Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Palamu822122

पांकी विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी विधायक शशिभूषण मेहता ने मांगा समर्थन

Nov 06, 2024 04:02:34
Panki, Jharkhand

पलामू के पांकी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार और विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने नक्सल प्रभावित आसेहार, होटाई, बनई, महुगाई जैसे कई गांवों का दौरा कर जनता से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी का संदेश जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। पूर्व विधायक पर निशाना साधते हुए शशिभूषण मेहता ने कहा कि पांकी की जनता ने वंशवाद को समाप्त करने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि 11 नवंबर को पांकी में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा होगी और इसके लिए जनता को आमंत्रित किया।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SKSantosh Kumar
Mar 10, 2026 07:50:56
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Mar 10, 2026 07:50:45
Churu, Rajasthan:चूरू सुजानगढ़ सदर थाना क्षेत्र के गांव भाषीणा में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अफीम की खेती पकड़ी है। सदर थाने के सीआई पुष्पेंद्र झाझड़िया एवं एसआई गीता रानी ने कार्यवाही करते हुए गांव भाषिणा निवासी सांवताराम जाट के खेत से 31200 अफीम के हरे पौधों को जप्त किया। अफीम के पौधों का वजन 2696 किलो 320 ग्राम है। जिन्हें प्लास्टिक के 78 कट्टों में सील बंद किया गया। सीआई पुष्पेंद्र झाझड़िया ने बताया कि आरोपी सांवताराम ने सौंफ तथा प्याज की फसल के बीच करीब ढाई बीघा जमीन पर अफीम के पौधे बोए हुए थे। लगातार 20 घंटे तक पुलिस की कार्यवाही चली। अफीम की फसल करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी सांवताराम जाट को गिरफ्तार किया है।
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Mar 10, 2026 07:50:31
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Mar 10, 2026 07:49:10
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र के एक गांव में कुटी में रहने वाले साधु वेशधारी पर बच्चे के साथ कुकर्म करने और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप न लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी को न हिरासत में लिया है। पीड़ित के पिता ने पुलिस को बताया कि 6 मार्च को उनका बेटा घर के पास खेल रहा था। आरोप है कि गांव की एक कुटी में पिछले 20 वर्षों से रह रहे साधु वेशधारी ने बच्चे को सामान मंगाने के बहाने अंदर बुलाया। उसके साथ कुकर्म किया। किसी को बताने पर बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। डरा मासूम कई दिनों तक खामोश रहा, लेकिन व्यवहार में आए बदलाव के बाद परिजन ने सख्ती से पूछा तो उसने आपबीती सुनाई। उधर, किसी ने घृणित कार्य का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब वीडियो परिजन तक पहुंचा, तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित पिता ने थाना जैंत में नामजद तहरीर दी। उधर गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी की धुनाई कर दी। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Mar 10, 2026 07:47:51
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में गैस सिलेंडर को लेकर परेशानियां बड़ी शुरू हो गई हैं, घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग 25 दिन में हो रही है, वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते दुकानदार परेशान हो रहे हैं। कई जगह ढाबा संचालकों को तीन-तीन दिन तक अपनी दुकान बंद रखना पड़ रहा है। गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि ऊपर से सिलेंडर नहीं आ रहे हैं, जिससे परेशानी बढ़ी है। वे ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर भी बता रहे हैं; उन्हें भी पता नहीं गैस की परेशानी कब खत्म होगी। वहीं ढाबा संचालकों का कहना है कि अगर इसी हालत रही तो वे आने वाले समय में अपने ढाबे बंद कर देंगे और कर्मचारियों को बेरोजगार करना पड़ेगा। शासन प्रशासन से उन्होंने किल्लत दूर करने की मांग की है。
0
comment0
Report
DBDevender Bhardwaj
Mar 10, 2026 07:47:38
Gurugram, Haryana:गुरूग्राम - DAV स्कूल के बाद कई दूसरे स्कूलों को भी मिली धमकी लगभग दर्जन भर स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी सभी स्कूलों कि एतियातन तौर पर सभी स्कूलों कि छुट्टी कि गई एक बाद एक दर्जन भर से ज्यादा स्कूलों को मिली धमकी भरी ईमेल सभी स्कूलों में सुरक्षा का मद्देनजर रखते हुए पुलिस कि टीम मौके पर पहुंची पुलिस के आलावा मौके पर बम निरोधक दस्ता भी मौजूद, जांच जारी अभी तक नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु, कुछ स्कूलों में सर्च ऑपरेशन हुआ पूरा गुरुग्राम में एक बार फिर कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई है, जिसमें स्कूल भवनों में बम लगाए जाने की चेतावनी दी गई है। धमकी मिलने के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार सुबह स्कूल खुलते ही कई बड़े स्कूलों के प्रबंधन को एक साथ धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ। ई-मेल में स्कूल परिसरों में बम लगाए जाने की बात कही गई थी। संदेश मिलते ही स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंचीं और स्कूल परिसरों की गहन तलाशी शुरू कर दी। सुरक्षा को देखते हुए कई स्कूलों से छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि कुछ स्कूलों में कक्षाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं।पुलिस का कहना है कि धमकी को गंभीरता से लेते हुए सभी प्रभावित स्कूलों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर जांच जारी है。 प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे शांत रहें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। वहीं साइबर टीम ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है। गौरत है कि पिछले कुछ महीनों में गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में इस तरह की धमकियाँ कई बार सामने आ चुकी हैं, जिनमें से ज्यादातर बाद में फर्जी साबित हुई हैं।
0
comment0
Report
SYSHRIPAL YADAV
Mar 10, 2026 07:47:13
Raigarh, Chhattisgarh:रायगढ़ पुसौर थाना क्षेत्र के चिखली गांव में दो युवकों का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों दोस्तों ने एक ही पेड़ में एक ही साड़ी को फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान दीपक बरेठ (21 वर्ष) निवासी तेतला, जिला रायगढ़ और शिवशरण कर्ष (22 वर्ष) निवासी कटंगपाली, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपक बरेठ अपने दोस्त लाभोराम के साथ शिवशरण कर्ष को कटंगपाली से जन्मदिन पार्टी मनाने के लिए लेने गया था। रास्ते में तीसरे दोस्त को उतारने के बाद 두नों युवकों ने देर शाम जमकर शराब पार्टी की। इसके बाद दोनों ने पेड़ पर साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुसौर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रायगढ़ भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top