icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
201304
PKPushpender Kumar11 Nov 2025, 05:49 am

आरियालुर में गैस सिलिंडर लरी पलटी, भारी आग ने मचाई दहशत

Noida, Uttar Pradesh:In Ariyalur district, a major commotion broke out after a lorry carrying gas cylinders overturned near Varanasi village, causing the cylinders to explode and catch fire. Kanagaraj, a resident of Inam Kulathur area in Tiruchirappalli district, was transporting a full load of Indane gas cylinders from the Tiruchi godown to a dealer in Ariyalur. While taking a turn near the Pillayar temple close to Varanasi village in Ariyalur district, Tamil Nadu, the lorry lost control and toppled into a roadside ditch. Due to the impact, several gas cylinders exploded and scattered. The lorry driver, Kanagaraj, sustained severe injuries but managed to escape by jumping out of the vehicle. He was immediately taken to the Ariyalur Government Medical College Hospital in a 108 ambulance, where he is receiving treatment. Meanwhile, other cylinders in the lorry also began exploding one after another, leading to a massive blaze that completely destroyed the lorry. The series of explosions and the towering flames have caused widespread panic in the area. Under the leadership of Ariyalur Fire Officer Senthilkumar, fire service personnel rushed to the spot and are working to bring the fire under control. Vehicles traveling from Thanjavur and Tiruchi to Ariyalur are being diverted through Vikrampatti and nearby alternate routes. The incident has created a major stir across Ariyalur district. Police personnel, led by Ariyalur District Superintendent of Police Viswes Balasubramani Shastri, have made security arrangements at the site. A major disaster was averted as there were no residential houses nearby.
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उदयपुर में अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस ने कार्रवाई, 50 लाख शराब बरामद

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की अंजाम दिया। हिरणमगरी थाना पुलिस और डीएसटी की टीम ने कलड़वास स्थित रीको औद्योगिक क्षेत्र के गोदाम पर दबिश। जहा से पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। हालांकि उसके तीन अन्य साथी फरार हो गए। आरोपी हरियाणा की सस्ती शराब पर राजस्थान के नकली मोनोग्राम और आबकारी विभाग की फर्जी सील लगाकर उसे महंगी शराब बताकर बेचते थे। पुलिस ने गोदाम और वाहनों की तलाशी में 60 कार्टन अंग्रेजी शराब, 110 बीयर के टीन, दो कार और एक टेम्पो जब्त किया। मौके से 15 फर्जी नंबर प्लेट, नकली मोनोग्राम लगाने की मशीन, स्टीकर और फर्जी होलोग्राम भी मिले। बरामद शराब पर ‘फॉर सेल इन हरियाणा’ लिखा था। पुलिस ने आरोपी केदार कुमार सेनानी को गिरफ्तार किया है।
0
0
Report

भाटी की जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट मुख्य न्यायाधीश नियुक्ति: राजस्थान हाईकोर्ट में विदाई

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश डॉ. जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी के जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद पर नियुक्ति के बाद सोमवार को राजस्थान हाईकोर्ट में उनका विदाई रेफरेंस आयोजित किया जाएगा। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार (प्रशासन) शिवानी सिंह की ओर से नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के अनुसार सोमवार, 7 सितंबर को दोपहर 3:45 बजे राजस्थान हाईकोर्ट मुख्य पीठ में मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट में विदाई रेफरेंस आयोजित होगा। जयपुर पीठ में भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में सहभागिता होगी। इस दौरान राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारी, न्यायिक कर्मचारी और अधिवक्ता मौजूद रहेंगे। डॉ. जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी वर्ष 2016 से राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। अब उन्हें जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति का वारंट जारी हो चुका है और वे बुधवार को जम्मू-कश्मीर में राजभवन में मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे। राजस्थान हाईकोर्ट में लंबे न्यायिक कार्यकाल के दौरान जस्टिस भाटी का जोधपुर सहित प्रदेश के न्यायिक जगत से गहरा जुड़ाव रहा है। विदाई रेफरेंस में न्यायाधीश और अधिवक्ता उनके कार्यकाल और योगदान को याद करते हुए शुभकामनाएं देंगे।
0
0
Report
Advertisement

