Back
JLKM और AJSU के आंदोलन में आरोप-प्रत्यारोप, स्थानीय अधिकार और प्रदूषण स्थिति पर बहस
NMNitesh Mishra
Jan 05, 2026 13:25:26
Dhanbad, Jharkhand
धनबाद जिले के BCCL ब्लॉक 2 अंतर्गत संचालित मधुबन कोल वासरी में AJSU और JLKM ने स्थानीय को नियोजन देने की मांग और प्रदूषण को नियंत्रित करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे है।स्थानीय को नियोजन और प्रदूषण से राहत के लिये शुरू किया गया आंदोलन आरोप प्रत्यारोप का राजनीतिक मंच बन गया है। JLKM डुमरी विधायक जयराम महतो AJSU गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और AJSU अध्यक्ष सुदेश महतो पर गम्भीर आरोप लगाया है।जयराम महतो ने कहा कि JLKM का मधुबन कोल वासरी में आंदोलन पहले से तय था।JLKM के आंदोलन को देखते हुए आनन फानन में आंदोलन किया गया।AJSU पार्टी का मित्र,चरित्र और शरीर पर हमला करना काम है।फुट कर राज करो,मित्र को तोड़ साथ मिलाओ,चरित्र पर आरोप लगाओ और शरीर पर हमला करो। JLKM और AJSU का मुहिम एक नही है।JLKM का उद्देश्य है स्थानीय को उनका अधिकार मिले।जबकि AJSU का उद्देश्य है कि आंदोलन के माध्यम से BCCL से चंदा ले।AJSU का आंदोलन दिखावा है।क्योंकि उनके नेता BCCL से चंदा लेते है।BCCL के मनमानी का जिम्मेदार AJSU सांसद बाघमारा विधायक, धनबाद सांसद है।धनबाद सांसद खुद को रामराज मन्दिर बना संत बताते है।जबकि उनपर कोर्ट ने आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में नोटिज किया है।धनबाद सांसद को संदेश है कि अब जितना उम्र बचा है दान करे।इतना धन उनके पास है कि अगर हर दिन 1 करोड़ दान करे तब भी खत्म नही होने वाला। वही विधायक जयराम महतो के आरोप पर गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि आजसू आंदोलन का नेतृत्व करने वाले सुभाष रवानी ने कहा कि जयराम महतो माननीय विधायक है।AJSU का धरना 3 जनवरी से चल रहा है।स्थानीय लोगो के हक अधिकार के लिये पूर्व से आंदोलन करते आये है।पूर्व के वादाखिलाफी के कारण अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया।जबकि JLKM का धरना एक दिन बाद शुरू किया गया है।आंदोलन का नकल JLKM कर रहे।पूर्व से बंदी के बाद अपना झंडा लगाया है।AJSU को जयराम महतो के सर्टीफिकेट की जरूरत नही है।AJSU पार्टी आंदोलन की उपज है।सुदेश महतो,सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी को जनता जानती है।जमीनी स्तर पर काम करने वाले हमारे नेता है। चंदा वसूली का काम किसका काम है ये जनता जानती है।विधायक जयराम महतो का काम आंदोलन के माध्यम से उगाही करना है। वही बाघमारा विधायक शत्रुध्न महतो ने कहा कि जयराम महतो के करनी और कथनी में फर्क है।जयराम महतो को नसीहत है कि पीछे के दरवाजे से लोगों से मिलकर अपना निकालते है वह बन्द है। अवैध कोयला जीटी रोड के माध्यम से तस्करी को लेकर आंदोलन शुरू किया था।आज भी वह जारी है।प्रत्येक गाड़ी में पैसा तय होने के बाद आंदोलन को खत्म कर दिया। जयराम महतो सबसे बड़ा फॉर्ड है।जनता को बेवकूफ और खुद को चालाक समझ रहा है।सबसे बड़ा धोखेबाज विधायक जयराम महतो है। वही सांसद ढुलू महतो पर आय से अधिक सम्पत्ति का आरोप मामले ने कहा जयराम महतो का हिम्मत नही की वह ऐसा आरोप लगाए।वह दुर्भावना से प्रेरित होकर ऐसा बयान दिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowJan 07, 2026 05:00:570
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 07, 2026 05:00:340
Report
TCTanya chugh
FollowJan 07, 2026 05:00:090
Report
0
Report
0
Report
1
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
FollowJan 07, 2026 04:52:390
Report
NKNished Kumar
FollowJan 07, 2026 04:52:090
Report
MSManish Sharma
FollowJan 07, 2026 04:51:590
Report
RKRavi Kumar
FollowJan 07, 2026 04:51:380
Report
TSTushar Srivastava
FollowJan 07, 2026 04:51:16Lucknow, Uttar Pradesh:राजधानी लखनऊ के एरा मेडिकल कॉलेज के 13 डॉक्टर और 2 मालिकों के खिलाफ लापरवाही धोखाधڑی समेत कई गंभीर धाराओं में ठाकुरगंज थाने में एफआईआर दर्ज
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 07, 2026 04:51:050
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowJan 07, 2026 04:50:410
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowJan 07, 2026 04:50:170
Report