Back
पटना के पछीयारी मलाही- सिकंदरा में खसरा आउटब्रेक: 32 मरीज, WHO टीम घर-घर टीकाकरण
CRCHANDAN RAI
Feb 23, 2026 09:20:53
Barh, Bihar
बाढ़ अनुमंडल के पछीयारी मलाही और सिकंदरा गांव में खसरा के आउटब्रेक होने से लोगों में दहशत का माहौल है। पांच खसरा सस्पेक्टेड मरीजों का सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया था, जिसमें से चार का पॉजिटिव रिजल्ट आया है। स्वास्थ्य विभाग किसी इलाके में दो या दो से अधिक मरीज मिलने पर इसे खसरा का आउटब्रेक मानता है। अभी भी क्षेत्र में खसरा से पीड़ित कई मरीज रोज मिल रहे हैं। इब्राहिमपुर पंचायत के पछीयारी मलाही वार्ड नं 9, नयाटोला सलेमपुर वार्ड नं 12 और सिकंदरा गांव में कुल 32 खसरा के मरीज मिले हैं। इन इलाकों में डब्ल्यूएचओ की टीम कई दिनों से लगातार कैंप कर रही है। डॉक्टर्स की टीम डोर टू डोर कैंपेन कर लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक कर रही है। क्षेत्र में हर घर में स्वास्थ्य विभाग की टीम टीकाकरण की जांच कर रही है। अभी डब्ल्यूएचओ की टीम 28 दिनों तक लगातार इन क्षेत्रों में कैंप करेगी। सभी ग्रामीणों को अपने बच्चों को खसरा का टीका समय पर लगाने की सलाह दी जा रही है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ अवधेश कुमार ने बताया कि खसरा के आउटब्रेक को अभी टीकाकरण की विफलता नहीं कह सकते हैं। अभी खसरे के इस क्षेत्र में अचानक आउटब्रेक होने के कारणों पर रिसर्च किए जाने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। राणाबीघा पीएचसी और आंगनवाड़ी की आशा दीदीयों पर ही बच्चों में टीकाकरण अभियान की कमान थी। क्षेत्र में खसरा का आउटब्रेक होने की स्थिति में सरकार को एक बार फिर खसरा का टीकाकरण अभियान जोर शोर से चलाना होगा। क्षेत्र में खसरा का आउटब्रेक होना सरकार की दिसंबर 2026 तक भारत से खसरा मुक्ति अभियान को खुली चुनौती है。
बाइट डॉ अवधेश कुमार, जिला प्रतिरक्षक पदाधिकारी, पटना
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NSNAVEEN SHARMA
FollowFeb 23, 2026 10:36:480
Report
STSharad Tak
FollowFeb 23, 2026 10:36:270
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 23, 2026 10:36:040
Report
ACAshish Chauhan
FollowFeb 23, 2026 10:35:310
Report
AMAbhishek Mathur
FollowFeb 23, 2026 10:35:160
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 23, 2026 10:35:050
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowFeb 23, 2026 10:34:540
Report
ACAshish Chauhan
FollowFeb 23, 2026 10:34:390
Report
RKRaushan Kumar
FollowFeb 23, 2026 10:33:200
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 23, 2026 10:33:070
Report
SASALMAN AMIR
FollowFeb 23, 2026 10:32:290
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 23, 2026 10:32:050
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowFeb 23, 2026 10:31:310
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 23, 2026 10:31:100
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 23, 2026 10:30:460
Report