किशनगढ़ में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल

Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ क्षेत्र में रविवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा घासलों की ढाणी और सुरसुरा के बीच हुआ, जहां कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सड़क पर घायल अवस्था में पड़े दोनों युवकों को स्थानीय लोगों ने तत्काल राजकीय अस्पताल पहुंचाया। यहाँ चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल रामसिंह बंजारा की हालत देखते हुए उसे अजमेर रेफर किया गया। रामसिंह का अजमेर में उपचार जारी है। मृतक की पहचान हाउसिंग बोर्ड पानी की टंकी, वार्ड नंबर 30 निवासी धारा सिंह बंजारा के रूप में हुई है। शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। रूपनगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है。
0
0
Report

खैरागढ़ में राजा बालकदास की 221वीं जयंती पर जय सतनाम का उत्साह

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। राजा गुरु बालकदास की 221वीं जयंती पर खैरागढ़ में ‘जय सतनाम’ के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। राजा गुरु बालकदास समिति केसीजी एवं सतनामी समाज ने भव्य शोभायात्रा और सम्मान समारोह आयोजित किया। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का समाजजनों ने पगड़ी पहनाकर, फूलमाला व आतिशबाजी से स्वागत किया। समाज को सौगात देते हुए शर्मा ने खैरागढ़ में समाज भवन के लिए 20 लाख और ग्राम मंडला में मॉडल जैतखाम के लिए करीब 6 लाख रुपए देने की घोषणा की। पंथी नृत्य करने वाली बालिकाओं को 5100 रुपए तथा वेशभूषा-वाद्य यंत्रों के लिए 50 हजार रुपए देने की भी घोषणा हुई। पत्रकारों से चर्चा में शर्मा ने श्री सीमेंट प्लांट की जनसुनवाई रद्द होने, पुलिस भर्ती और झीरम घाटी मामले पर सरकार का पक्ष रखा। इसके बाद निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। अंबेडकर चौक से गोलबाजार तक ‘जय सतनाम’ गूंजता रहा। बाइट - विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री
0
0
Report

खंडवा नगर निगम ने गुरु वंदन शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों का सम्मान किया

Khandwa, Madhya Pradesh:नगर निगम खंडवा ने ‘गुरु वंदन शिक्षक सम्मान समारोह’ में शिक्षकों का सम्मान किया शिक्षक दिवस के अवसर पर खंडवा नगर निगम की ओर से ‘गुरु वंदन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षक, प्राचार्य और संस्था प्रमुखों का सम्मान किया गया। खंडवा महापौर अमृता अमर यादव, निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा और निगम के एमआईसी सदस्य पार्षद ने शहर के लोगों की ओर से यह सम्मान किया। आज नगर निगम सभागृह में आयोजित गुरु वंदन कार्यक्रम में महापौर अमृता अमर यादव ने शहरवासियों की ओर से गुरुजनों का स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय और अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य, प्रधानाचार्य और संस्था प्रमुखों को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं महापौर अमृता अमर यादव के साथ एमआईसी सदस्यों और पार्षदों ने पुष्पवर्षा कर शिक्षक-शिक्षिकाओं का स्वागत किया। महापौर ने कहा कि गुरु केवल ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि जीवन की दिशा तय करने वाले मार्गदर्शक हैं। शिक्षक विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना पैदा करते हैं।
0
0
Report
Advertisement

