दिल्ली में DTC ने कई मार्शल हटाए, 90 मार्शल के खिलाफ आपराधिक रिकॉर्ड
दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (DTC) ने अपने बेड़े से बड़ी संख्या में बस मार्शलों को हटाने का फैसला लिया है। जांच में खुलासा हुआ कि करीब 90 मार्शलों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन पर मारपीट, चोरी, धमकी और महिलाओं से बदसलूकी जैसे गंभीर आरोप पाए गए हैं। DTC प्रशासन ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए ऐसे सभी मार्शलों को तुरंत हटाया जा रहा है। फिलहाल विभाग ने बाकी मार्शलों के भी दस्तावेजों और पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया तेज कर दी है। जल्द ही इनकी जगह नए प्रशिक्षित और सत्यापित मार्शलों की नियुक्ति की जाएगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|