Back
पाकुड़ में दीपावली से पहले 40 माटी शिल्पकारों को विद्युत चाक, 90% अनुदान
SPSohan Pramanik
Oct 07, 2025 03:17:45
Pakur, Jharkhand
पाकुड़ में दीपावली के पहले मिट्टी के दिए बनाने वाले शिल्पकारों को विद्युत चाक प्रदान किया गया है ताकि वे दीपावली से पहले अच्छी तरह शिल्प कर सकें। उद्योग विभाग एवं मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड, पाकुड़ के तत्वावधान में झारखंड माटी कला बोर्ड, रांची द्वारा चयनित माटी शिल्पकारों के बीच विद्युत चाक का वितरण किया गया। दीपावली से पूर्व इन उपकरणों के वितरण से शिल्पकारों को अपने कार्यों में नई ऊर्जा और गति मिलेगी। अधिक से अधिक कार्य कर पाएंगे और मिट्टी के दिए सहित अन्य सामग्री बना पाएंगे। उपायुक्त मनीष कुमार ने शिल्पकारों को विद्युत चाक प्रदान करते हुए कहा कि यह पहल मुख्यमंत्री की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि हमारे जिले पाकुड़ में 40 माटी शिल्पकारों को यह विद्युत चाक प्रदान किया जा रहा है। दीपावली से पूर्व इन उपकरणों के वितरण से शिल्पकारों को अपने कार्यों में नई ऊर्जा और गति मिलेगी। हमारा प्रयास है कि आगामी चरण में 100 से 150 और लाभुकों को इससे जोड़ा जाए। उपायुक्त ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत लाभुकों को 90 प्रतिशत अनुदान (सब्सिडी) का लाभ प्राप्त होता है। उन्होंने शिल्पकारों से आग्रह किया कि वे इस योजना से जुड़ें और अपने हुनर को आत्मनिर्भरता का माध्यम बनाएं। विद्युत चाक का उपयोग करने वाले शिल्पकारों की आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे यह पहल माटी कला के पुनर्जीवन में सहायक सिद्ध हो रही है। उन्होंने बताया कि उद्योग विभाग एवं लघु उद्योग बोर्ड द्वारा अन्य कई योजनाओं का भी लाभ शिल्पकारों को उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसकी जानकारी जिला उद्योग केंद्र से प्राप्त की जा सकती है। विद्युत चाक पाकर लाभुक खुश दिखे और सरकार को धन्यवाद दिया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAmit Singh
FollowOct 07, 2025 05:04:210
Report
WMWaqar Manzoor
FollowOct 07, 2025 05:04:080
Report
RSRavi sharma
FollowOct 07, 2025 05:04:010
Report
WMWaqar Manzoor
FollowOct 07, 2025 05:03:530
Report
ADAbhijeet Dave
FollowOct 07, 2025 05:03:470
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowOct 07, 2025 05:03:240
Report
0
Report
0
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowOct 07, 2025 05:02:410
Report
YMYadvendra Munnu
FollowOct 07, 2025 05:02:330
Report
KJKamran Jalili
FollowOct 07, 2025 05:02:080
Report
SKSANTOSH KUMAR
FollowOct 07, 2025 05:01:55Shravasti, Uttar Pradesh:पुरानी रंजिश में हत्या की खबर में पुलिस बाइट
0
Report
SKSANTOSH KUMAR
FollowOct 07, 2025 05:01:450
Report
ASAJEET SINGH
FollowOct 07, 2025 05:01:320
Report
DSdevendra sharma2
FollowOct 07, 2025 05:01:170
Report