Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Lohardaga835302

लोहरदगा में छठ महापर्व: नदी-तालाबों में महिलाएं सूर्यदेव को अर्घ्य देतीं

GLGautam Lenin
Oct 26, 2025 11:31:02
Lohardaga, Jharkhand
लोहरदगा- लोहरदगा में व्यापक रूप से छठ पर्व मनाया जा रहा है। लोहरदगा के तमाम नदी और तालाबों में छठव्रति पहुंचकर अपने स्नान के बाद घाट की पूजा अर्चना करने का काम किया। इस मौके पर छठ व्रतियों ने कहा की नदी आकर स्नान और छठ करना पुण्य का कार्य है। इससे कई प्रकार के पुण्य मिलते हैं। कई छठव्रति पहली बार छठ व्रत कर रहे हैं। क्योंकि उनकी सारी इच्छाएं और मनोकामनाएं सूर्य देवता के द्वारा पूरी की गई है। ऐसी छठव्रत्रि मिली जिन्होंने कहा कि वह बचपन से अपने घर में छठ पर्व होते हुए देखती آئی है। और विवाह के बाद इन्होंने भी छठ पर्व करना शुरू कर दिया। इसमें इनके पूरे परिवार का सहयोग मिला। छठ की अपनी अनुपम छटा होती है। जिसका इंतजार इन्हें प्रतिवर्ष रहता है। सूर्य उपासना का यह महापर्व छठ महिलाओं के लिए काफी उत्साह और आस्था का पूजन होता है।आज घाट पर आने के बाद महिलाएं पूजा अर्चना करने के पश्चात फिर खीर भोजन बनाने का कार्य करेंगी इसके पश्चात 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाएगा। उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के पश्चात छठ पर्व का समापन होगा।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Oct 26, 2025 14:20:02
Madhubani, Bihar:MET,MADHUBANI,BINDU BHUSHAN THAKUR मधुबनी में लापता युवक 22 वर्ष बाद बिछड़े परिवार से मिला।परिजनों के आंखों से छलक गए खुशी के आंसू,परिजनों ने छोड़ दी थी मिलने की आस।12 वर्ष की आयु में पिता की डांट से नाराज होकर घर छोड़कर भाग गया था लड़का। हरलाखी प्रखण्ड के खिरहर थाना के पहरा गांव का है मामला।युवक की घर वापसी से परिवार के लोगों में खुशी का माहौल है,वहीं ग्रामीणों में हर्ष है। युवक की पहचान रामचंद्र ठाकुर के 37 वर्षीय पुत्र पप्पू ठाकुर के तौर पर हुई है।दो वर्ष पूर्व पटना स्थित भारत ज्ञान विज्ञान समिति बिहार के रिकवरी शेल्टर वालों को युवक गांधी मैदान में बीमार हालत मे सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला। दो वर्षों तक पीएमसीएच में युवक का इलाज कराया।ठीक होने पर युवक की याददाश्त लौटी और उसे घर पहुंचाया गया।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Oct 26, 2025 14:19:36
Dhanbad, Jharkhand:आस्था के महापर्व छठ को लेकर पूरे जिले में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में डीएस कॉलोनी छठ पूजा समिति की ओर से शानदार विद्युत सज्जा کی गई है। रविवार की शाम धनबाद विधायक राज सिन्हा ने पूजा पंडाल पहुंचकर विधिवत रूप से विद्युत सज्जा का उद्घाटन किया। करीब 1 लाख रुपये की लागत से डीएस कॉलोनी से लेकर पम्पु तालाब तक विद्युत सज्जा की गई है, जिससे छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। विधायक राज सिन्हा ने मौके पर कहा कि छठ महापर्व आस्था, और स्वच्छता का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से छठ व्रतियों के लिए सुंदर विद्युत सज्जा और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है।इस दौरान स्थानीय नागरिकों और समिति के सदस्यों ने विधायक का स्वागत किया और छठ पर्व की तैयारियाँ की जानकारी दी। क्षेत्र में विद्युत सज्जा से पूरा इलाका छठमय वातावरण में जगमगा उठा है।
1
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Oct 26, 2025 14:19:13
