Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Giridih815301

गिरिडीह में हाथियों के हमले में बुजुर्ग किसान की मौत, वन विभाग के खिलाफ जाम

MSMrinal Sinha
Nov 22, 2025 09:06:57
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand
गिरिडीह जिले में एक बार फिर से गजराज का आतंक देखने को मिला है. पिछले एक सप्ताह से हाथियों का झुंड गिरिडीह के अलग-अलग इलाकों में प्रवेश कर न सिर्फ खेतों में लगे फसलों को bर्बाद कर रहा है बल्कि कई घरों और दीवारों को भी तोड़कर लोगों को नुकसान पहुंचा रहा है. आज दो हाथियों के झुंड ने गिरिडीह जिले के नवडीहा ओपी क्षेत्र के बिशनपुर गांव में खेती करने गए एक बुजुर्ग किसान को कुचलकर मार डाला है. जिस किसान की मौत हुई है उनकी पहचान नवडीहा ओपी क्षेत्र के गोरो पंचायत के विशनपुर गांव निवासी जगदेव महतो (50 वर्ष ) के रूप में की गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए और हाथियों के झुंड को भगाने में जुट गए हैं. इधर घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश کا माहौल देखने को मिल रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के झुंड के गांव में प्रवेश करने की सूचना देर रात को ही वन विभाग को दे दी गई थी. लेकिन वन विभाग के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और हाथियों के झुंड ने आज गांव के एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला है. आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बेंगाबाद - चतरो मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद नवडीहा ओपी प्रभारी समेत पुलिस बल के जवान मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं. हालांकि अभी तक वन विभाग के कोई भी अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे है. जिससे लोगों में वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश का माहौल देखने को मिल रहा है.
96
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Nov 22, 2025 09:52:15
0
comment0
Report
RKRaj Kishore Soni
Nov 22, 2025 09:51:50
Raisen, Madhya Pradesh:पेशाब कांड के आरोपी गिरफ्तार....मंडीदीप में शराब के नशे में व्यक्ति पर पेशाब करने वाले दो आरोपियों राजकुमार और गोविन्द लोवंशी को पुलिस ने किया गिरफ्तार... रायसेन-रायसेन जिले के मंडीदीप में मानवता हुई शर्मसार। दिव्यांग युवक के ऊपर पेशाब करता आया एक युवक। उसी युवक के एक साथी ने उसे पेशाब करने से किया मना। शराब के नशे धुत युवक नहीं माना और करता रहा पेशाब। दिव्यांग युवक के चेहरे पर पेशाब करते का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल। सबसे बड़ी शर्मसार करने की बात तो ये की बहा मौजूद लोग बनाते रहे वीडियो और किसी ने भी उस युवक को नहीं रोका। पेशाब करते का वीडियो मंडीदीप के इंडिया आयल पेट्रोल पंप के पास का बताया जा रहा है। औद्योगिक नगरी मंडीदीप में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल? पुलिस तक भी पहुँचा पेशाब करने बाले युवक की तलाश में जुटी। घटना रायसेन जिले के मंडीदीप की कल शाम की बताई जा रही है।
0
comment0
Report
UCUmesh Chouhan
Nov 22, 2025 09:51:31
Jhabua, Madhya Pradesh:झाबुआ के बामनिया गांव में नारेला रोड पर दिनदहाड़े लूट की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार बामनिया के एक बड़े तंबाकू व्यापारी के घर में दोपहर के समय कुछ अज्ञात लुटेरे घुस आए। उस वक्त घर में अकेली महिला मौजूद थी। लुटेरों ने महिला के साथ मारपीट करते हुए सोने का मंगलसूत्र और नगदी लूट ली। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलते ही बामनिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों के CCTV फुटेज खंगाल रही है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर दहशत का माहौल है। वही घटना के बाद पुलिस लगातार मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच कर रही हे...
