Back
धनबाद के धनसार में दो दुकानों में भीषण आग, टाटा शोरूम बच गया
NMNitesh Mishra
Jan 01, 2026 04:52:48
Dhanbad, Jharkhand
धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत नई दिल्ली रोड के समीप देर रात दो दुकानों में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आग की लपटें और धुएं को देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे पास में स्थित टाटा का शोरूम आग की चपेट में आने से बच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार यदि दमकल समय पर नहीं पहुंचता तो आग और विकराल रूप ले सकती थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। धनसार थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
ABATISH BHOIR
FollowJan 01, 2026 06:21:350
Report
TSTushar Srivastava
FollowJan 01, 2026 06:19:430
Report
AVArun Vaishnav
FollowJan 01, 2026 06:19:310
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowJan 01, 2026 06:19:180
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowJan 01, 2026 06:18:520
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowJan 01, 2026 06:18:100
Report
RSRavi sharma
FollowJan 01, 2026 06:17:28Jammu, :बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक को गजंसू बीओपी के हवाले किया
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowJan 01, 2026 06:17:220
Report
BSBIRENDRA SINHA
FollowJan 01, 2026 06:16:470
Report
TTTUSHAR TAPASE
FollowJan 01, 2026 06:16:300
Report
ARAmit Raj
FollowJan 01, 2026 06:15:090
Report
PDPradyut Das
FollowJan 01, 2026 06:09:060
Report
MDMritunjay Das
FollowJan 01, 2026 06:06:120
Report