Back
कोडरमा: LPG टैंकर हादसा, वृद्ध की मौत, 10 घायल, चालक फरार
GSGajendra Sinha
Feb 28, 2026 15:15:33
Koderma, Jharkhand
कोडरमा के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत उरवां मोड़ के समीप शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब हजारीबाग से कोडरमा होते हुए बिहार की ओर जा रहा एक एलपीजी टैंकर अचानक अनियंत्रित हो गया। जानकारी के अनुसार, झुमरी तिलैया से सवारी लेकर एक वाहन तिलैया डैम की ओर जा रहा था। जैसे ही सवारी गाड़ी उरवां मोड़ के पास पहुंची, सामने से आ रहा एलपीजी टैंकर अचानक दूसरे लेन में घुस गया और नियंत्रण खो बैठा। टैंकर पहले सवारी गाड़ी से टकराया, इसके बाद फुटपाथ पर दुकान लगाए बैठे कई दुकानदारों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान कुछ मोटरसाइकिल सवार भी टैंकर की चपेट में आ गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही चंदवारा थाना की पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया। इलाज के दौरान 70 वर्षीय रूपलाल सिंह की मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज जारी है। घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 28, 2026 16:30:550
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 28, 2026 16:30:440
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 28, 2026 16:30:330
Report
RZRajnish zee
FollowFeb 28, 2026 16:30:220
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 28, 2026 16:16:020
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 28, 2026 16:15:530
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 28, 2026 16:15:480
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowFeb 28, 2026 16:15:380
Report
ASAmit Singh
FollowFeb 28, 2026 16:15:310
Report
AAAteek Ahmed
FollowFeb 28, 2026 16:15:170
Report
LSLaxmi Sharma
FollowFeb 28, 2026 16:15:120
Report
0
Report
