Back
गुमला में आदि-फूल सुपोषित अभियान शुरू; कुपोषण मिटाने की दिशा में प्रशासन का कदम
RNRandhir Nidhi
Jan 28, 2026 03:00:55
Gumla, Jharkhand
*गुमला में कुपोषण के खिलाफ “आदि-फूल सुपोषित अभियान” का शुभारंभ, उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की संवेदनशील पहल*
गुमला। कुपोषण से जूझ रहे सैम/मैम श्रेणी के बच्चों को स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य देने की दिशा में गुमला जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की पहल पर जिले में “आदि-फूल सुपोषित अभियान” का जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया。
इस अभियान का उद्देश्य कुपोषित एवं जोखिमग्रस्त बच्चों के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार, उनके पोषण स्तर की निगरानी तथा समग्र विकास सुनिश्चित करना है。
शुभारंभ कार्यक्रम में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, राज्य स्तर के प्रतिनिधि, महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मी, आंगनवाड़ी सेविकाएं एवं बड़ी संख्या में माताएं उपस्थित रहीं。
कार्यक्रम की शुरुआत जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमार द्वारा अभियान की पृष्ठभूमि, उद्देश्य एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया की जानकारी के साथ की गई。
इस अवसर पर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास ही समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। कुपोषण बच्चों की क्षमता को सीमित करता है, इसलिए इसका उन्मूलन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है。
उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक योजना नहीं, बल्कि बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का सामूहिक प्रयास है। इसमें माताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि पोषण और देखभाल की शुरुआत परिवार से होती है। उन्होंने सभी विभागों और जमीनी स्तर पर कार्यरत कर्मियों से संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया。
कार्यक्रम में झारखंड राज्य पोषण मिशन के राज्य समन्वयक द्वारा राज्य स्तर पर संचालित पोषण कार्यक्रमों की जानकारी दी गई और समुदाय आधारित प्रयासों को प्रभावी माध्यम बताया गया。
कार्यक्रम के दौरान माताओं, आंगनवाड़ी सेविकाओं एवं लेडी सुपरवाइजरों के साथ खुला संवाद आयोजित किया गया, जिसमें पोषण से जुड़ी भ्रांतियों, व्यवहारगत चुनौतियों एवं स्थानीय समाधानों पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने जमीनी स्तर से मिले सुझावों को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया。
कार्यक्रम के अंत में टेक-होम राशन का वितरण कर अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई。
उपायुक्त ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से कुपोषित बच्चों की पहचान, उनके पोषण स्तर में सुधार, माताओं की जागरूकता बढ़ाने और आंगनवाड़ी तंत्र को सशक्त बनाकर गुमला जिले को कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
GZGAURAV ZEE
FollowJan 28, 2026 04:32:070
Report
ASAmit Singh
FollowJan 28, 2026 04:31:490
Report
AKAshok Kumar1
FollowJan 28, 2026 04:31:35Noida, Uttar Pradesh:Manoj Muntashir Shukla on UGC
आदरणीय narendra modi से विनम्र निवेदन!
0
Report
AMAjay Mehta
FollowJan 28, 2026 04:31:260
Report
SKSantosh Kumar
FollowJan 28, 2026 04:31:110
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 28, 2026 04:30:560
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowJan 28, 2026 04:30:450
Report
JAJhulan Agrawal
FollowJan 28, 2026 04:30:320
Report
RMRam Mehta
FollowJan 28, 2026 04:30:140
Report
0
Report
PSPramod Sharma
FollowJan 28, 2026 04:20:080
Report