लापता स्वर्ण व्यवसायी संदीप का मिला शव, शादी के लिए खरीदारी करने बहाने दिया गया घटना को अंज़ाम
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा के स्वर्ण व्यवसायी संदीप सोनी का शव ईटा गांव से पुलिस ने बरामद किया। 10 जुलाई को युवक संदीप सोनी को कुछ लोगों के द्वारा स्वर्ण खरीदारी करने के बहाने अपने पास बुलाया और फिर उसकी जान ले ली गई। मृतक के स्कूटी को ईख के खेत में दबा दिया जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस को मिले सुराग के आधार पर दो संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है और मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले के पीछे के कारणों का खुलासा अबतक नहीं हो सका है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
'यूपी में वो दिन देखे जब अतीक का कुत्ता मुलायम से हाथ मिलाता था', सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम का बड़ा बयान
Meerut, Uttar Pradesh:पारस गोयल/ मेरठ: सरधना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रहे संगीत सोम एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दीपावली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह माफिया राज को लेकर पुरानी सरकारों को घेर रहे हैं। मंच पर पीछे बैनर लगा था जिसमें "समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज, गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं - प्रो. सोमेंद्र तोमर" लिखा था, और मंच से विधायक संगीत सोम संबोधित कर रहे थे।
