पानीपत के जलालपुर निवासी दानिश पुत्र दिलशाद के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर लिया गया। डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बस के जरिए पानीपत से नशीला पदार्थ लेकर यमुनानगर आया था और यहां किसी व्यक्ति को हेरोइन की डिलीवरी देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी का मामला दर्ज है, जो कोर्ट में विचाराधीन है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

स singapur के CEO Roundtable में छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति से निवेश आकर्षण तेज

Raipur, Chhattisgarh:सिंगापुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उद्योगपतियों के साथ सीईओ राउंड टेबल मीटिंग. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पोस्ट के जरिए दी मीटिंग की जानकारी. बताया- सिंगापुर में सीईओ राउंडटेबल में मुझे टीसीएस, एसएमबीसी, तोलाराम ग्रुप, एग्रोकोर्प, इंडियन ओशन ग्रुप और ब्लू एक्वा सहित 15 से अधिक वैश्विक कंपनियों के व्यापारिक नेताओं के साथ सार्थक बातचीत करने का अवसर मिला मैंने छत्तीसगढ़ की प्रगतिशील औद्योगिक नीति, सुधार-उन्मुख शासन और निवेशक-अनुकूल वातावरण के बल पर इसकी मजबूत निवेश क्षमता को प्रस्तुत किया हमारी चर्चाओं में प्रौद्योगिकी, बैंकिंग, कृषि व्यवसाय, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्रों में भविष्य की साझेदारियों पर विचार-विमर्श किया गया. छत्तीसगढ़ वैश्विक उद्यमों का स्वागत करने, नए अवसर सृजित करने और भारत के प्रमुख निवेश स्थलों में से एक के रूप में उभरने के लिए तैयार है.....
0
0
Report

बेगूसराय में रिश्वतखोरी पकड़: सेल टैक्स कर्मचारी असिस्टेंट कमिश्नर सहित गिरफ्तार

Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद सेल टैक्स कार्यालय में हड़कंप मच गया। वही गिरफ्तार आरोपियों की पहचान असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष कुमार झा के रूप में हुई है। दोनों पर शिकायतकर्ता से 25 रिश्वत लेने का आरोप है। आपको बताते चले कि निगरानी विभाग की टीम ने बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में कार्रवाई करते हुए सहायक कर आयुक्त प्रकाश चंद्र और उनके सहायक डाटा एंट्री ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।बताया जा रहा है कि उलाव निवासी कपड़ा व्यवसायी ज्योति कुमार ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, जीएसटी की राशि के समायोजन के लिए सहायक कर आयुक्त प्रकाश चंद्र और डाटा एंट्री ऑपरेटर संतोष झा की ओर से 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। इसके बदले करीब साढ़े तीन लाख रुपये के जीएसटी कर के समायोजन की बात कही गई थी।व्यवसायी ने 50 हजार रुपये देने के बजाय 25 हजार रुपये रिश्वत देने की सहमति जताई और पूरे मामले की शिकायत निगरानी विभाग से की। शिकायत मिलने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने 5 अक्टूबर को मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।निगरानी टीम की योजना के मुताबिक, व्यवसायी को चिन्हित नोटों की गड्डी दी गई। इसके बाद व्यवसायी ने डाटा एंट्री ऑपरेटर संतोष झा के माध्यम से रिश्वत की रकम सहायक कर आयुक्त प्रकाश चंद्र तक पहुंचाई।इसी दौरान निगरानी टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि निगरानी टीम की भनक लगते ही सहायक कर आयुक्त ने रिश्वत की रकम कार्यालय की खिड़की से बाहर फेंक दी। हालांकि निगरानी टीम ने मौके से रकम बरामद कर ली। इसके बाद निगरानी विभाग की टीम ने सहायक कर आयुक्त प्रकाश चंद्र और डाटा एंट्री ऑपरेटर संतोष झा को हिरासत में ले लिया। फिलहाल दोनों से पूछताछ और पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।निगरानी विभाग के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद सेल टैक्स कार्यालय में हड़कंप मच गया है। हालांकि असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन के घर पर भी निगरानी विभाग की टीम के द्वारा छापेमारी की जा रही है और उनके संबंधी ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है।
0
0
Report

