icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
835302
Gautam LeninGautam LeninFollow11 Jul 2024, 01:43 pm

हाथियों का झुंड मचा रहा लोहरदगा में तांडव, अब तक दो की गई जान व फसलों को हो रहा नुकसान

Lohardaga, Jharkhand:

लोहरदगा में हाथियों का झुंड पिछले कई दिनों से लगातार तांडव मचा रहा है। हाथियों द्वारा अब तक दो लोगों की जान ली जा चुकी है तथा लाखों रुपए के फसल नष्ट हुए हैं। दर्जनों मकान गिरने के चलते लोग बेघर हैं। झुंड से बिछड़ कर अकेला पड़ा हाथी भी जानमाल का नुकसान पहुंचा रहा है। वन विभाग द्वारा निरंतर हाथियों पर नजर रखी जा रही है। DFO अभिषेक कुमार ने कहा की निरंतर प्रयास है कि हाथियों को जंगल की ओर भेजा जाए लेकिन वह लौटकर वापस बस्ती आ जाते हैं। झुंड के साथ बच्चा होने के कारण प्रयास सफल नहीं हो पा रहा।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मोतिहारी में पुलिसकर्मी वसूली: धुनाई के बाद गिरफ्तारी, जेल भेजने की तैयारी

Motihari, Bihar:जब खाखी कि खुलेआम वसूली करने लगे तो इस व्यवस्था को क्या कहेंगे आप ? मोतिहारी में सम्राट पुलिस के दो जवान वसूली करते हुए पकड़े गए जिसके बाद लोगो ने जमकर धुनाई करते हुए थाना को सौंप दिया है। दोनों जवान नगर थाना के सिपाही बताया जा रहा है। मोतिहारी एसपी के निर्देश पर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी चल रही है। मामला टाउन थाना क्षेत्र के गांधी मैदान से मंजूराहा जाने वाले रास्ते की है जहां मोटरसाइकिल सवार दो सिपाही शादी वर्दी में पिछले कुछ दिनों से मोटरसाइकिल चालकों से मोटरसाइकिल जांच के नाम पर वसूली कर रहे थे। मोटरसाइकिल के कागजात के बाबत डरा कर बाकायदा अपने पे फोन पर पांच हजार रुपया भी रिश्वत के रूप में लिया करते थे। रोज रोज के वसूली से नाराज लोगों ने दोनों सिपाहियों को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से दोनों सिपाहियों को पब्लिक के चंगुल से मुक्त कर अपने कब्जे में लिया है। मामले की गंभीरता और पुलिस की छवि को देखते हुए मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने दोनों सिपाहियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का आदेश दे दिया है。
0
0
Report

भोजपुर के शाहजहांपुर में भूसा विवाद पर गोली, घायल की हालत गंभीर

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव में भूसा रखने के विवाद में एक अधेड़ को नामजद बदमाशों ने गोली मार दी है जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। घटना को लेकर गांव और आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही सिन्हा थाना पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं। जख्मी सिन्हा थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव निवासी स्व. रामस्वरूप साह के 58 वर्षीय पुत्र केश्वर साह हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शाहजहांपुर गांव स्थित यात्री शेड में भूसा रखने के विवाद के कारण दो लोगों के बीच विवाद शुरू हुआ। उसी समय हथियारबंद बदमाश ने उन्हें गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि यात्री शेड में भूसा रखने के विवाद के कारण दो व्यक्तियों के बीच झगड़ा हुआ जिसमें गोलीबारी की बात सामने आ रही है। मामले की जांच जारी है।
0
0
Report

मीरजपुर में चार युवकों की गिरफ्तारी: छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में पुलिस एक्शन

Ukhdand, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र मीरजापुर छात्राओं से छेड़खानी चार शोहदों को पड़ी भारी संगमोहाल के पास कॉलेज से घर लौटने वाली छात्राओं को रोजाना परेशान करने का आरोप शुक्रवार को छात्राओं ने सीओ सिटी अमित कुमार की गाड़ी रोककर सुनाई आपबीती शिकायत मिलते ही सीओ सिटी ने लिया संज्ञान, एnti रोमियो टीम और कटरा पुलिस को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश प्रभारी निरीक्षक नीरज पाठक के नेतृत्व में कटरा कोतवाली पुलिस ने चार युवकों को किया गिरफ्तार गिरफ्तार युवकों में सूरज यादव, लालू यादव, चंद्रेश यादव और विवेक शामिल छात्राओं की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मचा हड़कंप महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस का अभियान जारी सार्वजनिक स्थानों पर छात्राओं को परेशान करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
0
0
Report
Advertisement

