Back
गिरिडीह गोलीकांड के आरोपी हर्ष उर्फ टुसू गिरफ्तार; देशी पिस्टल बरामद
MSMrinal Sinha
Feb 26, 2026 12:00:37
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand
एभीबी : गिरिडीह के चर्चित गोलीकांड का एक अन्य आरोपी अभियुक्त हर्ष श्रीवास्तव उर्फ टुसू गुरुवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. आरोपी की गिरफ्तारी जिला के ताराटांड़ थाना क्षेत्र से हुई है. बताया गया कि गोलीकांड का नामजद अभियुक्त हर्ष श्रीवास्तव ताराटांड़ से बाहर भागने की तैयारी में था. इस बात की भनक लगते ही गठित टीम ने गिरिडीह - टुंडी मार्ग पर स्थित ताराटांड़ थाना अंतर्गत बुटबरिया के पास छापेमारी करते हुए आरोपी अभियुक्त को धर दबोचा. पकड़े गए अभियुक्त के पास से पुलिस टीम ने एक 7.65 एमएम का देशी पिस्टल, एक जिंदा गोली और एक खोखा बरामद किया है. एसपी ने बताया कि निकाय चुनाव के दिन वार्ड नंबर 18 के बूथ संख्या 18/3 उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय आजाद नगर अनुसूचित जाति टोला के मतदान स्थल से 200 मीटर की दूरी पर हिंसक घटना घटी थी. नगर थाना क्षेत्र के झिंझरी मोहल्ला का रहने वाला हर्ष श्रीवास्तव उर्फ टुसू इस घटना का नामजद अभियुक्त था. पुलिस को ताराटांड़ थाना क्षेत्र के दुरस्त इलाके में उसके छिपे होने की सूचना मिली थी. सूचना के उपरांत त्वरित करवाई करते हुए गठित टीम को तत्काल छापेमारी का निर्देश दिया गया. टीम ने फौरन बताए गए इलाके में छापेमारी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई. बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर उसके द्वारा फायरिंग में इस्तेमाल किया गया 7.65 एमएम का एक देशी पिस्टल, 7.65 एमएम का एक जिंदा गोली बरामद किया गया है. साथ ही फायरिंग किए गए स्थान से एक खोखा भी बरामद किया गया है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त हर्ष श्रीवास्तव के विरुद्ध नगर थाना में पूर्व में भी अपराधिक मामला दर्ज है. बताते चलें कि इस गोलीकांड के बाद जिला प्रशासन ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया है. गठित टीम में डीएसपी मुख्यालय कौशर अली, नीरज सिंह सिंह, साइबर डीएसपी आबिद खान, एसडीपीओ धनंजय कुमार, राजेंद्र प्रसाद, सुमित कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया है. पुलिस की चार अलग - अलग टीम लगातार छापेमारी करते हुए इस गोलीकांड के मुख्य अभियुक्त शिवम श्रीवास्तव उर्फ शिवम आजाद सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर 25 फरवरी को जेल भेज चुकी है. गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से भी पुलिस टीम के 7.65 एमएम का एक देशी पिस्टल और पांच जिंदा गोली एवं खोखा बरामद किया था.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
PPPRASHANT PARDESHI
FollowFeb 26, 2026 13:15:220
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 26, 2026 13:07:510
Report
SSsubhash saheb
FollowFeb 26, 2026 13:07:380
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 26, 2026 13:07:240
Report
PGPARAS GOYAL
FollowFeb 26, 2026 13:07:070
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 26, 2026 13:06:520
Report
PGPARAS GOYAL
FollowFeb 26, 2026 13:06:300
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 26, 2026 13:06:190
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 26, 2026 13:06:060
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 26, 2026 13:05:280
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowFeb 26, 2026 13:05:130
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 26, 2026 13:04:290
Report