Back
सरिया में अटल स्मारक रोक पर भाजपा का आक्रोश, 30 दिसंबर को लाठी मार्च तय
MSMrinal Sinha
Dec 27, 2025 16:07:39
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand
एवं भी: बीते 25 दिसम्बर को गिरिडीह जिले के सरिया के केशवारी में श्रद्धेय भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर केशवारी चौक पर माल्यार्पण करने के दौरान प्रशासन के द्वारा रोक लगाए जाने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया ओर अब कड़ाके की ठंड में बगोदर - सरिया में राजनीति भी पूरी तरह से गर्म हो गयी है. सरिया प्रशासन के द्वारा केसवारी चौक में श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापना हेतु बनाए जा रहे गोलंबर को रात्रि 1:30 बजे अंधेरे का लाभ उठाकर तोड़े जाने की कायराना कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया. इस अलोकतांत्रिक और तानाशाहीपूर्ण कदम के विरोध में आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरिया बाजार से होते हुए सरिया थाना तक विशाल मशाल जुलूस निकाला. जुलूस के बाद सरिया थाना के समक्ष जोरदार नुक्कड़ सभा आयोजित की गई. जिसमें प्रशासन की मनमानी के खिलाफ तीखे और चेतावनीपूर्ण नारे लगाए गए. सभा एवं जुलूस के दौरान स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान, सरिया एसडीएम हाय-हाय, सरिया प्रशासन की मनमानी नहीं चलेगी, धारा 163 का उल्लंघन करने वाले एसडीएम को बर्खास्त करो समेत कई नारे लगाए गए. इस दौरानभाजपा कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह केवल एक प्रतिमा या गोलंबर का मामला नहीं, बल्कि देश के महान पुरुष भारत रत्न के सम्मान पर सीधा हमला है, जिसे भारतीय जनता पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी. इस मौक़े पर भी यह भी ऐलान किया गया कि 30 दिसंबर को सरिया में विधानसभा स्तरीय विशाल लाठी मार्च निकाला जाएगा. जिसमें हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन भाग लेंगे. आज के इस आक्रोशपूर्ण मशाल जुलूस सह चेतावनी मार्च में सरिया प्रखंड सहित पूरे बगोदर विधानसभा क्षेत्र के सैकडों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और एक स्वर में प्रशासन की तानाशाही के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 27, 2025 17:21:120
Report
RJRahul Joshi
FollowDec 27, 2025 17:19:260
Report
WJWalmik Joshi
FollowDec 27, 2025 17:18:020
Report
RSRAKESH SINGH
FollowDec 27, 2025 17:17:430
Report
NMNitesh Mishra
FollowDec 27, 2025 17:17:280
Report
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowDec 27, 2025 17:16:540
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowDec 27, 2025 17:16:410
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowDec 27, 2025 17:16:160
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowDec 27, 2025 17:16:000
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 27, 2025 17:15:450
Report
DRDamodar Raigar
FollowDec 27, 2025 17:15:220
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 27, 2025 17:15:120
Report