0
comment0
Report
MSMAYUR SHUKLA
Nov 22, 2025 09:50:40
Lucknow, Uttar Pradesh:अखिलेख यादव का बयान पिछली बार जब मैं सैफई था तो नेताजी की जयंती पर मैने वादा किया था की सैफई में जो नेताजी के नाम पर जो मेमोरियल बन रहा है उसका उद्घाटन करेंगे 22/11/25 को आज हमारे नेताओं के जरिए जानकारी मिल रही है। निर्वाचन आयोग के बी एल ओ मिल नहीं रहे है। एक जगह बैठा जाते है। उनको खोजना पड़ता है。 भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश और वेस्ट बंगाल में चुनाव को लेकर बड़ी तैयारी है। बीजेपी और चुनाव आयोग मिलकर तैयार कर रहे جن विधानसभा में समाजवादी को जहां वोट बैंक है। वहां 50000 हजार वोट काटे जाएं एस आई आर के जरिए बी एल ओ न मुस्लिम ,दलित ,पिछड़े , अतिपिछड़े क्षेत्रों में नहीं जा रहे है。 बिहार में 65 लाख वोट काटे गए उनके नाम नहीं जोड़े गए उत्तर प्रदेश में डेढ़ से 2 करोड़ वोट कट सकते हैं。 फर्रुखाबाद में तीन दर्जन गांव को सूची नहीं है。 लखनऊ पूर्वी में 1100 मतदाता गायब है。 उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट को ट्रेनिंग नहीं दी गई काम के प्रेशर के कारण गुजरात राल तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल ,राजस्थान में बी एल ओ ने आत्महत्या कर ली उत्तर प्रदेश में डी एम बी एल ओ को डिस्ट्रिब्यूटेड का पेशर बना रहे है。 इलेक्शन कमीशन ने बिना किसी तैयारी के एस आई आर प्रक्रिया शुरू कर दिया है。 इलेक्शन कमीशन द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। बी एल ओ पर बीजेपी जब से सत्ता में आई है। बुखार 650 एमजी की दवाई खाने पड़ रही है。 उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार सबसे ऊचं शिखर पर हैं。 बीजेपी आज की बात नहीं करती भविष्य की बात करती है: अखिलेख यादव मैं पत्रकारों के समर्थन में हूं। सरकार उनका सहयोग करे सरकार के अधिकारी भी बीजेपी के पदाधिकारी मिलकर काम कर रहे है। चीफ जस्टिस ने कहा बुल्डोजर संस्कृति के खिलाफ़ है। ये लोग किसी को नहीं मानते है。 अगर जनता आवाज उठाए तो सरकार पुलिस को आगे करके कारवाही कराएगी: अखिलेश यादव चाहे जो करे लेकिन 2027 का चुनाव हम जीतेंगे : अखिलेश यादव भाजपा हर धर्म के खिलाफ है जब मैं केदारेश्वर मंदिर बनवा रहा था तो मेरे खिलाफ प्रेस करवाई गई वहां के साधु संतों ने मना किया तो भाजपा ने अपने कार्यकर्ता खड़ा कर दिया उत्तराखंड से विरोध करवा दिया यूपी में सबसे खराब लॉ एंड ऑर्डर हो गया है आप तहरीर दोगे तो आपके ऊपर ही मुकदमा हो जाएगा बीजेपी खुद 2047 तक नहीं रहेगी बीजेपी न बंगाल जीतेगी न यूपी जीतेगी : अखिलेश यादव बीजेपी अपना घोषणा पत्र खुद नहीं पढ़ती है。 बीजेपी से सीखकर समाजवादी पार्टी 2147 का घोषणा पत्र जारी करेंगे बीजेपी हर धर्म के खिलाफ़ है。 जब हम इटावा में केदारेश्वर मंदिर बना रहे थे तब हमारे ख़िलाफ़ प्रेस कॉन्फ्रेंस कराई गई थी 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी ए आई जोड़कर अच्छी टेक्नोलॉजी का डिवाइस देगे : अखिलेख यादव दाल मंडी के व्यापारियों ने कहा पुलिस को बुलाकर दबाव बनाया जा रहा है。 आज हम नेताजी को हम लोग मिलकर याद कर रहे हैं तो कार्यकर्ताओं नेताओं से आवेदन है की नई तरह की लड़ाई लड़ी जा रही है।बीजेपी पुरानी पार्टी नहीं है। इसलिए सभी लोग शांति के साथ संयम के साथ काम करे सभी नेता कार्यकर्ता वोट जरूर बनवाइए एस आई आर जरूर दर्ज करवाए संघर्ष के लिए हम तैयार है。 अयोध्या , काशी ,मथुरा में सरकार जो जमीन खरीदी गई है। उसकी जांच करवाने जा रही है उसमें सबसे ज्यादा बीजेपी वाले निकलेंगे : अखिलेश यादव
