Back
पाकुड़ पुलिस ने 24 घंटे में माइक्रो फाइनेंस लूट का खुलासा किया, दो गिरफ्तार
SPSohan Pramanik
Feb 18, 2026 09:36:14
Pakur, Jharkhand
पाकुड़ पुलिस ने बड़ी कारवाई किया है...पुलिस ने 24 घंटे के अंदर लूट का खुलासा कर लिया है...बीते 16 फ़रवरी को महेशपूर थाना क्षेत्र में एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से हथियार के बल पर लगभग तीन लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर लिया है...मामले में पुलिस ने पिस्टल के साथ दो अपराधी को गिरफ्तार किया है...साथ ही लुटे हुए नकद रुपये भी बरामद किया है...गिरफ्तार अपराधियों की पहचान देवघर जिले के सोनारायठारी थाना अंतर्गत ठाड़ीलपारा गांव निवासी मनोरंजन कुमार और गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना अंतर्गत विष्णुडीह गांव निवासी लाल यादव के रूप में हुई है...उन्होंने बताया कि पाकुड़ पुलिस ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूट के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए एक 9 एमएम पिस्टल के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है... साथ ही उनके पास से 2 लाख 68 हजार रुपये नकद और अन्य सामान बरामद किया गया है...यह घटना पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र में हुई थी...जहां मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी अनूप कुमार के सिर पर पिस्टल से वार कर उसे घायल कर दिया था...और अनूप कुमार से 3 लाख 40 हजार रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए थे...घटना की सूचना मिलते ही महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया...इस टीम में महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा, रद्दीपुर ओपी प्रभारी अजय कुमार उपाधाय, पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो और आरक्षी अभिजीत कुमार शामिल थे...पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच अभियान शुरू किया और सीमावर्ती दुमका जिले के काठीकुंड थाना से संपर्क किया...फरवरी को काठीकुंड पुलिस ने जानकारी दी कि एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हुई है और उसमें सवार दो लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है...सूचना के आधार पर छापेमारी टीम अस्पताल पहुंची और घायलों से पूछताछ की...पूछताछ के दौरान दोनों अपराधियों ने लूट की घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया... गिरफ्तार अपराधियों की पहचान देवघर जिले के सोनारायठारी थाना अंतर्गत ठाड़ीलपारा गांव निवासी मनोरंजन कुमार और गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना अंतर्गत विष्णुडीह गांव निवासी लाल यादव के रूप में हुई है...अपराधियों के पास से 2 लाख 68 हजार रुपये, एक 9 एमएम पिस्टल, एक हीरो मोटरसाइकिल, दो मोबाइल और एक खून से सना सफेद गमछा बरामद किया गया है...गढ़तियों की पहचान स्पष्ट है कि मनोरंजन कुमार पहले इसी फाइनेंस कंपनी में काम करता था और कुछ समय पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी...
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 18, 2026 11:24:490
Report
KKKamal Kumar
FollowFeb 18, 2026 11:24:030
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 18, 2026 11:21:34Noida, Uttar Pradesh:मारपीट के दौरान वहां मौजूद महिला दारोगा ने तीनों को हटाने की कोशिश की ...लेकिन महिलाओं के बीच जंग जारी रही...
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 18, 2026 11:21:080
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 18, 2026 11:20:460
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 18, 2026 11:20:360
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 18, 2026 11:20:250
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 18, 2026 11:20:090
Report
KMKuldeep Malwar
FollowFeb 18, 2026 11:19:540
Report
1
Report
NSNeha Sharma
FollowFeb 18, 2026 11:19:310
Report
WJWalmik Joshi
FollowFeb 18, 2026 11:18:310
Report
JPJitendra Panwar
FollowFeb 18, 2026 11:18:180
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 18, 2026 11:17:40Noida, Uttar Pradesh:निकाह से पहले 'संबंध' तो 'हुक्का-पानी' बंद ! (संभल)
0
Report