Back
पलामू पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान: 1214 बाहरी अपराधियों पर निगरानी और सत्यापन
SKShrawan Kumar Soni
Feb 03, 2026 15:49:03
Barwadih, Jharkhand
पलामू जिले में संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई के लिए पलामू पुलिस ने एक विशेष एक्शन प्लान बनाया है। जिसके तहत पुलिस टीम ने 102 गैंगस्टर समेत 1214 लोगों की निगरानी के लिए खाका तैयार किया है। पुलिस ने पिछले 5 साल में जेल से बाहर आये संगठित अपराध, आर्म्स एक्ट, डकैती, NDPS, नक्सल समेत अन्य गंभीर मामले से जुड़े हुए अपराधियों को रडार पर लिया है। मामले में एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि 2021 के बाद से अभी तक गंभीर अपराध में 1214 आरोपी जेल से बाहर निकले हैं, जिसमें आर्म्स एक्ट के 287, डकैती एवं लूट के 349, एनडीपीएस एक्ट के 476 और संगठित अपराध से जुड़े 102 आरोपी जेल से बाहर निकले हैं। पुलिस ने सभी की लिस्ट को एक जगह इकट्ठा किया है और उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए निगरानी शुरू कर दी है। विशेष एक्शन प्लान के तहत पलामू पुलिस सभी आरोपियों के घर जा रही है और उनका भौतिक सत्यापन कर रही है। संगठित अपराध से गैंगस्टरों की सूची को अलग से तैयार किया गया है और उनके खिलाफ थाना में हाजरी की कार्रवाई की जा रही है, साथ ही जमानतदारों का भी सत्यापन किया जा रहा है। लिस्ट के अनुसार मनातू एवं टाउन थाना क्षेत्र से सबसे अधिक अपराधियों को रडार पर लिया गया है, जिसमें मनातू में 282 जबकि टाउन में 177 अपराधियों को रडार पर लिया गया है। मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में सबसे अधिक 44 गैंगस्टरों को चिन्हित किया गया है और उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। वहीं नक्सल एवं नक्सलियों के समर्थकों को अलग से चिन्हित किया गया है और कार्रवाई की जा रही है। कुल माने तो पुलिस ने चैनपुर के 106, सदर 105, छत्तरपुर 79, पांकी 70, बिश्रमपुर 57, हुसैनाबाद 49, हरिहरगंज 48, पाटन 44, तरहसी 44, पड़वा 33, लेस्लीगंज 29, पिपराटांड़ 27, नावाजयपुर 26, रेहला 19, हैदरनगर 18, नौडीहा बाजार 18, पांडू 15, सतबरवा 14, मोहम्मदगंज 12, उंटारी रोड 11, नावा बाजार 05 और रामगढ़ से 05 आरोपियों को रडार पर लिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDAVESH KUMAR
FollowFeb 16, 2026 16:50:570
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowFeb 16, 2026 16:50:470
Report
0
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 16, 2026 16:50:230
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 16, 2026 16:48:290
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowFeb 16, 2026 16:48:220
Report
0
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 16, 2026 16:48:010
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 16, 2026 16:47:410
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 16, 2026 16:47:260
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowFeb 16, 2026 16:47:010
Report
SLSanjay Lohani
FollowFeb 16, 2026 16:46:290
Report
VMVimlesh Mishra
FollowFeb 16, 2026 16:46:060
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 16, 2026 16:45:250
Report