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Nov 22, 2025 09:49:46
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने पंचायत राज चुनाव और पंचायत के पुनर्गठन को लेकर बयान देते हुए कहा कि पारदर्शिता और नियमों को ध्यान में रखते हुए पंचायत का पुनर्गठन का कार्य राजस्थान में किया गया है नई पंचायत समिति भी बनी है हमारे सरकार का मानना है कि पंचायत राज का विकास राज्य के विकास की रिड की हड्डी है पंचायती राज शासन के विकेंद्रीकरण का एक मुख्य आधार है गांव का विकास इन पंचायतों के माध्यम से ही किया जाता है इसलिए दूर दराज के क्षेत्र खासकर मरुस्थलीय जिले जहां पर छोटी-छोटी पंचायत बनाई गई है वहां दूरी को विशेष में ध्यान में रखा गया है वहां पर पंचायत के पुनर्गठन को लेकर रियायत भी दी गई है हमारा विजन है कि पंचायत के विकास के लिए कार्य हो और आमजन इसमें सहभागी बने और पंचायती राज की जितनी भी योजनाएं हैं जो पंचायत के माध्यम से चलती है पंचायत के दूर दराज क्षेत्र के गांव तक पहुंचेगी यह हमारा विश्वास है उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि निगम का विकेंद्रीकरण पूर्ववर्ती सरकार ने राजनीतिक भेदभाव के आधार पर किया था निगम के एक वार्ड में 25000 की जनसंख्या वही दूसरे वार्ड में 3000 की जनसंख्या जो की न्याय संगत नहीं था कोई भी निगम प्रभावित तरीके से तभी कार्य कर सकता है जब कमान एक हाथ हो निगम के दो भाग करने से कोटा, जयपुर और जोधपुर की विकास की गति रूक चुकी थी अब जब एक निगम हो चुका है तो पुनः विकास की गति निगम पकड़ेगा। बाइट जोगाराम पटेल संसदीय कार्य मंत्री
22
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Nov 22, 2025 09:49:12
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर से वाराणसी हाईवे पर हुआ एक ऐसा हादसा… जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। तेज रफ़्तार… हाइवे पर दौड़ती बोलेरो… अचानक टाटा मैजिक को पीछे से टक्कर… और फिर देखते ही देखते बोलेरो ने फिल्मी अंदाज़ में पांच… बल्कि छह बार पलटियां खाईं! लेकिन हैरानी की बात ये—गाड़ी के सीधा होते ही ड्राइवर मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। गनीमत ये रही कि इस दिल दहला देने वाले हादसे में किसी की जान नहीं गई। गगहा थाना क्षेत्र के गोरखपुर–वाराणसी हाईवे… मझगांवां फ्लाईओवर का ये वीडियो दिल दहला देने वाला है। वाराणसी की ओर से तेज रफ्तार में दौड़ रही बोलेरो… आगे चल रही टाटा मैजिक को पीछे से जोरदार टक्कर मारती है… और अगले ही पल काबू खोते ही हाईवे पर हवा में उछलती हुई करीब 5 से 6 बार पलटती चली जाती है। बोलेरो के पलटते ही पूरी सड़क पर अफरा–तफरी मच जाती है। दूसरी तरफ टाटा मैजिक में रखा सामान सड़क पर बिखर जाता है। स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं… लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने सभी को हैरान कर दिया। बोलेरो गाड़ी पलटने के बाद जैसे ही सीधी होती है… ड्राइवर तुरंत गाड़ी स्टार्ट करता