Back
गैस कालाबाजारी के खिलाफ छापेमारी: 70 एलपीजी सिलेंडर जब्त
APASHISH PRAKASH RAJA
Mar 16, 2026 08:01:28
Narayanpur, Jharkhand
झारखण्ड के गढ़वा जिले के सदर क्षेत्र में एसडीएम संजय कुमार ने छापेमारी कर 70 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए और प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। गैस के कालाबाजारी के लिए स्टॉक किया गया था, स्थानीय लोगों ने एसडीएम से कालाबाजारी के बारे में शिकायत की थी। गढ़वा शहरी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में लोग अभी भी आपदा के अवसर तलाश रहे हैं। एसडीएम के नेतृत्व में ग्रामीण हूर गांव में छापेमारी कर 70 एलपीजी सिलेंडर लदा एक पिकअप वाहन जब्त किया गया; इनमें से 17 भरे थे और 53 खाली थे। खाली सिलेंडरों की बड़ी मात्रा से यह पुष्टि होती है कि गांव में इस व्यक्ति द्वारा सिलेंडर बेचने का काम किया जा रहा था। सूचना के सत्यापन के बाद एसडीएम ने सचिन चौबे के ठिकाने पर औचक छापेमारी कर घर के बाहर अहाते में सिलेंडरों से भरा वाहन देखा। सचिन चौबे इन भरे और खाली सिलेंडरों के स्रोत और वितरण के बारे में कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत कर पाने में असफल रहे। मामला संदिग्ध पाया गया, जिसके फलस्वरूप प्रशासन ने सभी सिलेंडर तुरंत जब्त कर लिए। एसडीएम ने अंचलाधिकारी सफी आलम और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राहुल मिंज के साथ मिलकर चेकिंग करवाई और इन सिलेंडरों की गिनती कराई। अधिकारियों ने जब्त स्टॉक को जनहित और सुरक्षा के दृष्टिगत कल्याणपुर स्थित भारद्वाज भारत गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में दे दिया। एसडीएम ने अंचलाधिकारी और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दोषी व्यक्ति के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DSDanvir Sahu
FollowMar 16, 2026 09:18:240
Report
SPSohan Pramanik
FollowMar 16, 2026 09:18:040
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 16, 2026 09:17:420
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowMar 16, 2026 09:17:300
Report
रघुनाथ जी एकेडमी में परीक्षाफल वितरण समारोह धूमधाम से सम्पन्न सीतापुर जनपद के रेउसा स्थित श्री रघुना
1
Report
VMVimlesh Mishra
FollowMar 16, 2026 09:17:030
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowMar 16, 2026 09:16:180
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowMar 16, 2026 09:15:570
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 16, 2026 09:15:410
Report
0
Report
0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowMar 16, 2026 09:10:230
Report
MSMrinal Sinha
FollowMar 16, 2026 09:10:040
Report
SKSHIV KUMAR
FollowMar 16, 2026 09:09:2991
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowMar 16, 2026 09:09:1024
Report