रुद्रप्रयाग में अवैध शराब कारोबारी पर पुलिस का बड़ा कदम: 3 महीने के लिए जिला बदर

Routhiya, Uttarakhand:रुद्रप्रयाग में अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कई मामलों में संलिप्त और पांच मामलों में न्यायालय से दोषसिद्ध हो चुके आरोपी अरविंद सिंह कंडारी को गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत तीन माह के लिए जिला बदर किया गया है। अगस्त्यमुनि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टाट निवासी अरविंद सिंह कंडारी के खिलाफ कोतवाली अगस्त्यमुनि और आबकारी विभाग में अवैध शराब से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। इनमें पांच मामलों में न्यायालय द्वारा उसे दोषसिद्ध कर सजा सुनाई जा चुकी है। आरोपी की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए अगस्त्यमुनि पुलिस ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की संस्तुति जिलाधिकारी न्यायालय को भेजी थी। मामले की सुनवाई के बाद जिलाधिकारी न्यायालय ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3(1) के तहत अरविंद सिंह कंडारी को तीन माह के लिए रुद्रप्रयाग जिले की सीमा से बाहर करने के आदेश दिए। आदेश के अनुपालन में पुलिस ने आरोपी को जिला बदर कर दिया है। पुलिस ने कहा है कि अवैध शराब और नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
0
0
Report

केदारनाथ पैदल मार्ग बारिश के कारण अवरुद्ध, सोनप्रयाग-गौरीकुंड में यात्रियों को रोका गया

Routhiya, Uttarakhand:केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग पर बारिश के चलते एक बार फिर आवाजाही प्रभावित हुई है। चीरबासा हैलीपैड के समीप मलबा और पत्थर आने से पैदल मार्ग अवरुद्ध हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल सोनप्रयाग और गौरीकुंड में यात्रियों को रोक दिया है। वीओ: गत रात्रि हुई बारिश के कारण चीरबासा हैलीपैड के समीप केदारनाथ पैदल मार्ग पर भारी मलबा और पत्थर आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने संबंधित कनिष्ठ अभियंता और डीडीएमए गुप्तकाशी को इसकी जानकारी दी। क्षेत्र में अभी भी बारिश जारी है। मौसम सामान्य होने के बाद मार्ग से मलबा और पत्थर हटाने का काम शुरू किया जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए फिलहाल सोनप्रयाग और गौरीकुंड में केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को रोका गया है। प्रशासन ने यात्रियों से मौसम और मार्ग की स्थिति सामान्य होने तक निर्देशों का पालन करने तथा अनावश्यक रूप से आगे नहीं बढ़ने की अपील की है।
0
0
Report

गढ़वा में एमवीआई चेकिंग: तीन कमांडर जीप बिना कागजात पकड़ीं

Narayanpur, Jharkhand:गढ़वा जिला मुख्यालय में एमवीआई की वाहन चेकिंग से हड़कंप मचा हुआ है। जांच के दौरान वाहनों के दस्तावेजों में कई चौंकाने वाली गड़बड़ियां सामने आई हैं। कहीं बोलेरो के नंबर पर कमांडर जीप दौड़ती मिली, तो कई वाहन बिना जरूरी कागजात के सड़क पर चलते पाए गए। इसके साथ ही स्कूल बस और सवारी बसों के दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। जिन वाहनों के कागजात अधूरे या नियमों के मुताबिक नहीं पाए जाएंगे, उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, गढ़वा जिला मुख्यालय में एमवीआई की टीम ने वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान कमांडर जीप समेत कई वाहनों को रोककर उनके रजिस्ट्रेशन, परमिट, फिटनेस, इंश्योरेंस और अन्य जरूरी कागजातों की जांच की गयी। जांच के दौरान तीन कमांडर जीप ऐसे मिले, जिनके पास जरूरी कागजात मौजूद नहीं थे। इन वाहनों को पकड़कर कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां बोलेरो के नंबर पर कमांडर जीप चलती मिली। इसके अलावा कई ऐसे वाहन भी जांच के दायरे में आए, जो जरूरी दस्तावेजों के बिना सड़क पर दौड़ रहे थे। एमवीआई की इस कार्रवाई के बाद वाहन संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल बसों और सवारी बसों के कागजात की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जिन स्कूल वाहनों के दस्तावेज पूरे नहीं पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार जुर्माना और अन्य कार्रवाई की जाएगी। एमवीआई ने सभी स्कूल संचालकों और वाहन मालिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के सभी जरूरी कागजात अपडेट रखें। खासकर स्कूल बसों में फिटनेस, परमिट, इंश्योरेंस और सुरक्षा से जुड़े मानकों का पालन सुनिश्चित करें, ताकि बच्चों और यात्रियों की सुरक्षा से किसी तरह का समझौता न हो।
0
0
Report
Advertisement