है… और मौके से फरार हो जाता। लोग हैरत से देखते रह जाते हैं कि इतनी भयानक पलटियों के बावजूद गाड़ी कैसे चल पड़ी… और ड्राइवर भाग कैसे गया? हादसा शनिवार को मझगांवां फ्लाईओवर पर हुआ। गनीमत ये रही कि न तो टाटा मैजिक चालक को बड़ा नुकसान हुआ न ही कोई स्वजन घायल हुआ। लेकिन तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक बड़ा हादसा होते होते टाल दिया। तेज रफ्तार… हाइवे की लापरवाही… और फिर फिल्मी अंदाज़ में गाड़ी का फरार होना ये वीडियो सड़क सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।
50
comment0
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
Nov 22, 2025 09:48:33
Sitapur, Uttar Pradesh:विद्यालय का कायाकल्प सीतापुर, यूपी रिपोर्टर राजकुमार दीक्षित ANCHOR- सीएम योगी की कायाकल्प योजना के तहत स्कूलों की हालात बदल रही है यूपी के सीतापुर में खैराबाद ब्लॉक स्थित रहीमाबाद उच्च प्राथमिक विद्यालय कॉन्वेंट स्कूल को मात देता दिखाई दे रहा है रहीमाबाद उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका सीमा बाजपेई और उनके स्टाफ ने विद्यालय को कायाकल्प योजना के तहत बदल दिया है विद्यालय में पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए प्रधानाध्यापिका सीमा बाजपेई और स्टाफ के द्वारा विद्यालय में हरे भरे वृक्ष लगाए गए हैं इतना ही नहीं स्वच्छता भी इस विद्यालय की प्राथमिकता है वहीं विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे जनरल नॉलेज में किसी कॉन्वेंट विद्यालय से काम नहीं है और हर सवाल का जवाब बेहतर ढंग से देते हैं रहीमाबाद प्राथमिक उच्च विद्यालय को देखकर लगता है की हर शिक्षक को अपने विद्यालय को बेहतर बनाना चाहिए जिससे कि बच्चों का भविष्य उज्जवल हो जब इस बारे में बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शिक्षकों ने विद्यालय का कायाकल्प किया है इसके लिए शिक्षक बधाई के पात्र हैं जिले के सभी शिक्षकों को अपने विद्यालय के प्रति समर्पित रहना चाहिए और बच्चों को अच्छी शिक्षा देनी चाहिए बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह कहते हैं कि विद्यालय को स्वच्छ एवं पर्यावरण के लिए विद्यालय में हरे भरे पौधे जरूर लगाए।
80
comment0
Report
NSNaresh Sethi
Nov 22, 2025 09:48:17
Kot Kapura, Punjab:ਫ਼ਰੀਦਕੋਟ ਜਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ  ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਿਲ ਕਰਦਿਆਂ  ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਕਰਨ ਦੀ ਯੋਜਨਾ ਬਣਾ ਰਹੇ ਗਿਰੋਹ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ 01 ਮਹਿਲਾ ਸਮੇਤ 06 ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਤੋ ਪਹਿਲਾ ਹੀ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।  ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਦੋਸ਼ੀਆ ਪਾਸੋ 01 ਲੋਹੇ ਦਾ ਖੰਡਾ, 02 ਲੋਹੇ ਦੇ ਟੋਕੇ, 01 ਕ੍ਰਿਪਾਨ ਅਤੇ 01 ਨਲਕੇ ਦੀ ਹੱਥੀ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ。 ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆ ਜੋਗੇਸ਼ਵਰ ਸਿੰਘ ਗੋਰਾਇਆ ਐਸ.