Back
जमशेदपुर: बिस्टुपुर पुलिस ने अवैध पिस्टल और तीन जिंदा गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार
RKRANJEET Kumar OJHA
Nov 28, 2025 11:22:56
Jamshedpur, Jharkhand
जमशेदपुर के बिष्टुपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां पुलिस ने क्षेत्र से एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि साउथ पार्क स्थित चिन्मया स्कूल के पास एक संदिग्ध युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में थाना प्रभारी बिष्टुपुर द्वारा एक छापामारी टीम का गठन किया गया। छापामारी के दौरान बागबेड़ा शंख बाबा मंदिर के पास रहने वाले आदित्य झा उर्फ सन्नी को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। जांच करने पर उसके कमर से एक देसी पिस्टल और एक पैकेट से तीन जिंदा गोलियां बरामद की गईं हैं, साथ ही एक वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है, बरामदगी के बाद उसके खिलाफ बिष्टुपुर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपी आदित्य झा पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज होने की बातें सामने आई हैं। छापामारी टीम में थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे, एसआई आकाश कुमार पांडेय समेत अन्य शामिल थे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DNDinesh Nagar
FollowNov 28, 2025 11:30:13Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर जिले में समय पर नहीं मिल रहा है कई किसानों को भावांतर का पैसा,
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
BDBabulal Dhayal
FollowNov 28, 2025 11:23:310
Report
RVRaunak Vyas
FollowNov 28, 2025 11:23:180
Report
AAAbhishek Aadha
FollowNov 28, 2025 11:22:450
Report
NMNitesh Mishra
FollowNov 28, 2025 11:22:330
Report
0
Report
HBHemang Barua
FollowNov 28, 2025 11:21:320
Report
AVArun Vaishnav
FollowNov 28, 2025 11:21:180
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowNov 28, 2025 11:21:020
Report
RKRohit Kumar
FollowNov 28, 2025 11:20:030
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowNov 28, 2025 11:19:35112
Report