सोनू भैया के अंतिम विदाई में यादों की गर्माहट और भाईचारे का अहसास

Noida, Uttar Pradesh:शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, पर कैसे छोड़ जाएँ अपने बड़े भाई समान मित्र को अकेला…मन मानने को तैयार नहीं है कि सोनू भैया अब हमारे बीच नहीं हैं। अंतिम विदाई के उस क्षण में लगा जैसे समय ठहर गया हो। आँखों के सामने उनकी मुस्कुराती हुई छवि, उनका स्नेह और उनका अपनापन बार-बार आता रहा। कुछ रिश्ते नाम के मोहताज नहीं होते। सोनू भैया मेरे लिए ऐसे ही रिश्ते थे - बड़े भाई का स्नेह और मित्र का अपनापन, दोनों एक साथ। उनसे जुड़ी यादें आज मन को भीतर तक भिगो रही हैं। शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया, लेकिन उनका स्नेह, उनकी बातें, उनका संघर्ष और उनके साथ बिताया हर पल हमारे बीच हमेशा जीवित रहेगा। भैया, आपको विदा तो कर दिया, लेकिन दिल कैसे मान ले कि अब आप हमारे साथ नहीं हैं। आपकी कमी हमेशा खलेगी। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।
0
0
Report

मधुबनी पहुंचे सूबे के मुखिया सम्राट चौधरी। हेलीकॉप्टर राजनगर के राज परिसर में किया लैंडिंग।

Madhubani, Bihar:CM., MADHUBANI,BINDU BHUSHAN THAKUR, मधुबनी पहुंचे सूबे के मुखिया सम्राट चौधरी। उनका हेलीकॉप्टर राजनगर के राज परिसर में किया लैंडिंग।सीएम ने राजनगर के राज परिसर स्थित ऐतिहासिक कामख्या मंदिर में पूजा अर्चना किये। सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजामा किया गया। कार्यक्रम स्थल सहित चौक चौड़ाहे पर मजिस्ट्रेट के साथ एसएसबी और बिहार पुलिस की तैनाती की गई है। मंदिर के पुजारी ने बताया यह कामख्या मंदिर दो सौ वर्ष पुराना है और ऐतिहासिक है।जहां सीएम ने पूजा अर्चना किये।राज परिसर से फिर चॉपर से पिलखवार गांव पहुंचे। पिलखवार गांव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पीए के घर पहुंचे और उनके चाचा के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी,मंत्री लेसी सिंह स्थानीय विधायक सुजीत कुमार जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा सहित कई नेता मौजूद थे।सीएम पटना के लिए रवाना हो गए।
0
0
Report
Advertisement

सीतापुर में करंट से पिता-पुत्र की मौत, पेड़ से गिरी डाल हादसा

Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में करंट से पिता पुत्र की मौत हो गई। पेड़ से गिरी डाल उठाने गया बेटा LT लाइन की चपेट में आ गया। बेटे को बचाने के लिए पिता भी पहुंचा लेकिन पिता बुरी तरह झुलस गया जिससे कि पिता पुत्र दोनों की मौत हो गई। यह पूरा मामला सकरन थाना क्षेत्र का है आपको बता दें कि घर के सामने लगे पेड़ से गिरी डाल उठाने पहुंचे 17 साल के पीयूष मिश्रा LT लाइन की चपेट में आ गए बेट को करंट लगता देखकर पिता गीतेश मिश्रा भी बेटे को बचाने के लिए करंट की चपेट में आ गए और हादसे में पिता पुत्र दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
0
0
Report

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर बड़ा दावा: 2047 तक इंतजार करिए

Prayagraj, Uttar Pradesh:डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को लेकर बड़ा बयान कहा 2047 तक अखिलेश यादव इंतजार करें 2027 में उनके लिए कुछ नहीं है यूपी में स्कूलों को बंद करने के आरोपों पर डिप्टी सीएम ने पलटवार किया है कहा कि यूपी में सपा के शासनकाल में शिक्षा व्यवस्था को चौपट किया गया था बाबू कल्याण सिंह की सरकार ने नकल अध्यादेश लाया था लेकिन समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर उसने नकल अध्यादेश को समाप्त कर दिया और नकल की खुली छूट दे दी गई डिप्टी सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी की मंशा है कि पढ़े लिखे लोग अराजकता करें और समाजवादी पार्टी इसी तरह की अराजकता की ताकत खड़ा करना चाहती है जो स्कूलों के बंद किए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं वे आगे बुनियाद हैं हम स्कूलों को बंद नहीं कर रहे बल्कि कायाकल्प कर रहे हैं और आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित कर रहे हैं आज स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने से छात्रों की संख्या बढ़ी है और ड्रेस, कॉपी, किताब सहित हर जरूरी सहूलियत हमारी सरकार उपलब्ध कराती है वहीं सड़क धंसने के सवाल पर यह कहा गया कि सड़क बनेगी तो धंसेगी और धंसेगी तो फिर बनेगी अगर बारिश होगी तो नेपाल के बड़े बड़े पुल भी बह गए हुए लेकिन अगर कहीं सड़क बनाने में गुणवत्ता खराब हो तो उसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी अगर किसी सड़क धसी है तो उसकी सुधार करेंगे
0
0
Report
Advertisement