ਪੀ (ਇੰਨਵੈਸਟੀਗੇਸ਼ਨ) ਫਰੀਦਕੋਟ  ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕੀ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਸਮੇਤ ਸ਼ੱਕੀ ਵਿਅਕਤੀਆ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਤਿਕੋਣੀ ਮੋਗਾ ਰੋਡ, ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿਖੇ ਮੌਜੂਦ ਸੀ ਤਾਂ ਉਹਨਾ ਨੂੰ ਭਰੋਸੇਯੋਗ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਕਿ ਇਹ ਦੋਸ਼ੀ ਜੋ ਲੁੱਟਾ ਖੋਹਾ ਕਰਨ ਦੇ ਆਦਿ ਹਨ ਅਤੇ ਜੋ ਰਾਹਗੀਰਾ ਪਾਸੋ ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤਾ ਨੂੰ ਅਂਜਾਮ ਦਿੰਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਜੋ ਅੱਜ ਵੀ ਮਾਰੂ ਹਥਿਆਰਾ ਨਾਲ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਕਰਨ ਦੀ ਯੋਜਨਾ ਬਣਾ ਰਹੇ ਹਨ।ਜਿਸ ਸੂਚਨਾ ਦੇ ਅਧਾਰ ਤੇ ਤੁਰੰਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਵੱਲੋ ਇਹਨਾ ਦੋਸ਼ੀਆ ਨੂੰ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਭਮੀਰੀਦਾਸ ਨਜਦੀਕ ਬਿਜਲੀ ਘਰ, ਦੇਵੀਵਾਲਾ ਰੋਡ, ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਪਾਸੋ ਉਸ ਸਮੇ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ, ਜਦ ਉਹ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਕਰਨ ਦੀ ਯੋਜਨਾ ਬਣਾ ਰਹੇ ਸਨ। ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਮੌਕੇ ਪਰ ਇਹਨਾ ਪਾਸੋ ਤੇਜਧਾਰ ਹਥਿਆਰ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਹਨ。 ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿਖੇ ਮਕੱਦਮਾ  ਦਰਜ ਰਜਿਸਟਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਉਕਤ ਮੁਕੱਦਮੇ ਵਿੱਚ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕਰਕੇ ਰਿਮਾਡ ਹਾਸਿਲ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਰਿਮਾਡ ਹਾਸਿਲ ਕਰਨ ਉਪਰੰਤ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਪਾਸੋ ਹੋਰ ਪੁੱਛਗਿੱਧ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।ਉਹਨਾ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਦ ਇਹਨਾ ਦੋਸ਼ੀਆ ਦੇ ਕ੍ਰਿਮੀਨਲ ਰਿਕਾਰਾਰд ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਇਹ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਗਿਰੋਹ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਦੋਸ਼ੀਆ ਖਿਲਾਫ ਪਹਿਲਾ ਵੀ ਕਤਲ, ਖੋਹ, ਨਸੇ ਦੀ ਤਸਕਰੀ, ਸੰਗਠਿਤ ਅਪਰਾਧ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸੰਗੀਨ ਧਾਰਾਵਾ ਤਹਿਤ 08 ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਰਜਿਸਟਰ ਹਨ。 ਬਈਟ ਜੋਗੇਸ਼ਵਰ ਸਿੰਘ ਗੋਰਾਇਆ ਐਸ.ਪੀ (ਇੰਨਵੈਸਟੀਗੇਸ਼ਨ) ਫਰੀਦਕੋਟ
40
comment0
Report
Nov 22, 2025 09:46:36
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत मिश्रौलिया बाबूराम न्याय पंचायत की खेल प्रतियोगिता शनिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा बहुता में आयोजित की गई।जिसमें परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में प्रतिभाग लिया। 50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय सेखुई द्वितीय के आदित्य एवं बालिक वर्ग में ही प्राथमिक विद्यालय बेलवा बहुता की छात्रा महर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग मे प्राथमिक विद्यालय बेलवा बहुता के आरिफ बालिका वर्ग मे प्राथमिक विद्यालय एकडंगा की सोनम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया कबड्डी( प्राथमिक स्तर) बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय बेनीपुर व बालिका वर्ग मे प्राथमिक विद्यालय तीत गांव करूवापारा विजयी रहे।
48
comment0
Report
Advertisement
Back to top