Back
हरियाणा के नए DGP अजय सिंघल: टेक्नोलॉजी से अपराध पर काबू, ट्रैकडाउन-हॉटस्पॉट जारी
VRVIJAY RANA
Jan 01, 2026 06:17:22
Chandigarh, Chandigarh
हरियाणा के नवनियुक्त डीजीपी अजय सिंघल की प्रैस वार्ता
डीजीपी ने कहा कि मैंने अभी अभी डीजीपी पद को ग्रहण किया।
आपके पूर्व डीजीपी ओपी सिंह के साथ अच्छी बातचीत रही है। वो बहुत अच्छा बोलते हैं। उन्होंने कई किताबें भी लिखी । मैं बोलने में उतना अच्छा नहीं हूं।
मैं इस जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी का धन्यवाद करता हूं। और उम्मीद करता हूं कि लोगों की उम्मीदों पर खरा उतर पांऊ।
जब मैं आईपीएस बना तब पुलिसिंग अलग थी अब अलग है। अपराधी मॉडर्न तरीकों को अपना रहे हैं। लेकिन पुलिस भी वैसे ही हाईटेक हो रही है। पुलिस ने आंतक का समय भी देखा。
पुलिस के सामने कई चुनौतियां रहती है। अपराध, ट्रैफिक, कानून व्यवस्था।
अब टेक्नोलॉजी से जुड़ी नई चुनौतियां आ रही है। साइबर अपराध बढ़ा है。
हाल ही में हमने ऑपरेशन ट्रैकडाउन और ऑपरेशन हॉटस्पॉट चलाया। जो अच्छे ऑपरेशन हैं हम उन्हें आगे भी चलाएंगे。
अभी सरकार ने तीन नए कानून लागू किए।हमने पहले सोचा कि ये क्या है। लेकिन यह बहुत जरूरी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि इन्हें शुरू करने में हरियाणा पुलिस नंबर एक है。
हम शिकायतों को सुनने के तरीकों को ऑटोमेशन करने जा रहे हैं。
इसके अलावा एक सॉफ्टवेयर के माध्यम से यह पता करेंगे कि किस इलाक़े में किया तरह के अपराध ज्यादा होते हैं ताकी उन इलाकों में पुलिस उसी तरीके काम कर सके।
ऑपरेशन ट्रैकडाउन और ऑपरेशन हॉटस्पॉट चलते रहेंगे。
112 सेवा में हम देश में नंबर दो पर हैं。
अगर विपक्ष कोई आरोप लगाता है और हमें लगता है कि कहीं कमी है तो उसे दूर करेंगे。
अगर हरियाणा में अपराध ज्यादा है तो हरियाणा की जीडीपी क्यों बढ़ रही है। लोग दुसरे राज्यों हरियाणा में काम करने क्यों आ रहे हैं। हरियाणा में तरक्की कैसे हो रही है। विपक्ष का काम है आरोप लगाना। लेकिन अपराध पर पुलिस अपना काम कर रही है。
पुलिस कर्मियों की कमी को लेकर कहा कि हरियाणा पुलिस में 70 हजार स्वीकृत पद हैं। इस समय हरियाणा पुलिस में 55000 कर्मी काम रहे हैं । अभी भर्तियां निकली हैं उसके बाद यह संख्या करीब 60 हजार हो जाएगी। आगे चरणबद्ध तरीके से इसे पूरा किया जाए。
हमारी एक योजना मददगार । जिसके तहत हम सभी टच करेंगे। चाहे वह छात्र छात्राएं हैं । महिलाएं हैं । रात को काम से घर जाने वाले लोग हैं। हमने यह सोचा कि रात के वक्त आते जाते लोगों को कई तरीके की परेशान हो सकती है। जिन्हें हमें मौके पर दूर करें।
शादियों में बैंक्वेट हॉल का बहुत खर्चा होता है। मेरी बेटी की शादी हुई। बैंक्वेट हॉल का खर्चा 4-5 लाख आया। हम पुलिसकर्मियों के लिए बैंक्वेट हॉल की व्यवस्था करेंगे। ताकी पुलिसकर्मियों को इसके लिए ज्यादा खर्च न करना पड़े।
हमारी कई तरह की सोच है जिसे हम आने वाले समय शुरू करेंगे。
सीएम का भी आदेश है कोई भी धमकी या फिरौती की कॉल हल्के में नहीं ली जाएगी। हमारे लिए ऐसे लोग आंतकी है। ऐसा व्यक्ति चाहे देश में हो या विदेश में हो उसे छोड़ा नहीं जाएगा。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KRKishore Roy
FollowJan 01, 2026 07:47:030
Report
VRVikash Raut
FollowJan 01, 2026 07:46:210
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowJan 01, 2026 07:45:540
Report
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 01, 2026 07:45:110
Report
MDMahendra Dubey
FollowJan 01, 2026 07:44:460
Report
NJNaynee Jain
FollowJan 01, 2026 07:44:23Noida, Uttar Pradesh:Pool cleaning
Pool deep cleaning in action
0
Report
SJSubhash Jha
FollowJan 01, 2026 07:44:000
Report
1
Report
JRJAIDEEP RATHEE
FollowJan 01, 2026 07:43:240
Report
NJNaynee Jain
FollowJan 01, 2026 07:43:10Noida, Uttar Pradesh:The precision of these firefighters is next level.
0
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowJan 01, 2026 07:43:020
Report
SDSurendra Dasila
FollowJan 01, 2026 07:42:400
Report
AAAsrar Ahmad
FollowJan 01, 2026 07:42:29Noida, Uttar Pradesh:Punjabi singer/actor Parmish Verma wishes happy new year Happy New Year 2026 people
0
Report