Back
लालकिले बम धमाके में अमरोहा के दो दोस्तों की मुलाकात, शव एक साथ पहुंचे
VAVINEET AGARWAL
Nov 11, 2025 05:46:16
Amroha, Uttar Pradesh
एंकर दिल्ली के लालकिले ब्लास्ट में अमरोहा के दो दोस्तों की मौत के बाद गमगीन माहौल के बीच दोनों दोस्तों के शव एक साथ पहुंचे उनके घर , दोस्ती की आखिरी मुलाकात की दास्तां ने सबको रुला दिया
दिल्ली के लालकिले के पास सोमवार शाम हुए बम ब्लास्ट में अमरोहा जिले के दो दोस्तों की दर्दनाक मौत के बाद मंगलवार सुबह दोनों के शव जब एक साथ उनके घरों पर पहुंचे, तो पूरे इलाके में मातम पसर गया। हसनपुर रहरा अड्डा में लोकेश अग्रवाल और मंगरोला गांव में अशोक गुज्जर के शव देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। हर किसी की आंखें नम थीं, हवा तक में ग़म घुल गया। हसनपुर क्षेत्र के रहरा अड्डा निवासी 52 वर्षीय लोकेश अग्रवाल और मंगरोला गांव के अशोक गुज्जर दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। जानकारी के मुताबिक, लोकेश अग्रवाल खाद विक्रेता थे और सोमवार को अपनी बीमार समधन को देखने दिल्ली के एक अस्पताल गए थे। वापसी के दौरान उन्होंने अपने दोस्त अशोक गुज्जर को लालकिला मेट्रो स्टेशन के पास मिलने के लिए फोन किया। अशोक डीटीसी बस में कंडक्टर के पद पर कार्यरत था। किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था — जिस वक्त दोनों मिलने वाले थे, उसी समय भयानक धमाका हुआ जिसने दोनों की जिंदगी छीन ली। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार सुबह दिल्ली से दोनों दोस्तों के शव एक साथ अमरोहा पहुंचे। सबसे पहले हसनपुर में रहरा अड्डा में लोकेश अग्रवाल का पार्थिव शरीर पहुंचा, वहीं थोड़ी देर बाद अशोक गुज्जर का शव भी उनके गांव पहुंच गया। दोनों के शवों के पहुंचते ही परिवार के लोग फफक पड़े। रहरा अड्डा और मंगरोला गांव में सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। रिश्तेदार, परिचित और स्थानीय लोग दोनों दोस्तों के घर पहुंचे। मातम में डूबे गांवों में हर आंख नम थी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के लोगों ने पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की। दोस्तों की जोड़ी, जो हमेशा साथ दिखाई देती थी, अब आखिरी सफर में भी साथ चली गई। लालकिले के पास हुई वह मुलाकात जो एक दोस्ती की निशानी बनने वाली थी, अब हमेशा के लिए दर्द बनकर रह गई।
बाइट पवन अग्रवाल मृतक लोकेश अग्रवाल का रिश्तेदार
रिपोर्ट विनीत अग्रवाल अमरोहा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SYSUNIL YADAV
FollowMar 14, 2026 19:01:04104
Report
212
Report
131
Report
151
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowMar 14, 2026 18:30:29125
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 14, 2026 18:15:41166
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 14, 2026 18:15:32170
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 14, 2026 18:15:21210
Report
226
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 14, 2026 18:00:35192
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 14, 2026 18:00:19180
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowMar 14, 2026 17:46:11129
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 14, 2026 17:45:44181
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 14, 2026 17:45:37154
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 14, 2026 17:45:21Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
राजीव नगर में रोड पर चले लाठी, डंड़े और तलवार
आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष, झगड़े में महिलाएं भी शामिल
कमला नगर थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने मोर्चा संभाला मोर्चा
झुग्गियों में भागे बदमाश, घर पकड़ के लिए पुलिस का अभियान चालू
151
Report