Mathura, Uttar Pradesh:वृन्दावन में उमड़ा भक्ति का सैलाब:श्री कृष्णम से निकली प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा मथुरा/वृन्दावन। पूज्य संत श्री प्रेमानंद महाराज की नित्य होने वाली पदयात्रा कई दिनों के अंतराल के बाद एक बार फिर उनके पुराने स्थान से शुरू हुई, जिसने वृन्दावन के परिक्रमा मार्ग पर हजारों भक्तों का जनसैलाब ला दिया। महाराज श्री के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और समूचा वातावरण 'राधे राधे' के जयकारों से गूंज उठा। हाल ही में स्वास्थ्य कारणों से स्थगित हुई यह पदयात्रा अब श्री कृष्णम सोसाइटी से शुरू होकर श्री हित राधा केली कुंज तक बढ़ी हुई दूरी के साथ आयोजित की गई, जिससे भक्तों को अपने प्रिय संत के सान्निध्य में अधिक समय तक रहने का अवसर मिला। पदयात्रा की दूरी बढ़ाए जाने से भक्तों की खुशी दोगुनी हो गई। जैसे ही प्रेमानंद महाराज जी अपनी पदयात्रा पर निकले, सड़क के दोनों ओर कतारबद्ध खड़े हजारों दर्शनार्थियों ने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। भक्तों की अटूट श्रद्धा और प्रेम को स्वीकार करते हुए, महाराज जी ने भी अत्यंत सहजता और विनम्रता से हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया और उन्हें आशीर्वाद दिया। यह पदयात्रा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं थी, बल्कि वृंदावन की धरती पर प्रेम, भक्ति और आस्था का एक अद्भुत संगम थी। लंबी प्रतीक्षा के बाद अपने संत को पुनः पदयात्रा करते देख, भक्तों के चेहरे पर अपार संतोष और प्रसन्नता का भाव छलक उठा। महाराज श्री की दमदार वापसी ने समूचे वृन्दावन में एक नई सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर दिया है।
2
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Oct 26, 2025 14:18:58
Jaipur, Rajasthan:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने हाथोज धाम स्थित दक्षिणमुखी बालाजी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. मंदिर के महंत स्वामी बालमुकुंद आचार्य ने उपमुख्यमंत्री को विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना करवाई और आशीर्वाद दिया. इस अवसर पर स्वामी बालमुकुंद आचार्य द्वारा आयोजित अन्नकूट महोत्सव में भी दिया कुमारी ने सहभागिता की. उन्होंने श्रद्धालुओं को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव का संदेश देता है. मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और अन्नकूट प्रसाद का लाभ लिया.
0
comment0
Report
DKDAVESH KUMAR
Oct 26, 2025 14:18:18
Delhi, Delhi:बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने यमुना के नक़ली घाट पर कोई जवाब नहीं दिया है。 प्रधानमंत्री मोदी Filter हुए पानी वाली नक़ली यमुना में छठ मनायेंगे और पूर्वांचल के गरीब भाई-बहन यमुना के मल वाले पानी में छठ मनायेंगे。 वीरेंद्र सचदेवा में अगर थोड़ी सी शर्म बची है और उन्हें बहस करनी है तो वो और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी किसी भी मंच पर आ जाएँ, हम उनके साथ यमुना, प्रदूषण पर बहस करने को तैयार हैं लेकिन ये सभी भाग रहे हैं。 LG के अधीन DDMA ने कोरोना के समय तय किया कि केवल कृत्रिम घाटों पर छठ मनाई जाएगी और किसी भी यमुना घाट पर छठ मनाने पर रोक लगाई थी। जबकि केजरीवाल जी ने कहा था कि corona कम हो गया है तो इस रोक को हटाना चाहिए लेकिन तब तक नए LG Vinay Saxena आ चुके थे और उनकी DDMA ने रोक लगाई थी。 मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने कहा — हम यमुना पर छठ मनाएंगे。 लेकिन LG ने खंडन करते हुए कहा — यमुना घाटों पर छठ नहीं होगी, केवल NGT के आदेशों का पालन होगा。 2023 में भी LG ने 2021-22 के पुराने ऑर्डर को DDMA में दोहराया。 2024 में भी DDMA ने वही पुराना आदेश दोहराया कि यमुना तट पर छठ नहीं होगी。 2025 में अब BJP की सरकार और बिहार चुनाव आने पर — LG के DDMA ने अचानक परमिशन दे दी। छठ पूजा समाज को समानता सिखाने वाला त्यौहार है, लेकिन मोदीजी ने सिर्फ खुद को विशेष दिखाने के लिए Filtered पानी की नकली यमुना बनवा ली。 मोदी जी की हरकत ने किया सनातन का अपमान
