Back
धनबाद की काली पूजा के दौरान गोलीबारी: पूर्व जिप सदस्य सहित दो बॉडीगार्ड गिरफ्तार
NMNitesh Mishra
Oct 21, 2025 08:19:25
Dhanbad, Jharkhand
धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खरीकाबाद में सोमवार की रात मां काली की पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में वहीं के रहने वाले पूर्व जिप सदस्य अब्दुल मन्नान अपने दो बॉडीगार्ड के साथ हथियार लेकर घुस आए। उनके साथ परिवार के कुछ युवा सदस्य भी थे। पूजा कमिटी के द्वारा भीड़ का हवाला देते हुए अनहोनी की आशंका पर उन्हें हथियार ले जाने से रोका गया है। लेकिन पूजा कमिटी के सदस्यों की यह बात उन्हें नागवार गुजरी। अब्दुल मन्नान, बॉडीगार्ड और उनके परिवार के युवा सदस्य कमिटी के लोगों से उलझ पड़े। पहले तो उनके द्वारा मारपीट की गई। उसके बाद फायरिंग की गई। इस घटना में कई लोगों को चोटें आई हैं। वहीं एक व्यक्ति के गोली लगने की भी बात कही जा रही है। घटना के बाद डीएसपी शंकर कामती पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अब्दुल मन्नान को गिरफ्तार कर लिया है। काली पूजा में अब्दुल मन्नान द्वारा लाए गए हथियार को पुलिस ने जप्त कर लिया है। फिलहाल घायलों का इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है। इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। लेकिन पुलिस तत्परता के साथ जुटी हुई है ताकि किसी तरह हिंसक घटना न घटे। पूजा कमिटी के परितोष बनर्जी ने कहा कि अब्दुल मन्नान बंदूकधारी दो बॉडीगार्ड के साथ पूजा भीड़ में आए। उसका बेटा अब्दुल नुमान, ब्रदर इन ला मुशर्रफ आलम, आलम के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी थे। अब्दुल मन्नान को बंदूक भीड़ में ले जाने से रोका गया। लेकिन वह और बॉडीगार्ड समेत परिवार के अन्य लोग भड़क गए। जिससे मारपीट होने लगी। यही नहीं भीड़ में बॉडीगार्ड साजिद और अमन सुरी के द्वारा दो राउंड हवाई फायरिंग की गई। और एक राउंड नीचे फायरिंग की। इस घटना में सत्य बनर्जी को गोली लगी है। वहीं कई लोग चोटिल हैं। जिनका इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है। मामले को लेकर पूजा कमिटी ने कार्रवाई की मांग की है। वहीं डीएसपी शंकर कामती ने कहा कि खरीकाबाद में काली पूजा के अवसर पर श्रद्धालु जुटे हुए थे। छोटी सी बात को लेकर अब्दुल मन्नान उसका बेटा व समर्थकों और पूजा कमिटी के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान अब्दुल मन्नान और उसके समर्थकों के द्वारा फायरिंग की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अब्दुल मन्नान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा अब्दुल मन्नान के सभी हथियार जप्त कर लिए गए हैं। हथियार के वैध या अवैध की जांच की जा रही है। डीएसपी ने कहा कि कई लोग घटना में घायल हैं।
4
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRanajoy Singha
FollowOct 21, 2025 17:02:590
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowOct 21, 2025 17:02:280
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 21, 2025 17:01:450
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowOct 21, 2025 17:01:350
Report
KSKumar Shashivardhan
FollowOct 21, 2025 17:01:210
Report
PPPraveen Pandey
FollowOct 21, 2025 17:00:570
Report
PPPraveen Pandey
FollowOct 21, 2025 17:00:440
Report
1
Report
1
Report
KSKULWANT SINGH
FollowOct 21, 2025 16:46:335
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowOct 21, 2025 16:45:130
Report
Puranpur, Uttar Pradesh:देशवासियों एवं समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली भाईदूज एवं गोवर्धन पूजा और गुरुनानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं निवेदक सपा नेता प्रदीप सोनकर जनपद पीलीभीत
1
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowOct 21, 2025 16:32:493
Report
RSRajkumar Singh
FollowOct 21, 2025 16:32:340
Report