Back
8 किलो गांजा तस्कर गिरफ्तार, गोड्डा पुलिस ने महागामा से बरामद
SBSantosh Bhagat
Nov 11, 2025 04:04:15
Godda, Jharkhand
चुनाव के दौरान बिहार ले जाया जा रहा 8 kg गांजा तस्कर के साथ गोड्डा पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है।उसपर स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा।
गोड्डा पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को महागामा थाना क्षेत्र से पकड़ा गया और उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई।
पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांजा लेकर महागामा की ओर जा रहा है। इस सूचना पर महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आज़ाद के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया।
छापेमारी टीम ने ग्राम मनियामोड़ से कर्कटडीह जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी की। सुबह करीब 9:30 बजे, बताए गए क्लर की मोटरसाइकिल कर्कटडीह की ओर से मनियामोड़ की तरफ आती दिखी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने भागने की कोशिश की। पुलिस बल ने उसे तुरंत पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल पर बंधे एक झोले से लगभग पांच किलो गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा, मोटरसाइकिल की डिक्की से तीन किलो गांजा और सीट के नीचे से एक लोहे का चाकू भी मिला। कुल 8 किलो गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 80 हजार रुपए बताए गए है, और मोटरसाइकिल को विधिवत जब्त कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोड्डा के बंसतराय थाना क्षेत्र निवासी बल्लू साह उम्र करीब 50 वर्ष के रूप में हुई है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आज़ाद ने बताया कि आरोपी बल्लू साह पहले भी गांजा तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VAVINEET AGARWAL
FollowNov 11, 2025 05:49:440
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowNov 11, 2025 05:49:240
Report
RRRaju Raj
FollowNov 11, 2025 05:49:140
Report
PKPushpender Kumar
FollowNov 11, 2025 05:49:060
Report
TCTanya chugh
FollowNov 11, 2025 05:48:47Delhi, Delhi:दिल्ली के LG वीके सक्सेना एलएनजेपी पाहुंचे
0
Report
RNRajesh Nilshad
FollowNov 11, 2025 05:48:360
Report
AKArpan Kaydawala
FollowNov 11, 2025 05:48:250
Report
AKAshok Kumar1
FollowNov 11, 2025 05:46:47Noida, Uttar Pradesh:Faridabad police SHO Rajesh Kumar reached Royal Car Zone Faridabad but no one opened the door
0
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowNov 11, 2025 05:46:390
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowNov 11, 2025 05:46:160
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowNov 11, 2025 05:45:550
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowNov 11, 2025 05:45:420
Report
AVArun Vaishnav
FollowNov 11, 2025 05:45:300
Report
AKAshok Kumar1
FollowNov 11, 2025 05:45:07Noida, Uttar Pradesh:लाल किला आज से 3 दिन के लिए बंध किया गया है
0
Report
TSTripurari Sharan
FollowNov 11, 2025 05:44:150
Report