झीरम कांड मामले पर कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा पलटवार, देवांगन ने किए निशाने

Karhi, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के वाणिज्य उद्योग श्रम तथा वाणिज्य कर मंत्री लखन लाल देवांगन आज पेंड्रा दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली उसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए झीरम कांड में कोर्ट का फैसला आने के बाद कांग्रेस द्वारा पूरा न्याय नहीं मिलने के आरोपों पर कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा भूपेश बघेल कहते थे कि झीरम कांड का चिट्ठा उनकी जेब में रखा हुआ है कौन क्या किया है सब उनके पास है , जब 5 साल उनकी सरकार थी तो चिट्ठा खोल देना था हालांकि तब वे कुछ कर नहीं पाए, एनआईए ने निष्पक्ष रूप से जांच किया है, भारतीय जनता पार्टी की सरकार में निष्पक्ष रूप से जांच हुई है एवं दोषियों के ऊपर कार्यवाही हुई है....मल्लिकार्जुन खड़गे का मोदी सरकार पर नुकसान पहुंचाने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि माननीय मोदी जी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में प्रगति उन्नति किया है, कांग्रेस कवि सैकड़ों वर्षों तक सरकार थी उन्हें भी अपने गिरेबान में झांकना चाहिए... हम 2047 में विकसित भारत की ओर आगे बढ़ रहे हैं...वही हल्द्वानी में कांग्रेस के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन पर मल्लिकार्जुन खड़गे पर चुटकी लेते हुए कहा कि खड़गे की उम्र दराज हो गए हैं कुछ भी बोल जाते हैं, कांग्रेस अनादर की भावना से जन जति अनुसूचित जनजातियों से व्यवहार करती है और बाद में शुद्धिकरण की बात करते हैं, खुद अपना गलत सलात काम करते हैं एवं दूसरों पर आरोप लगाते हैं...
0
0
Report