देवरी पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, पिकअप चालक फरार

Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीती रात को चतरो-महतोटांड मुख्य मार्ग पर सांखो गांव के पास शराब लदे एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। पुलिस ने वाहन की तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांड की 902 बोतल शराब और 450 कैन बीयर बरामद की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है। शराब की यह खेप बिहार की ओर ले जाई जा रही थी। हालांकि पुलिस को देखते ही चालक पिकअप वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि देवरी थाना क्षेत्र के रास्ते एक पिकअप वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब लादकर बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खोरीमहुआ अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चतरो-महतोटांड मुख्य मार्ग पर सांखो गांव के पास संदिग्ध पिकअप वाहन संख्या बीआर 39 के 8566 को रोकने का प्रयास किया। पुलिस टीम को देखते ही चालक वाहन को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पिकअप से रॉयल चैलेंज फाइनस्ट प्रीमियम व्हिस्की की 72 बोतल, रॉयल स्टैग डीलक्स व्हिस्की की 280 बोतल तथा आइकॉनिक व्हाइट एलीट इंटरनेशनल ग्रेन व्हिस्की की 550 बोतल बरामद की गई। इसके अलावा किंगफिशर स्ट्रांग क्लासिक प्रीमियम बीयर की 450 कैन भी मिली। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 450 लीटर बताई गई है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने शुक्रवार को देवरी थाना में पत्रकारों को बताया कि अवैध शराब के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। खासकर सीमावर्ती इलाकों में अवैध शराब की तस्करी को लेकर पुलिस काफी चौकन्नी है। बिहार सीमा से जुड़े रास्तों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध शराब के परिवहन और तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाना है। पुलिस ने शराब और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। मामलों में देवरी थाना कांड संख्या 87/26 के तहत दर्ज कर बीएनएस की धारा एवं उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस फरार चालक की पहचान करने के साथ उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। कार्रवाई में खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अलावे गावां अंचल के पुलिस इंस्पेक्टर रोहित कुमार महतो, देवरी थाना प्रभारी श्वेता कुमारी, एसआई उपेंद्र कुमार यादव, रिशु सिन्हा, उत्पात विभाग के लक्ष्मण महतो सहित कई जवान जवान शामिल थे。
0
0
Report
Advertisement

महिला से छिनैती करने वाले शातिर बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से गिरफ्तार

PRAKASH PANDEYPRAKASH PANDEYFollow14m ago
Mau, Uttar Pradesh:प्रकाश पाण्डेय/मऊ मऊ। जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। यह बदमाश पिछले सप्ताह एक महिला के साथ हुई छिनैती की घटना में वांछित था। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जमीन बेरुकी की तरफ घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी, जिसमें थानाध्यक्ष बाल-बाल बचे। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर इलाज के लिए सीएचसी रतनपुरा में भर्ती कराया। 5 सितंबर को की थी छिनैती गिरफ्तार बदमाश की पहचान मयंक उर्फ प्रिंस यादव (23) पुत्र ओमप्रकाश यादव (निवासी टेघुनिया गोविंदपुर, थाना घोसी) के रूप में हुई है। मयंक घोसी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसने 5 सितंबर को चकरा-जमीनसहरुल्ला मार्ग पर अपने साथियों के साथ मिलकर एक महिला से कान की बाली छीन ली थी। दो साथी हुए फरार अंधेरे का फायदा उठाकर मयंक के दो साथी मौके से फरार हो गए। उनकी पहचान राजा राजभर और लाला उर्फ योगेन्द्र राजभर (दोनों निवासी रसड़ी, थाना घोसी) के रूप में हुई है। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने मामले में बीएनएस और आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा की गई बरामदगी: मौके se 1 अवैध तमंचा (315 बोर) 1 जिंदा कारतूस और 1 खोखा (315 बोर) 1 खोखा कारतूस (9mm) लूटी गई 1 जोड़ी पीली धातु की कान की बालीघटना में प्रयुक्त होंडा शाइन मोटरसाइकिल 1 की-पैड मोबाइल फोन बरामद आरोपी का है लंबा आपराधिक इतिहास मयंक उर्फ प्रिंस एक शातिर अपराधी है। उस पर मऊ जिले के दोहरीघाट, मधुबन और सरायलखंसी थानों में चोरी, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत आधा दर्जन से अधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
0
0
Report

