Back
झारखंड: थैलेसीमिया से जूझते बच्चे के लिए मदद नहीं मिलने से परिवार परेशान
MSMrinal Sinha
Mar 30, 2026 14:48:14
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand
एभीबी : जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत करमाटांड़, पंचायत जीतपुर निवासी एक गरीब परिवार इन दिनों गहरे दर्द और संघर्ष से गुजर रहा है। परिवार का 4 वर्षीय मासूम बेटा जन्म से ही थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। हर कुछ समय पर उसे खून चढ़ाना पड़ता है, और यही उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है। मासूम के पिता मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते हैं, लेकिन बेटे के इलाज का बढ़ता खर्च अब उनकी क्षमता से बाहर होता जा रहा है। बड़े अस्पतालों—रिम्स सहित कई जगहों पर इलाज करवाने के बावजूद बच्चे की हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया है। सोमवार को जब गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन गिरिडीह पहुंचीं, तो पीड़ित परिवार ने उनसे मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई। पिता की आंखों में बेबसी और उम्मीद दोनों साफ झलक रही थी। उन्होंने विधायक से अपने बेटे के बेहतर इलाज और नियमित खून की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की गुहार लगाई। इस दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू भी मौके पर मौजूद रहे। परिवार ने बताया कि सदर अस्पताल गिरिडीह में थैलेसीमिया मरीजों के लिए मुफ्त ब्लड मिलने की व्यवस्था है, लेकिन उन्हें वहां से खून नहीं मिल पा रहा है। यह लापरवाही उनके लिए और भी चिंता का कारण बन गई है। मां के आँखों ने उम्मीद पिता के गोद में बीमार बच्चा, पिता की टूटी उम्मीदें और व्यवस्था की बेरुखी—यह तस्वीर सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि उन तमाम जरूरतमंदों की है जो इलाज के लिए सिस्टम पर निर्भर हैं। अब देखना यह है कि जनप्रतिनिधियों से मिली आश्वासन कितनी जल्दी हकीकत में बदलती है, ताकि इस मासूम को जिंदगी जीने का एक और मौका मिल सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 30, 2026 16:03:210
Report
KRKishore Roy
FollowMar 30, 2026 16:03:04Noida, Uttar Pradesh:जयपुर।सचिवालय सेवा के 237 अधिकारियों के तबादले। कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश।
0
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowMar 30, 2026 16:02:280
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 30, 2026 16:02:200
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 30, 2026 16:01:340
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowMar 30, 2026 16:01:230
Report
VSVISHAL SINGH
FollowMar 30, 2026 16:01:060
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 30, 2026 16:00:530
Report
VSVISHAL SINGH
FollowMar 30, 2026 16:00:320
Report
SVShweta Verma
FollowMar 30, 2026 16:00:210
Report
651
Report
Bulandshahr, Uttar Pradesh:*शिकारपुर: में हुआ विशाल ब्राह्मण सम्मेलन।* भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने भगवान परशुराम के आदर्शों का अनुसरण करने की अपील की। बेटे कुश का राजनीति में पदार्पण कराने की बात कही
637
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 30, 2026 15:47:14635
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 30, 2026 15:47:02527
Report