Back
गोड्डा के ललमटिया में हाइवा गिरा, ड्राइवर-उपचालक घायल, राहत टीम जुटी
SBSantosh Bhagat
Feb 23, 2026 07:48:33
Godda, Jharkhand
गोड्डा के ललमटिया में NTPC के लिए कोयला लाने जा रही मालगाड़ी के नजदीक करीब चालीस फीट ऊपर पुल से हाइवा गिरने से ड्राइवर और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घटना अहले सुबह की है।
महागामा की ओर से आ रहा तेज रफ्तार हाइवा तेलगामा ब्रिज के पास NTPC की डाउनलाइन MGR MT ट्रैक पर जा गिरा। ठीक उसी वक्त MGR MT लाइन से कोयला लेने के लिए एक रैक गुजर रही थी।
हाइवा का कुछ भाग ट्रेन से रगड़ खाने लगा। मौके की नजाकत को देखते हुए मालगाड़ी के ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी।हाइवा चालक ट्रेन के नीचे फंस गया था । ललमटिया थाना प्रभारी रौशन कुमार सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायल चालक लालू कुमार को ट्रेन के बोगी के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
उपचालक मनीष कुमार करीब तीन घंटे तक वाहन में फंसा रहा।सुबह लगभग 5 बजे NTPC की रेस्क्यू टीम सुभाशीष बनर्जी के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने मनीष कुमार को बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद उसे भी अस्पताल भेजा गया।
बताया गया है कि यह हादसा सुबह करीब 3 बजे हुआ, जब महागामा की ओर से आ रहा JH12S 7078 नंबर का हाइवा ट्रक सड़क की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे MGR रैक पर जा गिरा। राहगीरों ने चालक की कराह सुनकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बचाव कार्य शुरू हो सका। खबर लिखे जाने तक चालक और उपचालक दोनों का इलाज अस्पताल में जारी था और MGR रेलखंड बाधित था।
रेस्क्यू टीम के प्रमुख सुभाशीष बनर्जी ने बताया कि उन्हें सुबह 5 बजे के बाद सूचना मिली थी। टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद उपचालक मनीष कुमार को गाड़ी से निकालकर अस्पताल भेजा गया। उन्होंने पुष्टि की कि हादसे में चालक और उपचालक दोनों घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 23, 2026 09:23:000
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowFeb 23, 2026 09:22:48Deoria, Uttar Pradesh:एंकर मारपीट के वायरल वीडियो पर पीटीसी
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 23, 2026 09:22:380
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 23, 2026 09:22:140
Report
0
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowFeb 23, 2026 09:22:03Noida, Uttar Pradesh:Tawseef code name from aazad kashmiri
0
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 23, 2026 09:21:410
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowFeb 23, 2026 09:21:290
Report
SKSATISH KUMAR
FollowFeb 23, 2026 09:21:130
Report
CRCHANDAN RAI
FollowFeb 23, 2026 09:20:530
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowFeb 23, 2026 09:20:210
Report
AAAteek Ahmed
FollowFeb 23, 2026 09:20:050
Report
0
Report
AKAtul Kumar
FollowFeb 23, 2026 09:18:490
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 23, 2026 09:18:380
Report