कांग्रेस बोली: चुनाव आयोग के इस्तीफे के साथ लोकतंत्र बचाओ मार्च की तैयारी

Ranchi, Jharkhand:झारखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा, रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा और प्रदेश महासचिव सह रांची ग्रामीण प्रभारी रियाज अहमद मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यशैली और चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। महानगर अध्यक्ष कुमार राजा ने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन देशभर में कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर आंदोलन कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यशैली लोकतंत्र को कमजोर करने वाली है। कुमार राजा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के जरिए देश में लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में गड़बड़ी और एक ही व्यक्ति के नाम पर अलग-अलग जगहों पर वोटर आईडी कार्ड जैसे मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि यदि लोकतंत्र में किसी व्यक्ति के मतदान के अधिकार को छीना या उसके वोट में हेरफेर किया जाता है, तो इससे लोकतंत्र की नींव कमजोर होती है। कांग्रेस ने इसी मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। वहीं, रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा ने बताया कि 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 7 अक्टूबर को रांची में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि मार्च दोपहर 12 बजे कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर डीसी कार्यालय तक जाएगा। वहां प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपा जाएगा। कांग्रेस की मुख्य मांग मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की है। सोमनाथ मुंडा ने कहा कि जिला स्तर के कार्यक्रम के बाद प्रखंड और पंचायत स्तर तक आंदोलन को ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कथित वोट चोरी के खिलाफ यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते।
0
0
Report
Advertisement

मंडला में ट्रैफिक अराजकता, ओवरलोड वाहन सड़कों पर बेहिचक दौड़ते

Mandla, Madhya Pradesh:शहरी क्षेत्र में अराजक हुआ यातायात शहर की सड़कों पर ओवरलोड वाहनों की आवाजाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा है कि यह वीडियो नगर के पड़ाव और खेरी क्षेत्र का है, जहां क्षमता से अधिक सवारी ओर सामान लादकर वाहन सड़कों पर दौड़ते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में नजर आ रहा यह नजारा मंडला शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था की कहानी बयां कर रहा है। ओवरलोड वाहन खुलेआम सड़कों पर दौड़ रहे हैं और जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यातायात पुलिस और आरटीओ विभाग की निगरानी के बावजूद ऐसे वाहन बेखौफ होकर शहर में प्रवेश कर रहे हैं । ओवरलोडिंग से जहां सड़क हादसे का खतरा बना रहता है, वहीं दूसरे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए भी परेशानी बढ़ रही है। फिलहाल वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद यातायात व्यवस्था और ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई को लेकर जिम्मेदार विभागों से सख्ती की उम्मीद की जा रही है।
0
0
Report

बाढ़ पीड़ितों ने घेरा योगापट्टी, राहत सूची में नाम नहीं शामिल होने पर आक्रोश

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां योगापट्टी मच्छरगांवा नगर पंचायत का बाढ़ पीड़ितों ने घेराव किया बाढ़ पीड़ितों का आरोप है कि उनका घर बाढ़ में डूबा था सूखा राशन भी नहीं मिला था और अब हमलोग को बाढ़ पीड़ितों की सूची में शामिल नहीं किया गया है लौकरिया धनुष टोली के पीड़ितों को बाढ़ राहत सूची में नहीं जोड़ा गया है कोई सुविधा नहीं मिलने से सभी नराज आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा है वही नगर अध्यक्ष अश्वनी कुमार का कहना है कि सभी पीड़ितों को सात सात हजार रुपया जाएगा सभी का नाम सूची में है वार्ड पार्षद द्वारा दो सौ लोगो के बीच राहत सामग्री नहीं बाटी गई सीओ दो सौ पैकेट राहत सामग्री भेजे थे
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top