गिरीश महाजन ने सोशल मीडिया के प्रभाव पर युवाओं को सचेत किया

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव मंत्री गिरीश महाजन भाषण पॉईंटर. सध्या जेन झी हा विषय सर्वत्र चालला आहे, अचानक एखादा विषय आपल्यासमोर येतो आणि मोठा होऊन जातो दिल्लीत जेन झी आंदोलन सुरू झाल्यावर त्या विषयाने कशी कलाटणी घेतली..आपण सर्वांनी बघितलं.. Social मीडिया किती महत्त्वाचा आहे हे आपल्या लक्षात आले असेल.. कुणाचाही फोटो आणि त्याचा चुकीच्या पद्धतीने वापर....AI पण जेवढे फायद्याच्या आहेत तशा तोट्याच्या देखील आहे, आपल्या नेत्यावर टीका झाली तर त्याला आपल्याला देखील त्याच पद्धतीने उत्तर द्यावे लागणार आहे.. डाव्या विचार सरणीचे लोक आपल्याला बदनाम करण्याचे काम करतात, अप्रचार करता आहेत, आणि SOCIAL मिडीयाचा वापर करत आहेत, हे आपल्या समोर मोठे आव्हान.. राहुल गांधी यांच्या देश JODO यात्रेचे मंत्री गिरीश महाजन यांच्याकडून भाषणात अप्रत्यक्ष कौतुक.. प्रत्येक गोष्टींचे आपल्याला बारकाईने विचार करावा लागेल. SOCAIL मिडीयाचा वापर करून आपल्याला पुढे जावे लागेल, नवीन पिढी आपल्याला जोडावे लागेल.. कॉलेज सोडल्यापासून राजकारणात आलो. तरुण काय करू शकतात, यासाठी माझ्यापेक्षा दुसरे चांगले उदाहरण कुणाचे नसेल.. सर्वात जास्त तरुणांची संख्या भारतात आहे, देशाला विश्र्व गुरू करण्यासाठी भाजप शिवाय पर्याय नाही. .हे राहुल गांधीचे काम नाही..यांना लोक मानत नाही राज ठाकरे देखील झेन जी या माध्यमातून युवकांना आपल्याकडे घेण्याचा प्रयत्न करताहेत, अशा पद्धतीने पक्ष फायदा करून घेताहेत... सोनिया गांधी - राहुल गांधी, शरद पवार आणि त्यांची मुलगी सुप्रिया सुळे आणि ठाकरे यांचा पक्ष हे फक्त परिवाराचे पक्ष झाले आहेत हे आपल्याकडे परिवार वाद नाहीये... धर्मांतरणाचे मोठे संकट आहे, आणि मोठे आव्हान आपल्यासमोर आहे, गावची गावे ख्रिचन होतेय... आपल्याकडील लोक तिकडे कसे जातील यासाठी मोठा पैसा खर्च पुरवला जातो आहे यासाठी मोठी चळवळ सुरू आहे.. मंदिरे काढून गावात चर्च होताहेत, ही मोठी गंभीर बाब आहे, तरुणांना ड्रग्स, गांजा अशा प्रकारे व्यसनाधीन करण्यासाठी देखील काही बाह्यशक्ती काम करताहेत, डाव्या विचारसरणीचे काम सुरू आहे .. लहान लहान मुले व्यसन करताहेत, हातात चाकू आणि बंदूक घेऊन गुन्हे करताहेत, हे फक्त व्यसनाधीन झाल्यामुळे झाले आहे. विधानसभा, महानगरपालिका, आणि नगरपालिका आपण जोरात जिंकलो..आता पुढे जिल्हा परिषद निवडणुकीसाठी मोठी तयारी आपल्याला करायची आहे.. जिल्हा परिषद निवडणुकीत एवढा आकडा कधी आणायचा कि आजपर्यंत आला नाही. एक हाती आपल्याला जिल्हा परिषद ताब्यात घ्यायची आहे. जिल्हा बँकेच्या निवडणुकीत गेल्या वेळी दगाफटका केला आणि माघार घेतली पण आता आपल्याला माघार घ्यायची नाही बँक आपल्याला मोठ्या ताकदीने लढ्याची असून जिंकायची आहे. मी मी म्हणणारे आहेत, बँक माझ्यामुळे, दूध संघ माझ्यामुळे , अशा मी मी म्हणणारे यांनी आता निवडणूक लढवावी...मग त्यानं कळेल.. आपला पक्ष कोणत्या एकाच्या भरोष्यावर चालत नाही, असे म्हणणारे लोक आज संपून गेले..ज्यांच्या अंगात आले की माझ्यामुळे पक्ष ते सर्व घरी गेले माझा गाव, माझा परिसर कसा स्वच्छ राहील यासाठी आपल्याला कष्ट करायचे आहे..त्यासाठी दुसरे कोणी येणार नाही.. नशा मुक्ती मोहीम साठी आपण देखील पुढाकार घेतला पाहिजे, आता तर मुले iodex आणि bam, viks खातात आहे, गंभीर बाब आहे... देशातला तरुण निर्व्यसनी कसा राहील हे देखील जबाबदारी देखील आपली आहे. पुण्यात सातवीला मुलगा ड्रग्स सेवन करतो आहे...अशी बातमी आली..मग पुढे काय परिस्थिती असेल..याचा प्रत्येकाने विचार करायला हवा.. पुढची पिढी आपल्या हातातून जाणार नाही, अशी जबाबदारी आपल्याला प्रामाणिकपणे पार पाडायची आहे समाजाची देशाची जबाबदारी आपली आहे.. साउंड बाईट: मंत्री गिरीश महाजन...
0
0
Report

