Back
घाटशिला नदी से द्वितीय विश्वयुद्ध के अमेरिकी मिसाइल बम निष्क्रिय, सेना ने सफल ब्लास्ट से माहौल शांत किया
RSRandhir Singh
Mar 25, 2026 13:08:10
Ghatshila, Jharkhand
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में घाटशिला के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित पानी पाडा स्वर्णरेखा नदी में द्वितीय विश्वयुद्ध के समय के अमेरिका निर्मित मिसाइल बम मिले थे, जिसे लेकर बीते 10 दिनों से अनिश्चितता और भय का माहौल बना रहा। भारतीय थल सेना के बम निरोधक दस्ते ने नदी से बरामद बम को बारी-बारी से ब्लास्ट कर सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। ऑपरेशन अत्यंत सावधानी और तकनीकी सटीकता के साथ अंजाम दिया गया। घाटशिला के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपड़ा नागूड़साई का इलाका छावनी में तब्दील रहा। क्षेत्र के भीतर रहने वाले सभी घरों और खेतों को खाली कराया गया, साथ ही अग्निशमन विभाग की गाड़ियां और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर रही। नदी की ओर जाने वाले रास्तों को बैरिकेडिंग कर सील किया गया। बम स्क्वायड टीम ने तकनीकी मुआयना कर गड्ढों में बालू भरकर दोनों बमों को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया और पहली और फिर आधे घंटे बाद दूसरे ब्लास्ट से प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद ग्रामीणों ने सेना और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से वे सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पूरी ऑपरेशन दिशा-निर्देश एसएसपी के मार्गदर्शन में घाटशिला SDPO अजित कुजूर, मुसाबनी DSP संदीप कुमार भगत और बहरागोड़ा CO राजाराम मुंडा की मॉनेटरिंग में हुआ।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 25, 2026 14:16:390
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 25, 2026 14:16:220
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowMar 25, 2026 14:16:080
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowMar 25, 2026 14:15:530
Report
VAVishnupriya Arora
FollowMar 25, 2026 14:15:430
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 25, 2026 14:15:340
Report
523
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 25, 2026 14:07:36448
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 25, 2026 14:07:12610
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 25, 2026 14:06:30Noida, Uttar Pradesh:चंद सेकंड में आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया...हालांकि दुकानदार ने उसका पीछा करने की कोशिश भी की...लेकिन तब तक वो रफूचक्कर हो गया
613
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 25, 2026 14:06:11624
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 25, 2026 14:05:51548
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 25, 2026 14:05:31Noida, Uttar Pradesh:मेरठ के भगवानपुर में बाबा साहब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मामले में बीजेपी के नेता हसीन यासमीन का विवादित बयान सामने आया है. फिलहाल पुलिस बयान को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच में जुटी है.
641
Report