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Oct 26, 2025 14:17:48
Sikar, Rajasthan:सीकर राजस्थान पेंशनर्स मंच का जिला स्तरीय दीपावली स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह आज रविवार को राजकीय सिटी डिस्पेंसरी नंबर 2 के पीछे स्थित गोगामेड़ी के रावणा राजपूत सभा भवन में पेंशनर्स मंच के वरिष्ठ रक्षक गणपत सिंह टकनेत की अध्यक्षता एवं मुख्य विशिष्ट अतिथि प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपीराम जांगिड़ यालासर, मुख्य संरक्षक राधेश्याम मौर्य, जिला अध्यक्ष सत्यनारायण पंवार, स्वरूप सिंह चौहान, ईश्वर सिंह राठौड़ व मंत्रालय के कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष भुवनेश शर्मा के आतिथ्य में संपन्न हुआ। राजस्थान पेंशनर्स मंच के जिला मंत्री वीरेंद्र कुमार माथुर ने बताया कि दीपावली स्नेह मिलन समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीपप्रज्वल कर किया गया। समारोह के दौरान सेवानिवृत्ति कर्मचारियों और वरिष्ठ जनों ने राजस्थानी लोकगीतों और कविताओं की शानदार प्रस्तुतियां दी। इस दौरान संघ के उप शाखाओं के अध्यक्ष, मंत्री, वरिष्ठजन और 80 वर्ष पूर्ण करने वालों का सम्मान किया गया। स्नेह मिलन समारोह के दौरान संघ के सेवानिवृत्ति कर्मचारियों ने संबोधित करते हुए कहा कि पेंशनर्स को अपने आपको वृद्ध, बीमार, अस्वस्थ नहीं समझना चाहिए, पेंशनर समाज की धरोहर और मार्गदर्शक है। सरकारी कर्मचारी सेवानिवृत्ति के बाद प्रतिदिन अपने क्रियाकलाप और संयम को नियमित रखें ताकि वह स्वस्थ रह सके। पेंशनर्स मंच ने आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स को वंचित रखने और आरजीएचएस के अंतर्गत दवाइयां उपलब्ध नहीं होने का विरोध जताते हुए 15 नवंबर से प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में जयपुर के शहीद स्मारक पर धरना देने का निर्णय किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जिले भर के राजस्थान पेंशनर्स मंच समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
0
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Oct 26, 2025 14:17:00
0
comment0
Report
PGPiyush Gaur
Oct 26, 2025 14:16:41
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में छठ महापर्व की तैयारियों के बीच सिंचाई विभाग की भारी लापरवाही सामने आई है. जिलाधिकारी द्वारा साफ आदेश दिया गया था कि 23 अक्टूबर से पहले हिंडन नदी में पानी छोड़ा जाए ताकि घाटों की सफाई और पूजा की तैयारियां पूरी की जा सकें, लेकिन आदेश के बावजूद सिंचाई विभाग ने समय पर पानी नहीं छोड़ा. आज सुबह तक पूरी नदी सूखी रही, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी फैल गई. घाटों पर छठ पूजा की तैयारियां अधूरी पड़ी रहीं — ना घाटों की सफाई हो सकी, ना ही श्रद्धालुओं के लिए स्नान व अर्घ्य की व्यवस्था बन पाई. स्थिति गंभीर होती देख पूर्वांचल समाज के लोगों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया. श्रद्धालुओं ने कहा कि छठ महापर्व सिर्फ एक पूजा नहीं, बल्कि आस्था, अनुशासन और पवित्रता का प्रतीक है. उन्होंने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग की लापरवाही ने करोड़ों आस्थावानों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है. आखिरकार जिलाधिकारी के आदेश के बाद पानी छोड़ा गया. प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि देर रात तक सभी घाटों पर सफाई और व्यवस्था पूरी कर ली जाएगी ताकि छठ व्रती बिना किसी परेशानी के भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सकें.
0
comment0
Report
KPKomlata Punjabi
Oct 26, 2025 14:16:22
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top