Back
खूँटी में महिला महाविद्यालय के शिलान्यास का ग्रामीणों ने विरोध किया; विधायक-সांसद प्रतिनिधि बैरंग लौटे
BKBRAJESH KUMAR
Dec 16, 2025 03:04:41
Khunti, Jharkhand
क्षेत्र - खूँटी
स्लग - महिला महाविद्यालय के शिलान्यास का ग्रामीणों ने किया विरोध, विधायक व सांसद प्रतिनिधि को बैरंग लौटना पड़ा वापस
महिला महाविद्यालय के निर्माण कार्य का स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध करते हुए होने वाले शिलान्यास पर रोक लगा दी। शिलान्यास के लिए खूँटी विधायक रामसूर्या मुण्डा, खूँटी के सांसद प्रतिनिधि नईमुद्दीन खान समेत बड़ी संख्या में बिरसा महाविद्यालय की छात्राएँ और आमजन उपस्थित थे। वहीं उद्घाटन करने पहुँचे विधायक राम सूर्या मुण्डा और सांसद प्रतिनिधि नईमुद्दीन खान को बिना शिलान्यास किये बैरंग लौटना पड़ गया। ग्रामीणों ने बताया कि हमारा जमीन में लोग महिला महाविद्यालय बनाने के लिए शिलान्यास करने आये थे।
मामला यह था कि महिला महाविद्यालय का निर्माण पाँच एकड़ भूमि पर एसडीए मिशन स्कूल के पीछे हाताटांड़ में बनाये जाने का भूमि चिन्हित किया गया था। जिसका शिलान्यास कार्यक्रम के विरोध में आसपास के ग्रामीण अपने अपने जमीन के कागजात लेकर शिलान्यास स्थल पहुँचे थे। खूँटी जिला प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों और कुछ स्थानीय नेताओं के साथ निर्माण कार्य को लेकर जमकर विवाद हुआ। स्थानीय लोगों और प्रशासन के बीच चले विवाद के बाद बगैर शिलान्यास के ही स्थानीय विधायक और सांसद प्रतिनिधि वापस लौट गया।
महिला महाविद्यालय का निर्माण होने वाले भूमि पर मालिकाना हक जताने वाले स्थानीय लोगों ने कहा कि जमीन मालिकों की सहमति के बगैर महिला कॉलेज नहीं बनाने दिया जाएगा।
सांसद प्रतिनिधि नईमुद्दीन खान ने कहा कि यह खूंटी के लिए बहुत बड़ी योजना थी। यहाँ की बच्चियों के शैक्षणिक विकास के लिए महिला कॉलेज आवश्यक है। इस जमीन की प्रकृति गैर मजुरवा खास है। विकास कार्यों में किसी के बहकावे में विरोध अनुचित है।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकार गरीब किसान हिंदुओं का जमीन लूट रही है। संदीप राम ने कहा कि सरकार भूमि अधिग्रहण करना ही था तो उसका मुआवजा दे, हम लोगों से बात करता लेकिन ऐसा नहीं हुआ और भूमि पर आकर चढ़ गए और शिलानाश करने लगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report