जोھرपुर नगर निगम चुनाव: भजनलाल शर्मा की रैली से भाजपा में उत्साह बढ़ा

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। नगर निगम चुनाव के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार शाम कुछ घंटे के जोधपुर प्रवास पर रहे। मुख्यमंत्री बीकानेर से सीधे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से सीधे जालोरी गेट चौराहे पहुंचे। जालोरी गेट से मुख्यमंत्री का रोड शो शुरू हुआ, जो शहर के भीतरी इलाकों से होते हुए घंटाघर पहुंचकर विशाल जनसभा में तब्दील हो गया। रोड शो के दौरान जालोरी गेट, फतेहपुरिया बाग, सराफा बाजार, त्रिपोलिया बाजार सहित शहर के प्रमुख मार्गों पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे। जगह-जगह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। रोड शो में उमड़े जनसमर्थन और जगह-जगह हुए स्वागत को देखकर मुख्यमंत्री भी अभिभूत नजर आए। मुख्यमंत्री के साथ खुले रथ में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, शहर विधायक अतुल भंसाली, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, शहर जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल और जोधपुर के संगठन प्रभारी भूपेंद्र सैनी मौजूद रहे। रोड शो के पूरे मार्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। एक-एक गली और वार्ड से परिचित हूं : मुख्यमंत्री घंटाघर पहुंचने के बाद रोड शो विशाल जनसभा में परिवर्तित हो गया। यहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमजन और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वे जोधपुर की एक-एक गली और वार्ड को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। पिछले नगर निगम चुनाव में वे जोधपुर के प्रभारी के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जोधपुर की जनता भाजपा को हमेशा अपार समर्थन देती रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम चुनाव में भाजपा के पक्ष में जनता का यह उत्साह विकास के प्रति भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियां बताने और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील की। गहलोत पर साधा निशाना, पेपर लीक को लेकर हमला मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में पेपर लीक माफिया सक्रिय थे और सरकार के मंत्री व अधिकारी तक जेल गए। उन्होंने कहा कि पेपर लीक से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ। भजनलाल शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में करीब 450 परीक्षाएं आयोजित हुई हैं, लेकिन एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए पारदर्शी तरीके से काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर राजनीतिक चुनौती से पीछे हटने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने पांच साल बनाम ढाई साल का चैलेंज दिया था। विधानसभा में चर्चा के लिए बुलाया गया, लेकिन कांग्रेस के लोग मैदान छोड़कर भाग गए। ट्रिपल इंजन सरकार के लिए मांगा समर्थन मुख्यमंत्री ने नगर निगम चुनाव को विकास से जोड़ते हुए कहा कि प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार के बाद अब जोधपुर में भी भाजपा की सरकार बनना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र, राज्य और नगर निगम में भाजपा की सरकार होगी तो विकास की गति और तेज होगी। उन्होंने कहा, “मोदी है तो मुमकिन है।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ राजस्थान में भी विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका लक्ष्य विकसित राजस्थान के साथ विकसित जोधपुर बनाना है। उन्होंने जनता से अपील की कि नगर निगम में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार बनाने के लिए पार्टी को अपना आशीर्वाद दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार बनने पर जोधपुर में विकास की गंगा बहाने का काम किया जाएगा। जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा के नगर निगम चुनाव घोषणा पत्र में किए गए विकास के वादों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चुनाव जीतने के लिए नहीं, बल्कि जोधपुर के सुनियोजित और समग्र विकास के संकल्प के साथ मैदान में है। जनसभा समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सीधे महेश्वरी भवन के लिए रवाना हो गए। रोड शो और जनसभा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और समर्थकों की भीड़ को पार्टी ने नगर निगम चुनाव के लिए सकारात्मक माहौल के रूप में देखा। बाईट 01 भजनलाल शर्मा मुख्य मंत्री -साउंड बाईट 02 गजेंद्र सिंह शेखावत केंद्रीय मंत्री बाईट 03 जोगाराम पटेल केबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top