Back
बरवाडीह में फारसी अतिरिक्त प्रश्न पत्र: छात्र के चयन के बिना धोखाधड़ी का आरोप
SGSANJEEV GIRI
Feb 17, 2026 11:32:20
Latehar, Jharkhand
एंकर :- लातेहार बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र में बोर्ड परीक्षा के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।अपग्रेडेड उच्च विद्यालय मोरवाई कला के छात्र आशीष कुमार को परीक्षा केंद्र राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय बरवाडीह में उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब उन्हें फारसी विषय का अतिरिक्त प्रश्न पत्र थमा दिया गया।बताया जा रहा है कि छात्र ने फारसी विषय का चयन ही नहीं किया था।अचानक अतिरिक्त प्रश्न पत्र सामने आने से परीक्षा कक्ष में ही छात्र के पसीने छूट गए और वह गहरे तनाव में आ गया। बोर्ड परीक्षा जैसे अहम मौके पर हुई इस कथित गड़बड़ी ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।आशीष कुमार, शिवनाथ भुइयां के पुत्र हैं और हिन्दू अनुसूचित जनजाति समुदाय से आते हैं। परिजनों का आरोप है कि परीक्षा आवेदन पत्र भरने या विषय चयन के दौरान भारी लापरवाही बरती गई है। उनका साफ कहना है—जब छात्र ने फारसी विषय लिया ही नहीं, तो फिर अतिरिक्त प्रश्न पत्र कैसे जारी हो गया इस घटना के बाद पूरे बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है। अभिभावकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मामला स्पष्ट नहीं होता, तो छात्र का एक साल दांव पर लग सकता था।बोर्ड परीक्षा जैसी संवेदनशील प्रक्रिया में इस तरह की चूक को लोग गंभीर प्रशासनिक विफलता मान रहे है।मामले पर पश्चिमी क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने मामले पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि यदि यह प्रशासनिक लापरवाही है तो जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने शिक्षा विभाग से निष्पक्ष जांच कर छात्र को न्याय दिलाने की मांग की है।विषय चयन में गलती कहां हुई आवेदन पत्र की जांच किसने की प्रवेश पत्र जारी करते समय त्रुटि क्यों नहीं पकड़ी गई बड़ा सवाल । फिलहाल शिक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।क्षेत्रवासियों की निगाहें अब जांच और कार्रवाई पर टिकी हैं।यह सिर्फ एक छात्र का मामला नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता से जुड़ा बड़ा सवाल है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DPDharmendra Pathak
FollowFeb 17, 2026 13:06:350
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 17, 2026 13:06:220
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 17, 2026 13:05:430
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 17, 2026 13:05:280
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 17, 2026 13:05:140
Report
0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 17, 2026 13:05:040
Report
0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 17, 2026 13:04:530
Report
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 17, 2026 13:04:380
Report
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 17, 2026 13:03:440
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 17, 2026 13:03:320
Report
CSCharan Singh
FollowFeb 17, 2026 13:03:200
Report