Muradnagar dowry death: Husband and in-laws accused of killing newlywed

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के मुरादनगर में शादी के कुछ महीनों बाद ही एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और छत से नीचे फेंककर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामला मुरादनगर के महावीर लोहे वालो के निकट नेहा पैंट हाउस मेन रोड का है। गौतमबुद्ध नगर के भंगेल बेगमपुर निवासी प्रभात ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसने अपनी बहन आकृति उर्फ रिया की शादी मुरादनगर निवासी गौरव के साथ तय की थी। शादी तय होने के दौरान लड़के पक्ष द्वारा गाड़ी की ओर अन्य मांग की गई। बातचीत न बनने पर दबाव बनाकर कोर्ट मैरिज कराई गई। इसके बाद से ही आरोपी पति गौरव, ससुर रमेश, सास सरोज, जेठ सनी और ननद नेहा व सोनी द्वारा 30 लाख रुपये और स्कार्पियो-एन गाड़ी की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा।7 सितंबर 2026 की रात को मृतका आकृति ने अपने भाई को फोन पर रोते हुए बताया कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और जान से मारने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ ही देर बाद फिर फोन आया कि आकृति छत से नीचे गिर पड़ी है। परिवार जब अस्पताल पहुँचा, तो डॉक्टरों ने आकृति को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, भाई की शिकायत पर मुरादनगर पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
0
0
Report

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement

मऊ में छिनैती के आरोपी से मुठभेड़, एक घायल, दो साथी भागे

Mau, Uttar Pradesh:मऊ। जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। यह बदमाश पिछले सप्ताह एक महिला के साथ हुई छिनैती की घटना में वांछित था। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जमीन बेरुकी की तरफ घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी, जिसमें थानाध्यक्ष बाल-बाल बचे। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर इलाज के लिए सीएचसी रतनपुरा में भर्ती कराया। 5 सितंबर को की थी छिनैती गिरफ्तार बदमाश की पहचान मयंक उर्फ प्रिंस यादव (23) पुत्र ओमप्रकाश यादव (निवासी टेघुनिया गोविंदपुर, थाना घोसी) के रूप में हुई है। मयंक घोसी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसने 5 सितंबर को चकरा-जमीनसहरुल्ला मार्ग पर अपने साथियों के साथ मिलकर एक महिला से कान की बाली छीन ली थी। दो साथी हुए फरार अंधेरे का फायदा उठाकर मयंक के दो साथी मौके से फरार हो गए। उनकी पहचान राजा राजभर और लाला उर्फ योगेन्द्र राजभर (दोनों निवासी रसड़ी, थाना घोसी) के रूप में हुई है। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने मामले में बीएनएस और आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा की गई बरामदगी: मौके se 1 अवैध तमंचा (315 बोर) 1 जिंदा कारतूस और 1 खोखा (315 बोर) 1 खोखा कारतूस (9mm) लूटी गई 1 जोड़ी पीली धातु की कान की बालीघटना में प्रयुक्त होंडा शाइन मोटरसाइकिल 1 की-पैड मोबाइल फोन बरामद आरोपी का है लंबा आपराधिक इतिहास मयंक उर्फ प्रिंस एक शातिर अपराधी है। उस पर मऊ जिले के दोहरीघाट, मधुबन और सरायलखंसी थानों में चोरी, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत आधा दर्जन से अधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top