Back
गोड्डा में प्रेम त्रिकोण के कारण पति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
SBSantosh Bhagat
Feb 16, 2026 03:45:19
Godda, Jharkhand
गोड्डा में रिश्तों को शर्मसार करने की घटना सामने आई है। छोटे भाई के साथ प्रेम में अंधी पत्नी ने सुपारी देकर अपने पति की हत्या करवा दी थी। पति के मोबाइल को स्विच्ड ऑफ कर अपने पास छुपा लिया और गंगा में स्नान के बहाने प्रवाहित कर दिया था।
पत्नी सहित दो भाड़े के गुनहगारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
महगामा थाना क्षेत्र के 27-28 जनवरी 2026 की रात मांगन पीपरा गांव निवासी 32 वर्षीय अमित मोदी की धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए गोड्डा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। पुलिस अनुसंधान में खुलासा हुआ कि मृतक अमित मोदी की हत्या की साजिश उसके छोटे भाई रोहित मोदी और पत्नी सोनी देवी ने मिलकर रची थी। दोनों के बीच पिछले 5-6 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वे अमित की हत्या के बाद शादी करना चाहते थे।
बताया गया कि रोहित मोदी ने अपने गांव मोह. शाईन आलम को एक लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी। मो. शाईन ने पड़ोसी विजेंद्र पासवान उर्फ बिंदो को 25 हजार रुपये देकर इस कांड में सहयोग के लिए शामिल किया।
योजना के तहत, दोनों ने घटना से एक सप्ताह पहले गंडासा खरीदा था। 27 जनवरी की रात शराब पिलाने के बहाने अमित मोदी को घर से बुलाया गया और फिर सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी मो. शाईन मृतक को उसकी पत्नी के सामने से ही घर से लेकर गया था। घटना के बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से मृतक का मोबाइल फोन उसकी पत्नी ने अपने पास बंद कर छुपा लिया और बाद में गंगा स्नान के दौरान गंगा नदी में फेंक दिया।
पुलिस ने इस मामले में मो.शाईन आलम 25 वर्ष विजेंद्र पासवान उर्फ बिंदो 35 वर्ष, पान दुकानदार की पत्नी सोनी देवी 30 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का गंडासा, घटनास्थल से ब्लड लगी मिट्टी, दो मोबाइल फोन तथा महुआ शराब जैसी तरल पदार्थ से भरी एक पारदर्शी प्लास्टिक बोतल जब्त की है। छापामारी दल में पुलिस निरीक्षक उपेंद्र कुमार महतो, महागामा थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल, एसआई रोमा कुमारी, जुगनु महथा, एएसआई खालिद अहमद खान एवं महागामा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSandeep Kumar
FollowFeb 16, 2026 05:17:140
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 16, 2026 05:17:010
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 16, 2026 05:16:400
Report
MSManish Shanker
FollowFeb 16, 2026 05:16:230
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 16, 2026 05:15:590
Report
PSPritesh Sharda
FollowFeb 16, 2026 05:15:500
Report
0
Report
0
Report
0
Report
59
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
APAnand Priyadarshi
FollowFeb 16, 2026 05:00:240
Report